एक्सप्लोरर

गिरगिट की तरह रंग बदलती है ये नदी...जानिए इसका पानी पीला,नीला,हरा,काला और लाल कैसे हो जाता है

कैनो क्रिस्‍टल्‍स नदी शुरुआत के 6 महीनों तक तो एक सामान्य नदी की तरह दिखाई देती है और इसका पानी एक सामान्य नदी की तरह मटमैला रहता है. लेकिन जून से लेकर नवंबर तक यह नदी कई रंग बदलती है.

दुनिया में एक से बढ़कर एक अजूबे हैं. नदी, पेड़, पहाड़, सागर...हर जगह कुछ ना कुछ ऐसा है जो लोगों को आश्चर्य से भर देता है. पिछले दिनों हमने आपको एक ऐसी नदी के बारे में बताया था जिसका पानी एक दम खून की तरह लाल होता है, लेकिन आज हम जिस नदी की बात कर रहे हैं, उसका पानी सिर्फ लाल ही नहीं बल्कि कई और रंगों में दिखाई देता है. सबसे कमाल की बात तो यह है कि ये नदी समय के साथ-साथ अपने पानी का रंग बदलती है. इस रंग बदलती नदी को देख कर आप भी सोचेंगे कि इसने तो गिरगिट को भी पीछे छोड़ दिया है.

कहां है ये नदी?

यह नदी कोलंबिया में है और इसे कैनो क्रिस्टल्स नदी के नाम से पूरी दुनिया में जाना जाता है. इसके बारे में सबसे खास बात ये है कि यह मौसम के हिसाब से अपने पानी का रंग बदलती है. इसे नदी को रिवर ऑफ 5 कलर्स या लिक्विड रेनबो भी कहा जाता है. आपको बता दें कैनो क्रिस्‍टल्‍स नदी कोलंबिया के सेरानिया डे ला मैकरेना नेशनल पार्क तक बहती है. यह पूरी नदी 100 किलोमीटर से ज्‍यादा हिस्‍से में फैली हुई है. हर साल लाखों टूरिस्ट कुदरत के इस नायाब अजूबे को देखने यहां आते हैं.

कब-कब रंग बदलती है नदी

कैनो क्रिस्‍टल्‍स नदी शुरुआत के 6 महीनों तक तो एक सामान्य नदी की तरह दिखाई देती है और इसका पानी एक सामान्य नदी की तरह मटमैला रहता है. लेकिन जून से लेकर नवंबर तक यह नदी कई रंग बदलती है. इसमें पीला, लाल, काला, हरा और नीला रंग शामिल है. इस नदी को दुनिया की सबसे खूबसूरत नदी भी कहा जाता है.

क्यों रंग बदलती है कैनो क्रिस्‍टल्‍स नदी

दरअसल, इसके पीछे एक विज्ञान है. कैनो क्रिस्‍टल्‍स नदी की सतह पर पॉडोस्टेमेसी और क्लेविगेरा जैसी वनस्पतियां पाई जाती हैं. ये पानी के नीचे सतह पर चिपकी रहती हैं और इनके बदलते रंग की वजह से ही पानी का भी रंग बदलता रहता है. अगर आप इस नदी के किनारे घूमने जाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इस नदी के पास एक दिन में सिर्फ 200 लोग ही जा सकते हैं. सुरक्षा कारणों से यहां बिना इजाजत के किसी को भी घूमने नहीं दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: अब मच्छर रहेंगे कोसों दूर...रिसर्च में हुआ नारियल को लेकर कमाल का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काव्या मारन का होने वाला पति कितना अमीर, जानें उनकी कमाई?
काव्या मारन का होने वाला पति कितना अमीर, जानें उनकी कमाई?
लाइब्रेरी की सीढ़ियों से गिरकर हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों हुआ था ऐसा?
लाइब्रेरी की सीढ़ियों से गिरकर हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों हुआ था ऐसा?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
US के खेतों में काम करके कितना पैसा कमाते हैं भारतीय, कितनी है मजदूरी?
US के खेतों में काम करके कितना पैसा कमाते हैं भारतीय, कितनी है मजदूरी?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget