एक्सप्लोरर

Adultery: दुनिया के इन देशों में एडल्ट्री नहीं है अपराध, शादीशुदा महिला से संबंध रखने पर नहीं होती जेल

Adultery Crime: भारत में आईपीसी के सेक्शन 497 के तहत एडल्ट्री में 5 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान था. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला सुनाया, जिससे ये अपराध की श्रेणी से बाहर हो गया.

Adultery Crime: एडल्ट्री यानी शादीशुदा महिला का गैर मर्दों के साथ संबंध एक बार फिर चर्चा में है. केंद्र सरकार इसे एक बार फिर अपराध की श्रेणी में शामिल करने पर विचार कर रही है. सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद एडल्ट्री अपराध नहीं रह गया था, लेकिन अब कुछ सांसदों ने सुझाव दिया है कि इसे अपराध ही माना जाए. जिसके बाद अब सरकार आने वाले कुछ समय में इसे लेकर बिल पेश कर सकती है. इसी बीच हम आपको बता रहे हैं कि किन देशों में एडल्ट्री जुर्म नहीं है और कौन से देश इसे एक बड़ा अपराध मानते हैं. 

भारत में क्या था प्रावधान?
सबसे पहले अगर भारत की बात करें तो साल 2018 से पहले इसे एक अपराध के तौर पर देखा जाता था. आईपीसी के सेक्शन 497 के तहत इसमें 5 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान था. इसके बाद एडल्ट्री का एक मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने इस सेक्शन को असंवैधानिक करार दिया और इसे हटाने का फैसला सुनाया. इसके बाद से अब तक भारत में एडल्ट्री यानी शादीशुदा महिला के साथ संबंध अपराध की श्रेणी में नहीं है. 

किन देशों में अपराध नहीं है एडल्ट्री?
भारत के पड़ोसी देश चीन में एडल्ट्री क्राइम नहीं है, लेकिन इसे तलाक का एक कारण बताया जा सकता है. यानी अगर कोई महिला शादी के बाद दूसरे मर्द से संबंध रखती है तो पति इस आधार पर तलाक ले सकता है. चीन के अलावा साउथ कोरिया ने भी कुछ साल पहले ही एडल्ट्री को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया. यहां पहले इसके लिए तीन साल तक की जेल का प्रावधान था. ऑस्ट्रेलिया और बाकी तमाम यूरोपियन देशों में भी शादी के बाहर संबंध रखना गैरकानूनी नहीं है. 

इन देशों में है सख्त कानून
अब अगर उन देशों की बात करें, जहां एडल्ट्री को गैरकानूनी माना जाता है और इसे लेकर सख्त सजा का प्रावधान है तो इनमें- फिलीपींस, सऊदी अरब, पाकिस्तान, ताइवान और अमेरिका जैसे देश शामिल हैं. इस्लामिक देशों में एडल्ट्री को लेकर काफी सख्त कानून हैं और इसके लिए मौत तक की सजा दी जा सकती है. 

ये भी पढ़ें - Adultery: क्या होती है एडल्ट्री, जिसे सरकार फिर से बनाना चाहती है अपराध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tyson Army Dog: आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
Lizard Tail: कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?
कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget