एक्सप्लोरर

चीन का यह अनोखा मंदिर करता है अरबों का कोराबार, भारत के भी लोग इससे जुड़े हैं...

इन कंपनियों की जड़ें भारत में भी हैं. यहां तक कि इन्हें हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज में न केवल सिर्फ रजिस्टर किया गया है, बल्कि इन्होंने अपना आईपीओ भी लॉन्च किया है.

चीन अपने कारोबार के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है. आर्थिक दृष्टिकोण से पिछले कुछ वर्षों में चीन ने जितनी ज्यादा तरक्की की पूरी दुनिया में किसी देश ने इतनी तरक्की नहीं की. लेकिन अब चीन के बारे में जो जानकारी मिल रही है वह और ज्यादा हैरान कर देने वाली है. दरअसल, चीन में एक ऐसा बुद्धिस्ट मंदिर है जो पूरी दुनिया में अपना अरबों का कारोबार चलाता है. यह मंदिर लगभग 15 सौ साल पुराना है. इस मंदिर में अगर आप प्रवेश लेना चाहते हैं तो आपको नहीं मिल सकता. क्योंकि इस मंदिर का रूल है कि यहां प्रवेश के लिए आपकी उम्र में 3 साल ही होनी चाहिए. यह मंदिर पूरी दुनिया में लगभग 40 कंपनियां चला रहा है.

कौन सा है यह मंदिर

चीन के इस मंदिर को शाओलिन मंदिर (Shaolin Temple) कहा जाता है. शाओलिन समूह की मुख्य तौर पर 5 सहायक कंपनियां जो पूरी दुनिया में मौजूद शाओलिन की कंपनियों को कंट्रोल करती है. यह कंपनियां रियल स्टेट, डेवलपमेंट, फार्मास्यूटिकल, मैनेजमेंट, प्रोडक्शन और सांस्कृतिक प्रसार के क्षेत्र में काम करती हैं. शाओलिन मंदिर इन्हीं पांच सहायक कंपनियों को अपने सुरक्षा का कवच भी मानता है. माना जाता है कि पिछले कुछ वर्षों में इन कंपनियों का कारोबार पूरी दुनिया में बहुत तेजी से बढ़ा है.

भारत में भी हैं इसकी जड़ें

इन कंपनियों की जड़ें भारत में भी हैं. यहां तक कि इन्हें हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज में न केवल सिर्फ रजिस्टर किया गया है, बल्कि इन्होंने अपना आईपीओ भी लॉन्च किया है. भारत के 4 शहरों में शाओलिन मंदिर की कंपनियों द्वारा ट्रेनिंग सेंटर खोला गया है. हालांकि इन सबके बीच मंदिर पर कई तरह के आरोप भी लगे हैं. कुछ साल पहले इस मंदिर के ग्रुप बनाकर दुनिया भर में अपनी कंपनियां खोलने को लेकर विरोध भी हुआ था और चिंता जाहिर की गई थी कि यह शाओलिन मंदिर अपने मूल कर्तव्य से भटक गया है और गलत रास्ते पर जा रहा है. इस कंपनी के मौजूदा सीईओ पर कुछ साल पहले एक सेक्स स्कैंडल में फंसने का भी आरोप लगा था. हालांकि मास्टर शी को सरकारी जांच के बाद इन आरोपों से बाइज्जत बरी कर दिया गया था.

कहां है यह मंदिर

चीन का यह प्रसिद्ध शाओलिन मंदिर चाइना के हेनान प्रांत के झेंगझू शहर में माउंट तुंग पर्वत पर बना है. इस मंदिर को पांचवी सदी में बनाया गया था, तब इसे बौद्ध शिक्षा के मकसद से शुरू किया गया था, हालांकि बाद में इस मंदिर में कुंगफू और मार्शल आर्ट सिखाया जाने लगा. आज इस मंदिर की कंपनियों की शाखाएं भारत, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे देशों में खुल गई हैं. द इकोनॉमिस्ट की रिपोर्ट कहती है कि दुनिया भर से इन्वेस्टर इस मंदिर के केंद्र अपने शहर में खोलने के लिए चीन के शाओलिन जाते हैं. 

माओ ने तोड़ दिया था मंदिर

चीन में जब लाल क्रांति शुरू हुई तो उस दौरान उन्होंने इस मंदिर को भी तोड़ दिया था. हालांकि, इसे बहुत ज्यादा तो नहीं लेकिन कुछ हद तक नुकसान जरूर पहुंचाया गया था. इस दौरान इस पूरे मंदिर में सिर्फ 20 भिक्षु ही रह गए थे. लेकिन जब माओ का निधन हुआ और उसके बाद चीन में स्थितियां बदलीं तब इस मंदिर में फिर से रफ्तार पकड़ ली.

ये भी पढ़ें: खंभा,अद्धा और पौआ शब्द शराब के लिए क्यों इस्तेमाल होते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget