एक्सप्लोरर

सर्दी को छूमंतर कर सकता है शमामा, क्या है शमामा, कहां से आया और कैसे करता है काम?

क्या कभी ऐसे परफ्यूम के बारे में सुना है, जो खुशबू देने के साथ स्वास्थ्य लाभ भी देता हो. शमामा इत्र इन्हीं खूबियों से भरपूर है, जो फूलों, जड़ी-बूटियों और गरम मसालों से तैयार किया जाता है.

बहुत कम लोग ही खास तरह के शमामा इत्र के बारे में जानते होंगे, जो आसपास के माहौल को खुशबू से भरने के अलावा आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है. इसी वजह से यह एकमात्र ऐसा परफ्यूम है, जो आपको खुशबू देने के साथ स्वास्थ्य लाभ भी देता है. इसका ज्यादातर उपयोग सर्दियों के मौसम में किया जाता है और इसकी डिमांग विदेश तक में है. 

अरब देशों में है भारी डिमांड

इत्र के लिए दुनियाभर में उत्तर प्रदेश का कन्नौज जिला प्रसिद्ध है. यहीं से शमामा इत्र की शुरुआत हुई, जिसने दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई. इसकी मांग अरब देशों जैसे सऊदी अरब, ईरान, इराक, ओमान, कुवैत आदि में बहुत अधिक है. विदेश में इसकी कीमत तीन से चार लाख रुपये प्रति किलो तक है, जबकि भारत में यह आसानी से 2 से 2.5 लाख रुपये प्रति किलो में मिल जाता है. 

बनाने का तरीका रखा जाता है गुप्त

वैसे, शमामा एक फारसी शब्द है, जिसका हिंदी में अर्थ अच्छी सुगंध होता है. इसकी खासियत है कि यह प्राकृतिक गुणों से भरपूर होता है. शमामा को कई पीढ़ियों से बनाया जा रहा है, लेकिन अब तक इसके बनाने के तरीके को गुप्त रखा गया है. इसके कारीगरों के अलावा कोई भी शमामा इत्र नहीं बना सकता है. हरेक शमामा करीब 45 कच्ची सामग्रियों से बनाया जाता है. सभी शमामा बनाने वालों के अपने-अपने तरीके हैं और वे पैतृक परंपराओं व तकनीकों के आधार पर ही उसे बनाते हैं. 

जड़ी-बूटियों और गरम मसालों से होता तैयार

शमामा कारोबारियों की मानें तो यह इत्र फूलों से बनाया जाता है, लेकिन इसमें बाला, नागर मोथा, मुख्ता सुगंध मंत्री व हिमालय की तरह-तरह की जड़ी-बूटियों और गरम मसालों का भी इस्तेमाल किया जाता है. इस वजह से इनकी खुशबू इतनी खास हो जाती है. जड़ी-बूटियों के इस्तेमाल के कारण इत्र की तासीर गर्म होती है और सर्दियों में यह शरीर में गर्माहट बनाए रखने के भी काम आता है. 

तनाव, एंजाइटी, सर्दी-जुकाम में होता कारगर

औषधि के रूप में भी प्रयोग किए जाने वाले शमामा इत्र से कई तरह की समस्याएं दूर की जा सकती हैं. अगर नींद नहीं आती, एंजाइटी है, तनाव में रहते हैं या सर्दियों में बुखार व जुकाम है तो इसे औषधि के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. जुकाम, सिर दर्द के समय हाथ में लगाकर इसकी सुगंध लेने से बहुत आराम मिलता है. साथ ही सर्दियों में लगाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है. 

यह भी पढ़ें- दुनिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी कहां है और वहां कितनी किताबें हैं?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Pm Modi Australia Visit: समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
तिजोरी में बंद है इस कोल्ड ड्रिंक का सीक्रेट फॉर्मूला! सिर्फ दो लोगों को है पता, साथ सफर करने पर भी बैन
तिजोरी में बंद है इस कोल्ड ड्रिंक का सीक्रेट फॉर्मूला! सिर्फ दो लोगों को है पता, साथ सफर करने पर भी बैन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget