एक्सप्लोरर

सिर्फ कबूतर ही नहीं, व्हेल से लेकर कीड़ों का... ऐसे होता है जासूसी में इस्तेमाल

जीव जंतुओं से जासूसी करवाने के कई फायदे हैं. सबसे बड़ा तो यही कि पकड़े जाने पर ये कुछ बोल नहीं सकते. आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे जीवों के बारे में, जिनका इस्तेमाल जासूसी के लिए होता है.

आपने रूस की स्पाई व्हेल के बारे में तो सुना ही होगा, जो इन दिनों नॉर्वे के तट पर घूम रही है. समय बदलने के साथ जासूसी के तरीकों में भी बदलाव आया है. आजकल जीव जंतुओं का इस्तेमाल भी जासूसी के लिए होने लगा है. इसके लिए बाकायदा इन जीवों को ट्रेनिंग दी जाती है. आइए आज हम आपको व्हेल के अलावा उन जीवों और पक्षियों के बारे में बताते हैं. जिनका इस्तेमाल जासूसी के लिए किया गया है.

कबूतर

जासूसी के लिए इस्तेमाल होने वाले जीव-जंतुओं में सबसे पहला नाम कबूतर का आता है. ये एकमात्र पक्षी है, जो हर हाल में अपने मालिक के पास लौटता है. कबूतर की रेसिंग होमर प्रजाति बहुत तेज उड़ती है. जासूसी के लिए कबूतरों के पैरों पर कैमरा फिट किया जाने लगा है. दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना ने लगभग 2.5 लाख कबूतरों को अपने काम.के लिए नौकरी पर रखा था. 

बिल्ली

बिल्लियों को जासूस बनाने वाले ऑपरेशन को 'ऑपरेशन एकॉस्टिक किटी' नाम दिया गया था. इसमें बिल्ली को बीच से काटकर उसके भीतर बैटरी डालकर चलने-फिरने लायक बना दिया जाता था. देखने वाले को लगता था कि असल बिल्ली ही है, लेकिन वो होती जासूस थी. स्मिथसोनियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में लगभग 5 साल लगे थे और 1960 के दौर में इसपर करीब 20 मिलियन डॉलर का खर्च आया था. 

अंडरवॉटर स्पाईंग

आजकल अंडरवॉटर स्पाईंग भी होने लगी है. जोकि थोड़ी एडवांस चीज है. इसमें जासूसी के लिए पानी में रहने वाले जीवों को ट्रेंड किया जाता है. 1960 के दौरान सोवियत संघ ने सबसे पहले डॉल्फिन पर यह एक्सपेरिमेंट किया. 

व्हेल है जासूस

आजकल इस काम के लिए व्हेल का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. साल 2019 में एक बेलुगा व्हेल नॉर्वे के समुद्र तट के आसपास देखी गई. जिसपर एक पट्टा बंधा हुआ था, उसमें कैमरा और अन्य डिवाइस लगे थे.

मकड़ियां और कीड़े करेंगे जासूसी!

वैज्ञानिक इस कोशिश में लगे हुए हैं कि जीव-जंतुओं की डेड बॉडी जासूसी के काम आ सकते हैं. इसके लिए भविष्य में कीड़ों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. टैक्सीडर्मी नामक प्रक्रिया में मुर्दा मकड़ियों को स्टफ करके उन्हें अपने मुताबिक चलाया-फिराया जा सकेगा. 

यह भी पढ़ें - हिचकी क्यों आती है? क्या सही में पानी पीने से बंद हो जाती है या फिर सिर्फ वहम है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में कब-कब हुए हिंसक प्रदर्शन, हर बार क्या बदला?
फ्रांस में कब-कब हुए हिंसक प्रदर्शन, हर बार क्या बदला?
लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर है या डॉन, दोनों में क्या फर्क?
लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर है या डॉन, दोनों में क्या फर्क?
बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget