एक्सप्लोरर

हिचकी क्यों आती है? क्या सही में पानी पीने से बंद हो जाती है या फिर सिर्फ वहम है?

Hiccups Reason: हिचकी आने की कहानी शुरू होती है शरीर के सबसे निचले हिस्से डायाफ्राम से. आइए जानते हैं ये क्यों आती है और पानी पीने का इसपर क्या असर पड़ता है.

Hiccups Reason And Remedie: कुछ लोगों का कहना है कि हिचकी आने का मतलब होता है की कोई आपको याद कर रहा है. हालांकि, यह सब सिर्फ कहने की बात है विज्ञान इन बातों को नहीं मानता है. कई बार तो बार-बार हिचकी आने से लोग परेशान भी हो जाते हैं. ऐसे में इन्हे रोकने के लिए पानी पीने के लिए कहा जाता है. आइए जानते हैं आखिर ये हिचकी आती क्यों है और पानी पीने का इसपर क्या असर पड़ता है.

क्यों आती है हिचकी

हिचकी आने की कहानी शुरू होती है शरीर के सबसे निचले हिस्से डायाफ्राम से. बॉडी में फेफड़े और पेट के बीच में गुंबद जैसे आकार की मांसपेशियां होती हैं. आमतौर पर जब हम सांस लेते हैं तो डायाफ्राम इन मांसपेशियों को नीचे की ओर खींचता है व सांस छोड़ते के दौरान ये वापस से आराम की स्थिति में आ जाता है. 
 
डायाफ्राम में कोई दिक्कत होने पर इसमें ऐंठन होने लगती है और अचानक से हवा गले में रुकने लगती है. इससे आवाज निकलने में एक अड़चन आने लगती है. वोकल कॉर्ड में अचानक आने वाली इस अड़चन की वजह से 'हिच' की आवाज आती है.  

हिचकी क्यों आती है?

हिचकी कई तरह की शारीरिक और मानसिक वजहों से आ सकती है. तंत्रिका में कोई समस्या होती है तो यह दिमाग और डायाफ्राम पर असर डालती है. जिसे हिचकी आ सकती है. बहुत अधिक और स्पीड से खाने की वजह से भी हिचकी आने लगती है. 

अगर लंबे समय तक आए हिचकी तो...?

आमतौर पर हिचकी बहुत कम समय के लिए आती है और उसके बाद अपने आप ही ठीक हो जाती है, लेकिन कभी-कभी यह बहुत देर तक आती ही रहती है. डायाफ्राम से संबंधित नसों को नुकसान पहुंचने पर ऐसा होता है. नर्वस सिस्टम के डिसऑर्डर की वजह से भी लंबे समय तक हिचकी आ सकती है. 

हिचकी को रोकना

वैसे तो हिचकी को रोकने के कई घरेलू नुस्खे बताए जाते हैं, जिनमें ठंडा पानी पीना सबसे आम है. लेकिन कुछ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सांस को थोड़ी देर तक रोक रखने से आराम मिल सकता है. पेपर बैग में सांस लेने से भी हिचकी आना बंद हो जाती है. दरअसल, इन दोनों तरीकों में फेफड़ों में कार्बन डाइऑक्साइड गैस ही बनती है, जिससे डायाफ्राम को आराम पहुंचता है.

क्या सही में पानी पीने से बंद हो जाती है

एक्सपर्ट्स के अनुसार, हिचकी एक प्रकार से अनैच्छिक संकुचन हैं, जो घरेलू उपचार से ठीक हो भी सकती है और नहीं भी, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि स्थिति कितनी गंभीर है. पानी पीना सिर्फ एक उपाय है जो हिचकी को रोकने में मदद कर सकता है. हिचकी से छुटकारा पाने के लिए ठंडा पानी पीना चाहिए. ठंडा पानी हिचकी पैदा करने वाले विभिन्न कारकों से डायाफ्राम में होने वाली जलन को रोकने में मदद करता है. इसलिए यह कहा जा सकता है कि ठंडे पानी से हिचकी रोकने में मदद मिलती है, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि इससे हिचकी 100 फीसदी रुक ही जायेगी.

यह भी पढ़ें - ट्रेन के फर्स्ट एसी में थर्ड एसी से ऐसा क्या अलग है कि इतना ज्यादा हो जाता है किराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget