एक्सप्लोरर

क्या आप जानते हैं चुनाव में जब्त होने वाला शराब और पैसा कहां जाता है?

देश में चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चुनाव प्रचार के दौरान पुलिस जो शराब और नकदी जब्त करती है, उसका क्या होता है ? क्या वो किसी को वापस मिल सकता है?

देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए तारीख़ों की घोषणा भी कर दी है. बता दें कि पूरे देश में कुल 7 चरण में चुनाव होंगे. देश में आदर्श आचार संहिता चुनाव की घोषणा होने के बाद ही लागू हो जाती है. सुरक्षाबल भी लगातार चुनाव को साफ-सुथरे और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सुरक्षा जांच करते रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जांच के दौरान जब्त पैसों और शराब का चुनाव आयोग और पुलिस क्या करते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि चुनाव के दौरान जब्त सामान का क्या होता है.  

चुनाव में प्रचार

चुनाव की तारीख और सीट फाइनल होने के बाद उम्मीदवार और उनके समर्थक चुनाव प्रचार में उतर जाते हैं. वहीं चुनाव आयोग के निर्देशों पर चुनावों के दौरान अवैध या नियमों के खिलाफ इस्तेमाल होने वाली नगदी,सोना और शराब को पुलिस जब्त करती है. क्योंकि कुछ लोग नियमों का उल्लंघन करके चुनाव में अधिकतर काले धन का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा चुनाव आयोग ने चुनाव लड़ने के लिए पैसे खर्च करने की जो लिमिट तय की है, प्रत्याशी उससे कहीं ज्यादा खर्च करते हैं. 

इसलिए चुनाव के दौरान पुलिस संदिग्ध दिखने वाले वाहनों और लोगों की चेकिंग और पूछताछ करती रहती है. इसके अलावा पुलिस को अपने सूत्रों के आधार पर भी छापामार के कैश या शराब जब्त करती है. 

जब्त शराब का क्या होता है?

अब सवाल ये है कि चुनाव के दौरान कैश के अलावा भारी मात्रा में शराब भी जब्त की जाती है. आखिर प्रशासन उस शराब का क्या करता है. जानकारी के मुताबिक चुनाव के दौरान मिली सभी शराब को पहले तो एक जगह जमा किया जाता है. जिसके बाद उसे एक साथ नष्ट कर दिया जाता है. 

क्या जब्त पैसा वापस मिलता है ?

बता दें कि चुनाव के दौरान पुलिस जो भी कैश जब्त करती है. उसे आयकर विभाग को सौंप दिया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस व्यक्ति से पुलिस कैश बरामद करती है, वह व्यक्ति बाद में इसके लिए क्लेम कर सकता है. इस दौरान उस व्यक्ति को ये साबित करना होगा कि ये पैसा उसका अपना है. उसने इन पैसों को किसी अवैध तरीके से नहीं कमाया है. अगर यह साबित हो जाता है तो पैसा वापस मिल जाता है. वहीं जिन जब्त पैसे पर कोई दावा नहीं करता है, वो सरकारी खजाने में जमा करा दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: आजकल क्यों दिखना कम हो गई हैं चिड़िया, तेजी से घट रहा इनकी संख्या का ग्राफ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजराइल की संसद को 'नेसेट' क्यों कहते हैं, इसमें 120 सांसद ही क्यों?
इजराइल की संसद को 'नेसेट' क्यों कहते हैं, इसमें 120 सांसद ही क्यों?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget