एक्सप्लोरर

आतिशी, न हिन्दी, न संस्कृत, न उर्दू- इस भाषा का शब्द है, जानिए मतलब

राजधानी दिल्ली की सियासत में अब नई मुख्यमंत्री के तौर पर आप में मंत्री आतिशी सीएम पद की शपथ लेंगी. क्या आप जानते हैं कि आतिशी नाम का मतलब क्या होता है. जानिए इसका मतलब क्या है .

राजधानी दिल्ली की सियासत में बड़ा फेरबदल हुआ है. दिल्ली में अब अरविंद केजरीवाल की जगह आतिशी सीएम पद की जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं.  विधायक दल की बैठक में उन्हें सीएम बनाने का फैसला लिया गया है. यानी अगले विधानसभा चुनावों तक दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री के हाथों में ही कमान रहेगी. ऐसे में हम आपको दिल्ली की नई सीएम आतिशी के नाम का मतलब बताएंगे. क्या आप जानते हैं कि आतिशी किस भाषा का शब्द है, आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे. 

दिल्ली सीएम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. वह शाम साढ़े 4 बजे राजनिवास पहुंचे और उपराज्यपाल वीके सक्सेना को इस्तीफा सौंपा है. इस दौरान उनके साथ दिल्ली की होने वाली नई मुख्यमंत्री आतिशी और उनकी पूरी कैबिनेट भी मौजूद थी. वहीं इस्तीफा सौंपने के बाद अरविंद केजरीवाल ने एलजी को विधायक दल की चुनी गई नेता आतिशी का मुख्यमंत्री पद के लिए नाम का प्रस्ताव भी दे दिया है. कैबिनेट मंत्री में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, सौरभ भारद्वाज भी साथ में थे. 

ये भी पढ़ें:इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल से क्या-क्या छिन जाएगा? पूर्व मुख्यमंत्री को मिलती हैं ये सुविधाएं

नई मुख्यमंत्री

राजधानी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी. विधायक दल की बैठक में उन्हें सीएम बनाने का फैसला लिया गया है. आत‍िशी के सीएम बनते ही इंटरनेट पर उनसे जुड़ी कई जानकार‍ियां ढूंढी जा रही हैं. गूगल पर आतिशी से जुड़ा बहुत कुछ खोजा जा रहा है. लेकिन एक सवाल आपके भी मन में भी आया होगा कि आखिर आत‍िशी का मतलब क्‍या होता है. सवाल ये है कि आत‍िशी उर्दू शब्‍द है या ह‍िंदी का है. आज हम आपको बताएंगे कि आत‍िशी का मतलब क्‍या होता है.

ये भी पढ़ें:दिल्ली की नई सीएम आतिशी की इतनी है नेटवर्थ, जानें उनकी हर महीने की कमाई

आतिशी नाम का अर्थ

बता दें कि आत‍िशी एक यूनीक नाम है. अक्‍सर लोग आत‍िशी का संबंध ‘आति‍शबाजी’ से जोड़कर लगाते हैं. हालांकि कई लोग ये सोचते हैं कि आत‍िशी ह‍िंदी का शब्‍द है. लेकिन आपको बता दें कि ‘आत‍िशी’ असल में एक फारसी शब्‍द है. शाब्‍द‍िक तौर पर इसका अर्थ ‘जो आग में तपाने पर भी न टूटने या तड़कने वाला हो’ होता है. असल में आति‍शी शीशा एक ऐसी चीज होती है, ज‍िसपर सूर्य की क‍िरण टकराती है, तो उससे आग पैदा होती है. आत‍िशी का संबंध ‘आतश’ यानी आग से होता है. इसका नाम के तौर पर इस्‍तेमाल करें तो आति‍शी का मतलब ‘उग्र’, ‘तेजस्‍वी’, ‘प्रज्‍वल‍ित होने वाला’ या अंगारे जैसा लाल होता है.

ये भी पढ़ें: रूस में प्रजनन दर बढ़ाने के लिए पुतिन ने दी गजब सलाह, सोशल मीडिया पर हर कोई कर रहा चर्चा

मार्लेना’ 

अब कई बार ये भी पूछा जाता है कि आतिशी के सरनेम मार्लेना में मार्लेना का अर्थ क्या होता है. दरअसल मार्लेना सरनेम उन्‍होंने कार्ल माक्‍स और लेन‍िन को जोड़कर रखा था. वह अपना सरनेम अपनी जाति के आधार पर नहीं रखती हैं. हालांकि बाद में आत‍िशी ने अपना नाम ‘स‍िंह’ कर ल‍िया था.

ये भी पढ़ें: मिड टर्म में इस्तीफा देने के बाद नए सीएम को कैसे मिलती है जिम्मेदारी, जानिए कैसे होता है पावर ट्रांसफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शताब्दी-जनशताब्दी, संपर्क क्रांति-राजधानी और मेल, इन ट्रेनों में क्या फर्क, क्यों अलग हैं नाम?
शताब्दी-जनशताब्दी, संपर्क क्रांति-राजधानी और मेल, इन ट्रेनों में क्या फर्क, क्यों अलग हैं नाम?
भारत के लिए क्यों जरूरी है लाल सागर, जानिए इस रूट से कितने प्रतिशत व्यापार करता है इंडिया?
भारत के लिए क्यों जरूरी है लाल सागर, जानिए इस रूट से कितने प्रतिशत व्यापार करता है इंडिया?
पाकिस्तान या भारत, कहां के शिक्षा मंत्री हैं सबसे ज्यादा पढ़े लिखे? यहां जानिए उनकी योग्यता
पाकिस्तान या भारत, कहां के शिक्षा मंत्री हैं सबसे ज्यादा पढ़े लिखे? यहां जानिए उनकी योग्यता
भारत के अलावा पाकिस्तान में भी हो चुके सीजेपी जैसे प्रोटेस्ट, जानिए किन मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे छात्र?
भारत के अलावा पाकिस्तान में भी हो चुके सीजेपी जैसे प्रोटेस्ट, जानिए किन मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे छात्र?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget