एक्सप्लोरर

क्या सच में नमक वाले टूथपेस्ट सबसे अच्छे होते हैं? यहां जानिए इसके पीछे की साइंस

मिस्र के लोगों ने लगभग 5 हजार ईसा पूर्व अपने दांतों को साफ करने के लिए एक पेस्ट बनाया था. हालांकि, उस वक्त इसे टूथपेस्ट के नाम से नहीं जाना जाता था.

आपन टीवी पर कई कंपनियों के ऐड देखे होंगे जिसमें टूथपेस्ट कंपनियां अपने ग्राहकों से पूछती हैं कि क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है. ऐसा करके वो बताना चाहते हैं कि उनके टूथपेस्ट में नमक है और ये सबसे अच्छा है. अब सवाल उठता है कि क्या सच में टूथपेस्ट में नमक होता है. इसके साथ ही एक सवाल ये भी उठता है कि टूथपेस्ट में नमक होना कितना लाभदायक है, और इसका असर हमारे दांतों पर कैसे होता है.

सबसे पहले जानिए टूथपेस्ट का अविष्कार कब हुआ?

इतिहासकारों का मानना है कि टूथपेस्ट का अविष्कार टूथब्रश के अविष्कार से पहले ही हो गया था. दरअसल, मिस्र के लोगों ने लगभग 5 हजार ईसा पूर्व अपने दांतों को साफ करने के लिए एक पेस्ट बनाया था. हालांकि, उस वक्त इसे टूथपेस्ट के नाम से नहीं जाना जाता था. इसके बाद यूनानी और रोमन लोगों ने इस तरह के टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया. जबकि, भारत और चीन की बात करें तो यहां के लोगों ने पहली बार 500 ईसा पूर्व के आसपास टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना शुरू किया.

अब समझिए टूथपेस्ट और नमक का खेल

दरअसल, टूथपेस्ट बनाने के लिए कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. ये केमिकल ही हमारे दांतों की रक्षा करते हैं और उन्हें साफ रखते हैं. जैसे इसमें मिला Abrasives, Fluorides, Detergents and Humectants हमारे दांतों से प्लाक और मलबे को हटाने में मदद करते हैं, जबकि ‘फ़्लोराइड’ दांतों पर इनेमल को मज़बूत करके कैविटी को रोकने में मदद करता है. वहीं इसमें मौजूद डिटर्जेंट टूथपेस्ट में झाग लाने का काम करता है.

जबकि इसमें मौजूद ‘ह्यूमेक्टेंट्स’ टूथपेस्ट को सूखने नहीं देता. इन सब के अलावा नमक भी टूथपेस्ट में मिला होता है और हमारे दांतों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. नमक का सबसे बड़ा काम होता है, मुंह में लार को बढ़ाना. ऐसा होने से मुंह के कीटाणु खत्म हो जाते हैं. इसके अलावा नमक दांतों में मौजूद प्राकृतिक एनामेल को कैल्सियम और फ्लोराइड के प्रति ज़्यादा सेंसटिव बनाता है और नमक में मसूड़ों की सूजन और जलन को कम करने की शक्ति होती है. यानी कुल मिलाकर कहें तो नमक हमारे टूथपेस्ट का अहम अंग है.

ये भी पढ़ें: आदित्य एल-1 हो या चंद्रयान-3...जानिए इन सभी सैटेलाइट्स में क्यों मढ़ा होता है सोना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे
वोट चोरी सही निकली तो क्या चुनावों को रद्द कर सकता है सुप्रीम कोर्ट?
वोट चोरी सही निकली तो क्या चुनावों को रद्द कर सकता है सुप्रीम कोर्ट?
अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश न माने तो क्या होगा,क्या है प्रावधान?
अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश न माने तो क्या होगा,क्या है प्रावधान?
एलन मस्क के पास कितना पैसा, उससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?
एलन मस्क के पास कितना पैसा, उससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget