एक्सप्लोरर

क्या एक बार तलाक देने के बाद दुबारा उसी महिला से शादी हो सकती है? जानिए क्या कहता है कानून

Remarry Same Woman: यूपी के गाजियाबाद से जुड़ा एक मामला आया है, जिसमें पहली शादी के तलाक के 5 साल बाद उसी कपल ने दोबारा से शादी कर ली है. आइए समझते हैं कि इसपर कानून में क्या प्रावधान है?

Remarry Same Woman: शादी एक बेहद ही खूबसूरत बंधन होता है. शादी के बाद दो व्यक्ति एक साथ जिंदगी गुजारने का वादा करते हैं. इसके साथ ही दो व्यक्तियों का मिलन होता है. तो वहीं तलाक के जरिए दो व्यक्तियों के बीच अलगाव होता है. कहा जाता है कि एक बार जो रिश्ते टूट जाते हैं, वह जल्दी जुड़ते नहीं है. और उसमें भी शादी का बंधन एक बार टूट जाता है तो फिर रिश्ते वहीं खत्म हो जाते हैं, लेकिन आज जो स्टोरी हम आपको बताने जा रहे हैं वह यूपी के गाजियाबाद की है. जहां विनय जायसवाल और पूजा चौधरी ने तलाक के 5 साल बाद फिर से शादी कर ली है. बता दें कि इन्होंने एक-दूसरे से 2012 में पहली बार शादी की थी. 2018 में तलाक दे दिया था. अब 2023 में फिर से ये एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बध गए हैं. इन दोनों ने दोबारा से क्यों शादी की? यह इनका निजी मामला है, लेकिन इस पर कानून क्या कहता है आइए जानते हैं. 

तलाक के बाद क्या उसी महिला से हो सकती है शादी

भारत में शादी को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है. देश में इसी हिसाब से कानून भी बनाया गया है. कोई व्यक्ति एक साथ दो शादी नहीं कर सकता है. उसे दूसरी शादी करने के लिए पहली वाली पत्नी को तलाक देना होता है. यही सेम कानून महिलाओं के लिए भी है. अब यहां सवाल यह उठ रहा है कि अगर तलाक लेने के बाद वही कपल वापस से एक होना चाहता है तो क्या इसमें कोई अड़चन होगी? इस विषय पर सीनियर वकील संदीप मिश्रा बताते हैं कि भारतीय कानून में इसपर कोई रोक नहीं है. तलाक लेने के बाद वह कपल वापस से शादी कर सकता है. बशर्ते कि दोनों ने तलाक के बाद किसी तीसरे से शादी ना की हो. 

शादी के कितने दिन बाद तलाक ले सकते हैं

कानून के जरिए पति और पत्नी एक दूसरे से तलाक ले सकते हैं. लेकिन सवाल ये हैं कि कोई शादी के 1 महीने बाद ही तलाक लेना चाहता हो तो क्या होगा. ऐसे में पति पत्नी को तलाक लेने के लिए कम से कम 1 साल इंतजार करना पड़ेगा या कोई और प्रावधान है. दरअसल, अब अगर शादी के बाद पति पत्नी की आपस में नहीं बन रही है तो वो शादी के एक हफ्ते बाद ही तलाक के लिए आवेदन कर सकते हैं और अलग अलग रह सकते हैं. हालांकि, अदालत तलाक देने से पहले दोनों पक्षों को 6 महीने का वक्त देती है, ताकि अगर वो सुलह करना चाहें तो कर लें.

ये भी पढ़ें: क्या हकीकत में हो सकता है टाइम ट्रैवल, जानें क्या कहता है फिजिक्स?

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crude Oil Price Decrease: क्रूड ऑयल सस्ता होने से कितनी बढ़ी तेल कंपनियों की कमाई, जानें 1 लीटर पेट्रोल-डीजल पर कितनी बचत?
क्रूड ऑयल सस्ता होने से कितनी बढ़ी तेल कंपनियों की कमाई, जानें 1 लीटर पेट्रोल-डीजल पर कितनी बचत?
Amarnath Shivling Melting: सिर्फ 5 दिन में ही अंतर्ध्यान क्यों हो गए बाबा बर्फानी? साइंस के हिसाब से समझें पूरा मामला
सिर्फ 5 दिन में ही अंतर्ध्यान क्यों हो गए बाबा बर्फानी? साइंस के हिसाब से समझें पूरा मामला
मुगलों के जमाने में कई साल तक कैसे खराब नहीं होती थी शराब, बिना केमिकल कैसे रखते थे सुरक्षित?
मुगलों के जमाने में कई साल तक कैसे खराब नहीं होती थी शराब, बिना केमिकल कैसे रखते थे सुरक्षित?
Hindu Temples in Indonesia: जिस मुस्लिम देश की यात्रा पर गए पीएम मोदी, उस इंडोनेशिया में कितने हैं मंदिर?
जिस मुस्लिम देश की यात्रा पर गए पीएम मोदी, उस इंडोनेशिया में कितने हैं मंदिर?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget