एक्सप्लोरर

भगवान राम के काल में अयोध्या का नाम क्या था? पहले इस नाम से जानी जाती थी आज की रामनगरी

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है और देशभर में अयोध्या की चर्चा हो रही है. लेकिन, क्या आप जानते हैं इस रामनगरी का पहले नाम अयोध्या नहीं था.

भारत और विदेश में भी आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या की काफी चर्चा हो रही है. मौका भी ऐतिहासिक है. अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. भारत की गलियों से लेकर विदेश में भी लोगों की जुबां पर अयोध्या का नाम है. लेकिन, क्या आप जानते हैं जिस रामनगरी की आज चर्चा हो रही है, उसका नाम पहले नाम अयोध्या नहीं था. इस नगरी को दूसरे नाम से जाना जाता था. तो जानते हैं अयोध्या की क्या कहानी है और अयोध्या को पहले किस नाम से जाना जाता था.

अयोध्या के कई पुराने नाम बताए जाते हैं और पुराने दस्तावेजों और कई धार्मिक किताबों में अलग अलग नाम का जिक्र है. माना जाता है कि रामायण काल में यह नगर कोसल राज्य की राजधानी थी. इसे कई लोग कोसल भी कहते हैं. आपने कई धार्मिक किताबों में कोसरपुर, कोसलराज जैसे शब्दों के बारे में सुना होगा. त्रेतायुग को लेकर कहा जाता है कि अयोध्या में उस दौरान उसे कोसल कहा जाता था. 

वहीं, अयोध्या नगर निगम की वेबसाइट के हिसाब से पहले अयोध्या का नाम साकेत हुआ करता था. इसके अलावा इसका नाम अयुद्धा भी माना जाता है और बाद में इसे अयोध्या नाम दिया गया. ऐसे में अयोध्या का नाम कोसल, साकेत, अयुद्धा कई हैं. वहीं सरयू नदी के दूसरे हिस्से को श्रावस्ती कहा जाता था. अब इसे अयोध्या के नाम से जाना जाता था और आज राम मंदिर की वजह से इसकी दुनियाभर में चर्चा है. 

कितना भव्य है राम मंदिर?

बता दें कि राम मंदिर परम्परागत नागर शैली में बनाया जा रहा है. मंदिर की लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट होगी. इसके अलावा मंदिर में 5 मंडप होंगे, जिसमें नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना मंडप व कीर्तन मंडप शामिल है. राम मंदिर में लगे खंभों और दीवारों में देवी-देवता तथा देवांगनाओं की मूर्तियां उकेरी जा रही हैं.

मंदिर के निर्माण में लोहे का प्रयोग नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते वहां की धरती के ऊपर बिलकुल भी कंक्रीट नहीं है. मंदिर के नीचे 14 मीटर मोटी रोलर कॉम्पेक्टेड कंक्रीट (RCC) बिछाई गई है. जिसे कृत्रिम चट्टान का रूप दिया गया है. वहीं, मंदिर को जमीन की नमी से बचाने के लिए 21 फीट ऊंची प्लिंथ ग्रेनाइट से बनाई गई है.

ये भी पढ़ें- अयोध्या के कुबेर टीला में क्या है, जहां प्राण प्रतिष्ठा के बाद सबसे पहले जाएंगे पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में आ रहा अर्नब तूफान, किसने रखा इसका नाम?
आंध्र प्रदेश में आ रहा अर्नब तूफान, किसने रखा इसका नाम?
दुनिया के कितने मुस्लिम देशों में मनाई जाती है दीपावली, कहां-कहां रहती है छुट्टी?
दुनिया के कितने मुस्लिम देशों में मनाई जाती है दीपावली, कहां-कहां रहती है छुट्टी?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
MLC को कितनी मिलती है सैलरी, किस राज्य में मिलते हैं सबसे ज्यादा पैसे?
MLC को कितनी मिलती है सैलरी, किस राज्य में मिलते हैं सबसे ज्यादा पैसे?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget