एक्सप्लोरर

क्या दिल्ली में भी फट सकता है बादल? जानें क्या है इसके पीछे का साइंस

28 जुलाई 2024 को दिल्ली में हुई बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिए. माना जा रहा था कि दिल्ली में बादल फटने की वजह से ऐसा हुआ, लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या दिल्ली में बादल फट सकते हैं?

देश की राजधानी दिल्ली में 28 जुलाई को हुई बारिश ने 88 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. ये बारिश कितनी थी इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि कई जगहों पर जलभराव हो गया, वहीं कुछ जगहों पर पानी में डूबने से लोगों की जान चली गई. इसके बाद 31 जुलाई को भी दिल्ली में भीषण बारिश हुई. अब माना जा रहा है कि दिल्ली में बादल फटे थे, जिसकी वजह से इस तरह की स्थिति बनी. चलिए जानते हैं कि इसके पीछे मौसम विभाग क्या कहता है और क्या दिल्ली में बादल फट सकता है? इसके पीछे का साइंस जानते हैं.

क्या होता है बादल फटना?

मौसम विज्ञान के मुताबिक यदि अचानक किसी एक जगह पर 20-30 वर्ग किलोमीटर दायरे में 1 घंटे में 100 मिलीमीटर (100 MM) बारिश (Rain) होती है तो इसे बादल फटना कहा जाता है. इसे वैज्ञानिक भाषा में क्लाउडबर्स्ट (Cloudburst) या फ्लैश फ्लड (Flash Flood) भी कहा जाता है. ये ठीक उसी तरह है जैसे पानी का गुब्‍बारा कहीं पर फोड़ दिया जाए तो उस जगह पर सारा पानी फेल जाता है. दरअसल बारिश जब चरम रूप में हो जाती है तो उस स्थिति को मुहावरे के तौर पर बादल फटना कहा जाता है.

दिल्ली में फटे बादल?

मौसम विभाग ने दिल्ली में हुई बारिश को लेकर स्पष्ट कर दिया है कि ये घटना बादल फटने का नतीजा नहीं थी. आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने इंडिया टुडे ग्रुप से हुई बातचीत में बताया कि शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने 28 जून को सुबह 5 बजे से 6 बजे के बीच 91 मिमी बारिश दर्ज की. इसी तरह, लोधी रोड मौसम स्टेशन पर सुबह 5 बजे से 6 बजे तक 64 मिमी और सुबह 6 बजे से 7 बजे तक 89 मिमी बारिश दर्ज की गई. महापात्र के मुताबिक इस स्थिति को बादल फटना नहीं कहा जा सकता, लेकिन ये बादल फटने के बहुत करीब था.

क्यों कहा गया बादल फटे?

इसके बाद फिर दिल्ली में बुधवार को लगभग एक घंटे में 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई. इसके बाद भी कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली. इस दौरान मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि प्रगति मैदान इलाके में 112.5mm बारिश दर्ज की गई. एक घंटे में इतनी बारिश को बादल फटना माना जाता है. यही वजह है कि दिल्ली में भीषण बारिश को बादल फटना माना गया. हालांकि पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अबतक दिल्ली में बादल फटने की घटना नहीं घटी है.

यह भी पढ़ें: BSF में कुल कितने पद हैं खाली, पिछले पांच साल में कितनी हुई भर्ती- सरकार ने संसद में दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
सरकार से बगावत की कहां-कैसी सजा, किन देशों में दे दी जाती है मौत?
सरकार से बगावत की कहां-कैसी सजा, किन देशों में दे दी जाती है मौत?

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget