एक्सप्लोरर

Barun Sobti Birthday: दुनिया को 'असुर' से बचा चुके हैं बरुन सोबती, जिंदगी में बनना ही नहीं चाहते थे एक्टर

Barun Sobti: उनकी काबिलियत की दुनिया कायल है, क्योंकि उन्होंने दुनिया को दो-दो बार 'असुर' से बचाया है. बात हो रही है बरुण सोबती की, जिनका आज बर्थडे है.

Barun Sobti Unknown Facts: उनकी अदाओं की दुनिया मिसाल देती है, क्योंकि बात चाहे टीवी सीरियल की हो या फिल्मों और वेब सीरीज की, वह हर किरदार में फिट बैठे हैं. हम बात कर रहे हैं 21 अगस्त 1984 के दिन देश के दिल यानी दिल्ली में जन्मे बरुन सोबती की. बर्थडे स्पेशल में हम आपको उनकी जिंदगी के चंद किस्सों से रूबरू करा रहे हैं. 

कभी बनना ही नहीं चाहते थे एक्टर

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सीरियल, फिल्म और वेब सीरीज में अपने लुक व अदाकारी से गदर मचाने वाले बरुण सोबती हकीकत में कभी एक्टर बनना ही नहीं चाहते थे. टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले सात साल तक वह एक टेलीकॉम कंपनी में बतौर ऑपरेशन मैनेजर जॉब करते थे. वहीं, स्कूल के दिनों में वह सॉकर चैंपियन थे, लेकिन उस खेल में करियर नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने उसे छोड़ दिया था. 

ऐसे शुरू हुआ एक्टिंग करियर

बरुन सोबती ने अपने दोस्तों करण वाही और प्रियंका बस्सी के कहने पर टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था. उन्होंने सीरियल श्रद्धा से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया, जिसमें वह स्वयं खुराना के किरदार में नजर आए. इसके बाद दिल मिल गए में नेगेटिव कैमियो से उन्होंने सुर्खियां बटोरीं. हालांकि, बरुन को शोहरत की बुलंदियां बात हमारी पक्की से और इस प्यार को क्या नाम दूं से मिलीं. 

फिल्मों में भी आजमा चुके किस्मत

बरुन सोबती ने बॉलीवुड में कदम जमाने के मकसद से टीवी इंडस्ट्री से विदा ले ली थी. उन्होंने मैं और मिस्टर राइट फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया. इसके बाद वह तू है मेरा संडे और 22 यार्ड्स आदि फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाते नजर आए. बता दें कि फिल्म तू है मेरा संडे ने कई पुरस्कार जीते थे और इस फिल्म को ब्रिटिश फिल्म इंस्टिट्यूट लंदन फिल्म फेस्टिवल और मुंबई फिल्म फेस्टिवल में भी प्रीमियर किया गया था. 

दुनिया को दो बार 'असुर' से बचाया

टीवी और फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू चलाने के बाद बरुन सोबती ने वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने वेब सीरीज तनहाइयां इस फील्ड में डेब्यू किया. इसके बाद वह द ग्रेट इंडियन डाईफंक्शनल फैमिली, डर्मा, हलाहल, द मिसिंग स्टोन, द लास्ट बॉय टू फॉल इन लव, 200 हल्ला हो, व्हेन ए मैन लव्स ए वोमेन, जांबाज हिंदुस्तान के, बदतमीज दिल और कोहरा आदि वेब सीरीज में काम कर रहे चुके हैं. इनके अलावा वेब सीरीज असुर और असुर 2 में उन्होंने निखिल नायर का किरदार निभाकर खासी शोहरत बटोरी.  

Sunny Deol Bunglow Auction: क्या सच में सनी देओल का बंगला होगा नीलाम? गदर 2 एक्टर बोले- 'अटकलें नहीं लगाएं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget