एक्सप्लोरर

कौनसे वो 10 मिनट हैं, जिनमें सबकुछ सही रहा तो ही सफल हो पाएगा चंद्रयान-3?

Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान 3 की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की तैयारी की जा रही है और माना जा रहा है कि लैंडिंग में 10 मिनट का वक्त ऐसा होगा, जिसमें कोई भी गलती चंद्रयान मिशन को फेल कर सकती है.

चंद्रयान-3 चांद पर अपनी लैंडिंग की तैयारी में है. काफी तेज स्पीड से चांद की ऑर्बिट में पहुंचने के बाद अब इसकी स्पीड को कम करने का काम किया जा रहा ताकि इसकी सेफ लेंडिंग करवाई जा सके. चंद्रयान -2 के फेल हो जाने के बाद चंद्रयान-3 की लेंडिंग को काफी खास माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि चंद्रयान के इस पूरे मिशन में 10 मिनट का एक ऐसा वक्त आने वाला है, जिस पर पूरे मिशन की सफलता टिकी है. अगर उस वक्त कोई गलती हो जाती है तो पूरा मिशन गड़बड़ हो सकता है. 

ऐसे में जानते हैं कि आखिर चंद्रयान-3 मिशन के वो कौनसे 10 मिनट हैं, जिसे काफी खास माना जा रहा है. साथ ही जानते हैं कि इस 10 मिनट में क्या होगा और इस बार इसका खास ख्याल क्यों रखा जा रहा है... 

चंद्रयान 2 याद है?

चंद्रयान-3 के उन 10 मिनट के बारे में बताने से पहले आपको चंद्रयान-2 के बारे में बताते हैं, जिसमें भी उन खास 10 मिनट में गलती हुई थी और फिर वैज्ञानिकों को निराशा हाथ लगी थी.  दरअसल, करीब 4 साल पहले 22 जुलाई 2019 को चंद्रयान-2 लॉन्च किया गया और उसे 6 सितंबर को चांद की सतह पर उतरना था. उन 10 मिनट में रोवर को बाहर निकलना था और लैंडिग अच्छे से नहीं हो पाए और 7 सितंबर को तड़के पौने 3 बजे के करीब लैंडर की क्रैश लैंडिंग हो गई. ये सब खेल उन आखिर 10 से 15 मिनट में हुआ था और उस वजह से मिशन फेल हो गया. 

क्यों फेल हो गया था चंद्रयान-2?

बता दें कि पहले इंजन की स्पीड को थ्रस्ट के जरिए कम किया जाता है, लेकिन ज्यादा थ्रस्ट की वजह से वो अस्थिर हो गया. इसके साथ ही थ्रस्ट के बाद ये क्राफ्ट तेजी से घूमने लगा और लैंडिंग स्पॉट ठीक ना होने की वजह से भी चंद्रयान-2 को दिक्कत हुई, इस वजह से ये फेल हो गया. 

कौनसे हैं वो 10 मिनट?

दरअसल, ये 10 मिनट लैंडिंग के होते हैं. इस वक्त रोवर का अलग होना और चंद्रयान का लैंड करना शामिल है. इस वक्त इसकी स्पीड काफी कम होती है और उसे धीरे से जमीन पर उतारा जाता है. चांद की जमीन में कई गड्ढे, पहाड़ियां हैं, ऐसे में इसका सही स्थान का चयन करना भी मुश्किल होता है और सही जगह का चयन कर इसे चांद पर उतारा जाता है. लैंडिंग वाले इस वक्त के दौरान जगह का चुनाव सबसे अहम है. 

बता दें कि लैंडिंग की सतह 12 डिग्री से ज्यादा टेढ़ी-मेढ़ी नहीं होनी चाहिए, वर्ना दिक्कत हो सकती है. ये धीरे धीरे चांद पर उतरता है और जब 10 मीटर की दूरी रह जाती है तो 10 से 15 सेकेंड में वो जमीन को टच कर देता है. इससे पहेल 400 मीटर की दूरी रहने पर वो डेटा लेता है और लेंडिंग के लिए स्थान चुनता है और फिर लैंड करता है. 

इस बार क्या है खास?

चंद्रयान-3 में चंद्रयान-2 को गलती को सुधारा गया है और लैंडिंग साइट के लिए भी खास प्रबंध किए गए हैं. साथ ही फ्यूल को लेकर काम किया गया है और लैंडर, रोवर में पिछली सीख के साथ डिजाइन किया है ताकि इसकी सॉफ्ट लैंडिंग की जा सके. 

ये भी पढ़ें- ज्वालामुखी विस्फोट, एलर्जी, बच्चे न होना... पढ़िए जलवायु परिवर्तन से क्या-क्या बदलाव होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
Electric Shock: कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget