एक्सप्लोरर

2000 Rupee Note: 10 रुपये से भी कम में छप जाता था 2000 का नोट, सिर्फ इतने रुपये में हो जाता था तैयार

2000 Rupee Note: ताजा जानकारी के अनुसार, आरबीआई ने कहा है कि 2000 के नोट का सर्कुलेशन वापस ले लिया गया है. आइए जानते हैं कि आखिर 2000 रुपये का एक नोट छापने में क्या लागत आती है.

2000 Rupee Note: रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए हम जो भी खरीदारी या लेन-देन करते हैं उसके लिए हमें करेंसी की जरूरत होती है अपने देश में करेंसी सिक्के और नोट के रूप में उपलब्ध है फिलहाल भारतीय करेंसी में 2000 का नोट सबसे बड़ा नोट था. नोट छापने का काम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया करता है. अगर आपको लगता है कि कागज पर सिर्फ अमाउंट लिख देने से उस कागज की वैल्यू 10 रुपये या 2000 रुपये हो जाती है, तो ऐसा नहीं है. हर एक नोट छापने की सीमाएं और खर्च अलग-अलग है. 

हर मूल्य का नोट छापने की कॉस्ट अलग होती है. आज हम आपको बताते हैं कि आखिर नोट छापने में कितना खर्चा आता है. जिसके बाद आपको समझ आ जायेगा कि आपके पास जो 2000, 500 या 100 रुपये का नोट है, उसे छापने में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की कितनी लागत आती है.

छपाई हो गई महंगी

नोटों की छपाई पर आने वाले खर्च को जानने से पहले यह बात भी जान लें कि नोटों की छपाई अब पहले से काफी महंगी हो गई है. कागज और प्रिटिंग की लागत में इजाफा होने से नोट छापने की कॉस्ट भी बढ़ गई है. फिलहाल सबसे ज्यादा 200 रुपये का नोट छापने में खर्चा आ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2020-21 में 50 रुपये के 1000 नोटों की छपाई का खर्च 920 रुपये था, जोकि साल 2021-22 में 23 फीसदी बढ़ा और 1,130 रुपये हो गया.

2000 के नोट की छपाई में कितना खर्चा? 

नोट की छपाई में आने वाला खर्च हर नोट के हिसाब से अलग है. अगर 2000 रुपये के नोट की बात करें तो इसका एक नोट छापने का खर्च 4 रुपये के आसपास है. 2018 में 2000 रुपये का एक नोट छापने में 4.18 रुपये का खर्चा आ जाता था, जबकि 2019 में 2000 रुपये का एक नोट छापने में 3.53 रुपये खर्च हो रहे थे. हालांकि, इसके बाद 2000 रुपये के नोट की छपाई बंद या कम हो गई थी. लेकिन, ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, आरबीआई ने अब 2000 के नोट की छपाई बंद कर दी है.

बाकी नोटों को छापने में खर्चा

2000 रुपये के नोट के अलावा, रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 रुपये के 1000 के नोट छापने में 960 रुपये का खर्च आता है. यानी 1 रुपये से भी कम. इसके अलावा 100 रुपये के 1000 नोट की लागत 1770, 200 रुपये के 1000 नोट के छपाई की लागत 2370, 500 रुपये के 1000 नोटों की छपाई में 2290 रुपये की लागत आती है.

यह भी पढ़ें - 2000 रुपये के नोट पर किसकी और कहां की तस्वीर छपी होती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dearness Allowance: DA देने पर सरकारी खजाने में कितना पड़ेगा भार, कहां से देती है सरकार?
DA देने पर सरकारी खजाने में कितना पड़ेगा भार, कहां से देती है सरकार?
हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget