एक्सप्लोरर

Bihar Elections: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, पढ़ें उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

Bihar Elections: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के सियासी सफर से तो सभी वाकिफ हैं, लेकिन आज हम जानेंगे उनकी जिंदगी के एक अनसुने किस्से के बारे में...

Bihar Elections: बिहार में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. सूबे की सियासत में यूं तो कई दिग्गज नेता मौजूद हैं और उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में हैं, लेकिन मौजूदा समय में बिहार की राजनीति नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द ही घूमती है. कहा जाता है कि बिहार के चुनावों में भले ही कोई भी पार्टी नंबर्स गेम में आगे निकल जाए, लेकिन सत्ता में वही आएगा जिधर नीतीश कुमार होंगे. 

लंबे समय से बिहार की सत्ता पर काबिज नीतीश कुमार जितना अपनी सियासत के लिए जाने जाते हैं, उतनी ही छिपी उनकी निजी जिंदगी है. वह अपने परिवार को पॉलिटिक्स से दूर ही रखते हैं, यही वजह है कि उसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं. उनके जीवन में कुछ ऐसे लोग भी आए, जिन्होंने उन्हें नीतीश कुमार बनने में मदद की. इसी कड़ी में एक नाम आता है उनकी पत्नी का, जिनके मरने से बाद उनकी आखिरी इच्छा पूरी न कर पाने पर वह फूट-फूटकर रोए थे.

कौन थी नीतीश कुमार की पत्नी ?

नीतीश कुमार की जीवनसाथी का नाम था मंजू कुमारी सिन्हा. साधारण सी जिंदगी जीने वाले नीतीश कुमार अपनी जवानी के दिनों में पटना के एक स्कूल में पढ़ाने वाली स्कूल टीचर से इश्क कर बैठे थे. नीतीश कुमार और मंजू कुमारी की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है. एक ओर जहां नीतीश कुमार ओबीसी कास्ट से बिलॉन्ग करते थे तो वहीं मंजू कुमारी सामान्य कायस्थ परिवार की लड़की थीं. इसके बावजूद दोनों ने इंटर-कास्ट मैरिज की थी. मंजू कुमारी और नीतीश कुमार का एक बेटा भी है जिसका नाम निशांत है. नीतीश के बेटे राजनीति से कोसों दूर रहते हैं. वह पेशे से एक इंजीनियर हैं और बीआईटी मिस्र से ग्रेजुएट हैं.

क्या थी नीतीश की पत्नी की आखिरी इच्छा?

नीतीश कुमार की पत्नी की मृत्यु साल 2007 में हुई थी. उस समय वह दिल्ली में रह रही थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पत्नी की आखिरी इच्छा थी कि वह अपने आखिरी समय में अपने पति के साथ समय बिताते हुए अपनी आखिरी सांसे लें, लेकिन अफसोस नीतीश कुमार उस समय बिहार के सीएम होने के कारण अपनी पत्नी के पास दिल्ली नहीं जा सके और उनकी आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर सके. इसके बाद नीतीश की पत्नी का निधन हो गया. पत्नी की मौत पर नीतीश की हालत काफी खराब हो गई थी. वह अपनी पत्नी की अर्थी को उठाने से लेकर चिता तक ले जाने तक फूट-फूटकर रोए थे. नीतीश कुमार कई बार कहते हैं कि मैं उनकी आखिरी इच्छा भी पूरी नहीं कर पाया. इस बात का दुख और मलाल नीतीश कुमार को आज भी है. 

इसे भी पढ़ें : IRCTC पर एक दिन में कितने टिकट बेचती है सरकार? जानें हर दिन की कमाई

आंखों में सपने लिए, घर से हम चल तो दिए, जानें ये राहें अब ले जाएंगी कहां... कहने को तो ये सिंगर शान के गाने तन्हा दिल की शुरुआती लाइनें हैं, लेकिन दीपाली की जिंदगी पर बखूबी लागू होती हैं. पूरा नाम दीपाली बिष्ट, जो पहाड़ की खूबसूरत दुनिया से ताल्लुक रखती हैं. किसी जमाने में दीपाली के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ कंधे पर झोला टांगकर और हाथों में अखबार लेकर घूमने वाले लोग होते थे, लेकिन धीरे-धीरे उनकी आंखों में इसी दुनिया का सितारा बनने के सपने पनपने लगे और वह भी पत्रकारिता की दुनिया में आ गईं. उन्होंने अपने इस सफर का पहला पड़ाव एबीपी न्यूज में डाला है, जहां वह ब्रेकिंग, जीके और यूटिलिटी के अलावा लाइफस्टाइल की खबरों से रोजाना रूबरू होती हैं. 

दिल्ली में स्कूलिंग करने वाली दीपाली ने 12वीं खत्म करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया और सत्यवती कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स में ग्रैजुएशन किया. ग्रैजुएशन के दौरान वह विश्वविद्यालय की डिबेटिंग सोसायटी का हिस्सा बनीं और अपनी काबिलियत दिखाते हुए कई डिबेट कॉम्पिटिशन में जीत हासिल की. 

साल 2024 में दीपाली की जिंदगी में नया मोड़ तब आया, जब उन्होंने गुलशन कुमार फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (नोएडा) से टीवी जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा की डिग्री हासिल की. उस दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, एडिटिंग, कंटेंट राइटिंग, रिसर्च और एंकरिंग की बारीकियां सीखीं. कॉलेज खत्म करने के बाद वह एबीपी नेटवर्क में बतौर कॉपीराइटर इंटर्न पत्रकारिता की दुनिया को करीब से समझ रही हैं. 

घर-परिवार और जॉब की तेज रफ्तार जिंदगी में अपने लिए सुकून के पल ढूंढना दीपाली को बेहद पसंद है. इन पलों में वह पोएट्री लिखकर, उपन्यास पढ़कर और पुराने गाने सुनकर जिंदगी की रूमानियत को महसूस करती हैं. इसके अलावा अपनी मां के साथ मिलकर कोरियन सीरीज देखना उनका शगल है. मस्ती करने में माहिर दीपाली को घुमक्कड़ी का भी शौक है और वह आपको दिल्ली के रंग-बिरंगे बाजारों में शॉपिंग करती नजर आ सकती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
पृथ्वी के अंदर कितनी गहराई तक पहुंच पाया इंसान, कहां सबसे गहरा प्वाइंट?
पृथ्वी के अंदर कितनी गहराई तक पहुंच पाया इंसान, कहां सबसे गहरा प्वाइंट?
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget