एक्सप्लोरर

क्या होता है विधानसभा और विधान परिषद में अंतर, क्यों कराए जाते हैं MLC चुनाव?

Bihar MLC Election: अक्सर ही लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर विधानसभा और विधान परिषद के बीच क्या अंतर होता है. आइए जानते हैं क्या इस सवाल का जवाब.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • बिहार एनडीए ने विधान परिषद चुनावों की तैयारी शुरू की।
  • विधानसभा सदस्य जनता चुनती, परिषद सदस्य अप्रत्यक्षतः चुने जाते।
  • विधानसभा को वित्तीय शक्ति, परिषद केवल कानून समीक्षा करती।

Bihar MLC Election: बिहार में सत्ताधारी एनडीए ने आने वाले विधान परिषद चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है. चुनाव की रणनीति तय करने के लिए एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई गई. 7 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर गठबंधन की बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने यह जानकारी दी. इस घटनाक्रम के बीच आइए जानते हैं कि विधानसभा और विधान परिषद के बीच क्या अंतर होता है और एमएलसी की चुनाव की प्रक्रिया क्या है.

विधानसभा क्या है? 

विधानसभा राज्य विधायिका का निचला सदन होता है. इसके सदस्यों को एमएलए कहा जाता है और उन्हें राज्य के मतदाता सीधे चुनते हैं. विधानसभा का कार्यकाल आम तौर पर 5 साल का होता है. हालांकि इसे समय से पहले भंग किया जा सकता है. मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से विधानसभा के प्रति जवाबदेह होते हैं. इसका मतलब है कि सत्ता में बने रहने के लिए सरकार को विधानसभा का विश्वास बनाए रखना होता है.


क्या होता है विधानसभा और विधान परिषद में अंतर, क्यों कराए जाते हैं MLC चुनाव?

विधान परिषद क्या है? 

विधान परिषद राज्य विधायिका का ऊपरी सदन होता है. इसके सदस्यों को एमएलसी यानी विधान परिषद के सदस्य कहा जाता है. विधानसभा के उलट विधान परिषद एक स्थायी सदन है और इसे भंग नहीं किया जा सकता. इसके एक तिहाई सदस्य हर 2 साल में रिटायर होते हैं. इससे सदन में निरंतरता बनी रहती है और नए सदस्यों के आने का मौका मिलता है. फिलहाल 6 राज्यों में विधान परिषदें हैं. उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना. 

एमएलए और एमएलसी कैसे चुने जाते हैं?

सबसे बड़ा अंतर चुनाव प्रक्रिया में है. एमएलए को जनता सीरियल चुनती है और एमएलसी को अलग-अलग चुनावी समूह और नामांकन के जरिए चुना जाता है. विधान परिषद के लिए एक तिहाई सदस्यों को स्थानीय निकाय चुनते हैं, एक तिहाई को एमएलए चुनते हैं, एक बारहवें हिस्से को रजिस्टर्ड ग्रेजुएट चुनते हैं और एक बारहवें हिस्से को तय योग्यता पूरी करने वाले शिक्षक चुनते हैं. बाकी सदस्यों को राज्यपाल साहित्य, विज्ञान, कला, सहकारी आंदोलन और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों से मनोनीत करते हैं.

कार्यकाल और उम्र में फर्क 

एमएलए का कार्यकाल आमतौर पर 5 साल का होता है और एमएलसी का कार्यकाल 6 साल का होता है. एमएलए बनने के लिए कम से कम उम्र 25 साल होने चाहिए और एमएलसी बनने के लिए व्यक्ति की उम्र कम से कम 30 साल होनी चाहिए. उम्र और कार्यकाल की अलग-अलग जरूरत दोनों सदनों की अलग-अलग बनावट और भूमिका को दिखाती है.

वित्तीय शक्तियां क्या हैं?

विधानसभा के पास वित्तीय मामलों में ज्यादा शक्तियां होती हैं. मनी बिल सिर्फ विधानसभा में ही पेश किया जा सकता है. विधान परिषद मनी बिल को ना तो खारिज कर सकती है और ना ही उसमें कोई भी बदलाव कर सकती है. वह सिर्फ सुझाव दे सकती है और उसे 14 दिनों के अंदर बिल वापस करना होता है. अगर ऐसा नहीं होता तो बिल को परिषद द्वारा पारित मान लिया जाता है.


क्या होता है विधानसभा और विधान परिषद में अंतर, क्यों कराए जाते हैं MLC चुनाव?

क्या विधान परिषद सरकार गिरा सकती है?

मंत्री परिषद सामूहिक रूप से विधानसभा के प्रति जवाबदेह होती है ना कि विधान परिषद के प्रति. इस वजह से अगर सरकार अपना बहुमत खो देती है तो विधानसभा अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सरकार को गिर सकती है. विधान परिषद के पास यह शक्ति नहीं होती है. इसकी भूमिका मुख्य रूप से विधानसभा द्वारा पारित कानून की समीक्षा, उन पर बहस और उनकी जांच पड़ताल करना है.

यह भी पढ़ें: कैसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता, किन उपकरणों का होता है इस्तेमाल?

एमएलसी चुनाव क्यों कराए जाते हैं? 

एमएलसी चुनाव उन समूह को प्रतिनिधित्व देता है जिनका आम विधानसभा चुनाव के जरिए सीधे प्रतिनिधित्व नहीं हो पाता. परिषद शिक्षक, ग्रेजुएट, स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों और अलग-अलग क्षेत्र के विशेषज्ञों को विधायी प्रक्रिया में शामिल कर सकती है. यह कानून की समीक्षा के लिए दूसरे सदन के तौर पर भी काम करती है. विधानसभा द्वारा पारित बिलों पर परिषद में अतिरिक्त बहस और जांच पड़ताल हो सकती है.

यह भी पढ़ें: क्या है राज्यसभा का फॉर्मूला, कैसे होती है इसकी वोटिंग?

स्पर्श गोयल को कंटेंट राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग में चार साल का अनुभव है.  इन्होंने अपने करियर की शुरुआत नमस्कार भारत से की थी, जहां पर लिखने की बारीकियां सीखते हुए पत्रकारिता और लेखन की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद ये डीएनपी न्यूज नेटवर्क, गाजियाबाद से जुड़े और यहां करीब दो साल तक काम किया.  इस दौरान इन्होंने न्यूज राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग दोनों में अपनी पकड़ मजबूत की.

अब स्पर्श एबीपी के साथ अपनी लेखनी को निखार रहे हैं. इनकी खास रुचि जनरल नॉलेज (GK) बीट में है, जहां ये रोज़ नए विषयों पर रिसर्च करके अपने पाठकों को सरल, रोचक और तथ्यपूर्ण ढंग से जानकारी देते हैं.  

लेखन के अलावा स्पर्श को किताबें पढ़ना और सिनेमा देखना बेहद पसंद है.  स्क्रीनराइटिंग के अनुभव की वजह से ये कहानियों को दिलचस्प अंदाज़ में पेश करने में भी माहिर हैं.  खाली समय में वे नए विषयों पर रिसर्च करना और सोशल मीडिया पर अपडेट रहना पसंद करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

क्या है HAPS? आसमान से करेगा भारत की पहरेदारी, खौफ में दुश्मन
क्या है HAPS? आसमान से करेगा भारत की पहरेदारी, खौफ में दुश्मन
क्या CEC से कोई भी कर सकता है मुलाकात, कैसे मिलती है परमिशन?
क्या CEC से कोई भी कर सकता है मुलाकात, कैसे मिलती है परमिशन?
कैसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता, किन उपकरणों का होता है इस्तेमाल?
कैसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता, किन उपकरणों का होता है इस्तेमाल?
क्या है राज्यसभा का फॉर्मूला, कैसे होती है इसकी वोटिंग?
क्या है राज्यसभा का फॉर्मूला, कैसे होती है इसकी वोटिंग?
Advertisement

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे इतने बदलाव? जानें कौन हो सकता है बाहर
दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे इतने बदलाव? जानें कौन हो सकता है बाहर
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget