एक्सप्लोरर

Dipika Kakar News: लिवर ट्यूमर से लड़ रहीं दीपिका कक्कड़, जानें क्या है ये जानलेवा बीमारी और इसके लक्षण

Deepika Kakkar Health: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम इस समय कई परेशानियों से घिरी हुई हैं. बताया जा रहा है कि उनको लिवर ट्यूमर की समस्या है. जानिये क्या होते हैं लिवर ट्यूमर के लक्षण?

Dipika Kakar Tumor News: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम के लिवर ट्यूमर से जूझने की खबर ने उनके चाहने वालों को चिंता में डाल दिया है. हमेशा मुस्कुराने वाली दीपिका ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. अब जब वह इस मुश्किल घड़ी से गुजर रही हैं, तो उनके फैंस और करीबियों की दुआएं उनके साथ हैं.

इस बीच उनका एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दीपिका पहले व्हीलचेयर पर दिख रही हैं और फिर वह अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रही हैं. शोएब और दीपिका की मां उन्हें दिलासा देते दिखाई दे रहे हैं. एक्ट्रेस को लिवर ट्यूमर होने की खबर के बाद से लोग यह जानना चाह रहे हैं कि यह बीमारी क्या है, इसके लक्षण क्या होते हैं और इसका इलाज कैसे होता है.

हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंदरूनी अंग है लिवर

बेथ इजराइल डेकोनेस मेडिकल सेंटर के मुताबिक, लिवर हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंदरूनी अंग है. लिवर में जब कोई गांठ या असामान्य बढ़ोतरी होती है, तो उसे लिवर ट्यूमर या हेपेटिक ट्यूमर कहा जाता है. ये दो तरह के होते हैं: बिनाइन ट्यूमर, जो कैंसर नहीं होता, लेकिन अगर बहुत बड़ा हो जाए तो शरीर में तकलीफ पैदा कर सकता है, और मैलिग्नेंट ट्यूमर, घातक कैंसर होता है, जो आसपास के अंगों में फैल सकता है या शरीर के दूसरे हिस्सों तक जा सकता है.

लिवर ट्यूमर के लक्षण क्या होते हैं?

लिवर ट्यूमर होने पर शरीर में कुछ खास लक्षण दिखाई दे सकते हैं. ये लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं और शुरुआत में हल्के भी हो सकते हैं. ऊपरी पेट में दर्द, खासकर पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में, रह सकता है. बार-बार उल्टी आने या जी मिचलाने की समस्या हो सकती है. पेट भारी लग सकता है या उसमें सूजन आ सकती है. त्वचा और आंखों का रंग पीला पड़ सकता है. शौच का रंग सफेद या मिट्टी जैसा दिख सकता है. बिन वजह अचानक वजन कम हो सकता है. भूख कम लगना और हर समय थका-थका या कमजोरी महसूस करना आदि इसके लक्षण हैं.

लिवर ट्यूमर का इलाज मुमकिन है?

लिवर ट्यूमर का इलाज बीमारी की स्टेज, प्रकार और मरीज की स्थिति पर निर्भर करता है. अगर ट्यूमर छोटा है और लिवर ठीक से काम कर रहा है, तो सर्जरी से ट्यूमर को हटाया जा सकता है. कुछ मामलों में लिवर ट्रांसप्लांट भी किया जाता है. साइबरनाइफ जैसी मशीन से रेडिएशन देकर ट्यूमर को हटाया जाता है. कीमोएंबोलाइजेशन और रेडियोएंबोलाइजेशन तकनीकों से कैंसर कोशिकाओं को सीधे निशाना बनाया जाता है. अब नया तरीका कीमोथेरेपी भी मौजूद है. अगर कैंसर शरीर के किसी और हिस्से से लिवर में फैला है, तो उसका भी इलाज किया जाता है.

यह भी पढ़ें -

दीपिका की होनी है लिवर ट्यूमर की सर्जरी, बेटा रूहान फीडिंग के बिना कैसे रह पाएगा, शोएब इब्राहिम का फैमिली का सोचकर बुरा हाल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kroll Brand Value 2025: शाहरुख खान बने नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
शाहरुख खान नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
करीना कपूर ने तोड़ी अपनी कसम? 25 साल बाद करेंगी संजय लीला भंसाली संग काम, बनेंगी धनुष की हीरोइन!
25 साल बाद करीना कपूर करेंगी संजय लीला भंसाली संग काम, बनेंगी धनुष की हीरोइन!
'लॉकअप 2' का ग्रैंड फिनाले आज, कौन बनेगा शो का विनर?
'लॉकअप 2' का ग्रैंड फिनाले आज, कौन बनेगा शो का विनर?
पंचतत्व में विलीन हुए प्रदीप रावत, आमिर खान और रजा मुराद सहित इन सेलेब्स ने दी अंतिम विदाई
पंचतत्व में विलीन हुए प्रदीप रावत, आमिर खान सहित इन सेलेब्स ने दी अंतिम विदाई

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, संबित पात्रा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget