एक्सप्लोरर

बिकिनी: जानिए सबसे पहली बार किसने पहनी और सबसे महंगी कौनसी है?

Bikini Story: सोशल मीडिया पर इन दिनों बिकिनी की काफी चर्चा हो रही है. वैसे इस बार बिकिनी के चर्चा में आने की वजह उसका कलर है. वैसे भी बिकिनी अक्सर विवादों में रहती है तो जानते हैं इसकी क्या है कहानी?

सोशल मीडिया पर अभी फीफा वर्ल्ड कप के साथ साथ फिल्म पठान की वजह से बिकिनी भी चर्चा में है. दरअसल, फिल्म के एक गाने में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बिकिनी पहनकर डांस किया है, जिसे लेकर काफी विवाद हो रहा है. वैसे पहले भी कई बार बिकिनी को लेकर विवाद हो चुका है. बिकिनी को लेकर लोगों की अलग अलग राय है, जो अलग बात है. लेकिन, बिकिनी की एक कहानी भी है, जो वाकई दिलचस्प है. ये कहानी बताती है कि आखिर इस विवादित आउटफिट की शुरुआत कैसे हुई और सबसे पहली बार किस महिला ने इसे पहना था.

कैसे बनी बिकिनी?

दुनियाभर में दूसरे विश्व युद्ध के बाद काफी कुछ बदल गया था. जहां एक ओर कई लोग मारे गए, वहीं दूसरी ओर कई नई चीजों का भी जरूरत के हिसाब से आविष्कार हो गया. बिकिनी भी इस युद्ध के बाद ही अस्तित्व में आई और उसने महिलाओं के कपड़ों को लेकर कई पाबंदियों से पार पाया. कहा जाता है कि लड़ाई के बाद कहा जा रहा था कि औरतों के स्विमसूट के कपड़ों में कटौती होनी चाहिए और इसके बाद आया बिकिनी का आइडिया. इसके जनक फ्रांस के डिजाइनर लुई रियर्ड थे.

उन्हें कुछ महिलाओं को देखकर ये आइडिया आया था, जो कपड़ों को कम करके अपने स्किन को एक्सपोज करने की कोशिश कर रही थीं. इसके बाद उन्हें टू-पीस बिकिनी का आइडिया और उन्होंने ये खास स्विमसूट बनाया. लेकिन, इसे कोई महिला पहनकर फोटो क्लिक करवाने के लिए राजी नहीं थी. लेकिन बाद में एक मॉडल मिली, जिन्होंने बिकिनी के साथ फोटो शूट करवाया.

किसने पहली बार पहनी थी?

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिर एक फ्रेंच मॉडल मेशलिन बेर्नीर्दीनी इसके लिए राजी हुईं और उन्होंने इसके साथ फोटोशूट करवाया. फिर एक मैगजीन में ये फोटोशूट छपा और फिर इसकी काफी चर्चा हुई. 

कैसे पड़ा बिकनी नाम?

इसके नाम को लेकर कहा जाता है कि उस दौरान अमेरिका ने 1946 से 1958 तक कुल 60 एटम बम और हाइड्रोजन बम परीक्षण किए थे. ये विस्फोट बिकनी नाम के मार्शल द्वीप पर किए गए थे और उससे ही यह नाम आया है. 

सबसे महंगी बिकिनी कौनसी है?

दुनिया में जिस बिकिनी को सबसे महंगी बिकिनी माना जाता है, वो डायमंड से बनी है. इस स्पेशल बिकिनी को बनाने के लिए 254 डायमंड का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें अलग अलग कैरेट के कई डायमंड शामिल हैं. अगर कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 30 मिलियम डॉलर यानी करीब 240 करोड़ रुपये है.

ये भी पढ़ें: मेसी को जीत के बाद क्यों पहनाया गया काला गाउन, इतिहास से जुड़ा है इसका रहस्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diwali 2026: दिवाली की रात कितनी जहरीली हो जाती है हवा? देखें 5 साल के आंकड़े
दिवाली की रात कितनी जहरीली हो जाती है हवा? देखें 5 साल के आंकड़े
National Highway River Silt: अब नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, जानें कितनी मजबूत रहेगी सड़क?
अब नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, जानें कितनी मजबूत रहेगी सड़क?
Ladakh Ghost Temple: लद्दाख के इस मंदिर में पानी की बोतलें चढ़ाते हैं लोग, बेहद हैरान करने वाली है वजह
लद्दाख के इस मंदिर में पानी की बोतलें चढ़ाते हैं लोग, बेहद हैरान करने वाली है वजह
NASA Astronaut Voting Process: एस्ट्रोनोट ने धरती से 400 किमी ऊपर से कैसे डाला वोट, कैसे हुई यह वोटिंग
एस्ट्रोनोट ने धरती से 400 किमी ऊपर से कैसे डाला वोट, कैसे हुई यह वोटिंग

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget