एक्सप्लोरर

क्या ठंडे तापमान से रुक जाती है बढ़ती उम्र? पढ़िए वैज्ञानिकों ने क्या दावा किया

वैज्ञानिकों ने प्रयोगों के आधार पर पता लगाया कि ठंडक से ऐसी प्रक्रियाएं बनती हैं, जिससे कोशिकाओं से खराब हो चुके प्रोटीन निकल जाते हैं. इससे बढ़ती उम्र और उससे संबंधित विकारों का उपचार हो सकेगा.

Low Temperature And Age: कौन चाहेगा कि उसकी उम्र तेजी से बढ़े या वो जल्दी बूढ़ा हो जाए... सभी हमेशा जवान और एक्टिव रहना चाहते हैं. इंसान की बढ़ती उम्र को लेकर हाल ही में हुए एक अध्ययन के नतीजे जानकर आप हैरान हो सकते हैं. दरअसल, हमारे शरीर की कुछ प्रक्रियाएं उम्र को बढ़ने से रोकने पर भी काम करती हैं. वैज्ञानिकों ने पाया है कि ठंडा तापमान शरीर में उन प्रक्रियाओं को शुरू करने का काम करता है, जो बूढा करने वाली प्रक्रिया को धीमा करती हैं. सामान्य तौर पर कम तापमान सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन इस अध्ययन के हिसाब से आयु लंबी करने में कम तापमान की भूमिका हो सकती है. 

जर्मनी में कोलोन्ज यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने कीड़ों पर प्रयोग किए. इन प्रयोगों के आधार पर उन्होंने इसके पक्ष में एक और वजह का पता लगाया है. ठंडक से ऐसी प्रक्रियाएं बनती हैं, जिससे हमारी कोशिकाओं से खराब हो चुके प्रोटीन निकल जाते हैं. 

बदलाव हो सकते हैं लाभकारी

इसका अर्थ यह नहीं है कि ठंड में बैठना किसी तरह के उपचार का विकल्प है. बल्कि, इस शोध से यह पता चल सकता है कि ठंडा तापमान किस तरह की प्रक्रियाएं शुरू करता है. जिसके बाद उपचार में सहायता मिल सकती है. नेचर एजिंग में प्रकाशित इस अध्ययन के बारे में शोधकर्ताओं ने बताया कि बहुत ही कम तापमान बदलाव लाते हैं और उनका लाभकारी प्रभाव हो सकता है.

वैज्ञानिक कर रहे इसपर और काम

रिसर्चर्स ने लैब में सिनोरहैब्डाइटिस एलिजेन नाम के कीड़े और कुछ पाली हुई इंसानी कोशिकाओं पर परीक्षण किया और पाया कि ठंडा तापमान कोशिकाओं से प्रोटीन के गुच्छों को हटाने में सहायक है. प्रोटीसम्स नाम की संरचनाओं का इस प्रक्रिया में अहम योगदान होता है. शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि बेहतर जेनेटिक इंजीनियरिंग की मदद से बिना ठंडक लाए भी ठंडक वाले नतीजे हासिल किए जा सकते हैं.

अभी बहुत कुछ खोजना बाकी

ऐसे में उम्र बढ़ने और उससे संबंधित रोगों के उपचारों पर असर होने की संभावना बढ़ गई है. ठंडे तापमान और उम्र बढ़ने के संबंध पर अभी भी बहुत कुछ खोजाना बाकी है. इंसान के शरीर के अंदर का औसत तापमान भी पिछले कुछ दशकों में कम होता जा रहा है. इसका भी जीवन प्रत्याशा पर प्रभाव पड़ सकता है. 

यह भी पढ़ें - अंतरिक्ष में खुलेगा पेट्रोल पंप, ये कंपनी खोल रही... जानिए ऐसा क्यों किया जा रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या मस्जिद से जबरन लाउडस्पीकर उतरवा सकती है सरकार? क्या है नियम
क्या मस्जिद से जबरन लाउडस्पीकर उतरवा सकती है सरकार? क्या है नियम
कुछ भी बोल सकता है विपक्ष का नेता, संसद में बोलने का नियम क्या?
कुछ भी बोल सकता है विपक्ष का नेता, संसद में बोलने का नियम क्या?
बादलों के बीच कैसे बनती है बिजली, इसमें कितने वोल्ट का झटका लगता है?
बादलों के बीच कैसे बनती है बिजली, इसमें कितने वोल्ट का झटका लगता है?
हिंदू, मुस्लिम या ईसाई... धर्म बदलना किस रिलीजन में ज्यादा मुश्किल, जानें यहां?
हिंदू, मुस्लिम या ईसाई... धर्म बदलना किस रिलीजन में ज्यादा मुश्किल, जानें यहां?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget