एक्सप्लोरर

गलत सैल्यूट से पकड़ा गया नकली IPS! जानिए आर्मी, पुलिस, एयरफोर्स, नेवी के सैल्यूट का क्या तरीका है?

Army Salute: पुलिस, आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के सैल्यूट करने का तरीका अलग अलग होता है. तो ऐसे में जानते हैं इन सभी फोर्स के सैल्यूट में क्या फर्क होता है ये किस तरह से अलग अलग होते हैं...

एक फर्जी आईपीएस की कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. दरअसल, उदयपुर पुलिस ने 24 जनवरी की रात को एक फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार किया था. ये शख्स उदयपुर सर्किट हाउस में सीबीआई का फर्जी असिस्टेंट कमिश्नर बनकर ठहरा हुआ था. आरोपी सुनील कुमार के पकड़े जाने की वजह थी उसका सैल्यूट. शख्स ने दूसरे एसपी भुवन भूषण यादव को उल्टे हाथ से सैल्यूट किया और वो पकड़ा गया. फिर पता चला कि इस नाम का कोई भी अफसर नहीं है. आपको बता दें कि पुलिस, सेना में सैल्यूट का अलग अलग तरीका है और सैल्यूट सीधे हाथ से ही किया जाता है. 

ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि थल सेना, जल सेना, वायु सेना और पुलिस के सैल्यूट में क्या फर्क होता है और जब सैल्यूट किया जाता है तो हाथ को कैसे रखना होता है. यहां तक कि आप सैल्यूट को देखकर भी समझ सकते हैं कि वो व्यक्ति किस फोर्स से जुड़ा है. 

थल सेना में कैसे होता है सैल्यूट?

सेना के जवान जब सैल्यूट करते हैं उनकी हथेली पूरी खुली होती है और पूरी हथेली दिखती भी रहती है. इस सैल्यूट में उंगलियां बिल्कुल सीधी होती है और आईब्रो से हैट के बैंड को छूती हैं. जो आप तस्वीर में भी देख सकते हैं. इसमें पूरी हथेली साफ दिखती है और हथेली हल्की भी झुकी ना होकर फ्लैट रहती है. 

एयरफोर्स में कैसे होता है सैल्यूट?

एयरफोर्स में पहले आर्मी की तरह ही सैल्यूट होता था, लेकिन 2006 में इसमें बदलाव कर दिया गया. एयरफोर्स के सैल्यूट में हथेली हल्की यानी 45 डिग्री तक झुकी होती है और हथेली का अगला हिस्सा विमान की तरह ऊपर की तरफ उठा रहता है. इसमें पूरी हथेली दिखाई नहीं देती और इसमें हल्का झुकाव रहता है. अंगुलियां ऊपर की ओर और कलाई हल्की नीचे होती है. 

नेवी में कैसे होता है सैल्यूट?

अगर नेवी की सैल्यूट की बात करें तो ये एयरफोर्स और आर्मी से अलग होता है. उनके हाथ 90 डिग्री एंगल में जमीन की तरफ झुके रहते हैं. वो अपनी हथेली सामने वाले इंसान को नहीं दिखाते. इसमें हथेली पूरी तरह से जमीन की तरफ झुकी होती है और नेवी के जवानों की आप हथेली नहीं देख सकते. 

पुलिस का सैल्यूट कैसे होता है?

पुलिस में भी सैल्यूट का तरीका सेना की तरह ही होता है. इसके अलावा सैल्यूट के कई नियम होते हैं, जिसमें सिर पर टोपी होने को लेकर कई नियम हैं, अगर मेस में हैं तो अलग नियम हैं. वहीं, गाड़ी चलाते और घुड़सवारी के वक्त अलग नियम है. 

ये भी पढ़ें- किसलिए रेलवे ट्रैक पर लगाई जाती हैं V आकर की पटरियां, वजह कर देगी हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amarnath Shivling Melting: सिर्फ 5 दिन में ही अंतर्ध्यान क्यों हो गए बाबा बर्फानी? साइंस के हिसाब से समझें पूरा मामला
सिर्फ 5 दिन में ही अंतर्ध्यान क्यों हो गए बाबा बर्फानी? साइंस के हिसाब से समझें पूरा मामला
मुगलों के जमाने में कई साल तक कैसे खराब नहीं होती थी शराब, बिना केमिकल कैसे रखते थे सुरक्षित?
मुगलों के जमाने में कई साल तक कैसे खराब नहीं होती थी शराब, बिना केमिकल कैसे रखते थे सुरक्षित?
Hindu Temples in Indonesia: जिस मुस्लिम देश की यात्रा पर गए पीएम मोदी, उस इंडोनेशिया में कितने हैं मंदिर?
जिस मुस्लिम देश की यात्रा पर गए पीएम मोदी, उस इंडोनेशिया में कितने हैं मंदिर?
क्या सच में कट्टर था औरंगजेब, आखिर इस्लाम के सहारे मुगल साम्राज्य को कैसे किया अनुशासित?
क्या सच में कट्टर था औरंगजेब, आखिर इस्लाम के सहारे मुगल साम्राज्य को कैसे किया अनुशासित?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget