एक्सप्लोरर

क्या बांग्लादेश जाकर चुनाव लड़ सकती हैं शेख हसीना? ये हैं उनके देश के नियम

Bangladesh Elections: भारत में रह रहीं शेख हसीना की वापसी पर गिरफ्तारी की आशंका है, जिससे उनके चुनाव लड़ने पर संशय है. बांग्लादेश की सत्ता फिलहाल मोहम्मद यूनुस की अगुआई में अंतरिम सरकार के पास है.

बांग्लादेश में बहुत जल्द आम चुनाव होने वाले हैं. देश की पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं. पिछले साल दिसंबर में सरकार विरोधी प्रदर्शन के बाद आवामी लीग की प्रमुख शेख हसीना की सरकार गिर गई थी. इस वक्त मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में देश का कार्यभार अंतरिम सरकार संभाल रही है. 15 सालों में ऐसा पहली बार होगा जब बांग्लादेश में बिना शेख हसीना के चुनाव लड़ा जाएगा. वैसे तो शेख हसीना का पार्टी आवामी लीग इस बार चुनाव से दूर-दूर नजर आ रही है, लेकिन क्या शेख हसीना चाहें तो बांग्लादेश में जाकर चुनाव लड़ सकती हैं? इसको लेकर उनके देश के नियम क्या कहते हैं? 

तकरीबन चाह महीने पहले मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने बांग्लादेश में चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया था. उन्होंने टेलिविजन पर कहा कि चुनाव की तारीखें 2025 के अंत या फिर 2026 की पहली छमाही तक आ सकती हैं. ऐसे में क्या अभी भी शेख हसीना चुनाव लड़ सकती हैं.

क्या चुनाव लड़ सकती हैं शेख हसीना

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से ही पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपनी जान बचाकर भात चली आई थीं. ऐसे में सवाल है कि क्या भारत में रहकर शेख हसीना चुनाव लड़ सकती हैं या फिर क्या उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी? जानकारी के लिए बता दें कि अगर बांग्लादेश में शेख हसीना की पार्टी को बैन नहीं किया गया तो वो बिल्कुल चुनाव लड़ सकती हैं. लेकिन उनकी पार्टी से शेख हसीना चुनाव लड़ सकेंगी या नहीं यह बता पाना अभी मुश्किल है. 

अगर बांग्लादेश चली जाएं शेख हसीना तो

दरअसल अंतरिम सरकार शेख हसीना को बांग्लादेश में छात्रों के प्रदर्शन और उनकी मौतों के लिए जिम्मेदार मानती है. ऐसी परिस्थिति में अगर शेख हसीना बांग्लादेश जाती हैं तो सबसे पहले तो उनके ऊपर कार्रवाई की जा सकती है और उनको जेल की सजा भी हो सकती है. 

क्यों बांग्लादेश छोड़कर भागी थीं शेख हसीना

बता दें कि बांग्लादेश में बीते साल जून जुलाई के महीने में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए थे. इसके बाद वहां की प्रधानमंत्री को बहुत ही कम समय में बांग्लादेश छोड़ना पड़ा था. इस वक्त वहां पर मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार चल रही है. उनको देश में जल्द से जल्द चुनाव कराकर जीतने वाली पार्टी को सत्ता सौंपनी है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने रूस पर क्यों लगाए थे प्रतिबंध, जानें एक दूसरे से ट्रेड क्यों नहीं करते दोनों देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
Electric Shock: कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget