एक्सप्लोरर

शैलेश लोढ़ा ने आखिर बता ही दी तारक मेहता शो छोड़ने की वजह! असित मोदी पर इस अंदाज में साधा निशाना

Sailesh Lodha On TMKOC: शैलेश लोढ़ा ने बताया कि उनके पिता की दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं. वह इस वक्त डायलिसिस पर हैं.

Sailesh Lodha On TMKOC Producer: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो करीब 14 साल से फैंस का पसंदीदा शो बना हुआ है. हालांकि, काफी समय से कई कलाकार इस शो को अलविदा कह चुके हैं, जिनमें शैलेश लोढ़ा (Sailesh Lodha) भी शामिल हैं, जो तारक मेहता का किरदार निभाते थे. अब शैलेश ने एक कार्यक्रम में शो छोड़ने की वजह का खुलासा किया.

लखनऊ में बोले शैलेश लोढ़ा

जानकारी के मुताबिक, एक न्यूज पोर्टल की ओर से लखनऊ में साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें शैलेश लोढ़ा (Sailesh Lodha) भी शरीक हुए. इस कार्यक्रम में उन्होंने कई खूबसूरत कविताएं भी सुनाईं. वहीं, अपने पिता श्याम सिंह लोढ़ा के बारे में भी बातचीत की.

पिता के बारे में बताईं ये बातें

शैलेश लोढ़ा (Sailesh Lodha) ने बताया कि उनके पिता की दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं. वह इस वक्त डायलिसिस पर हैं. उन्होंने कहा, 'मेरे पिता इस हाल में भी हंसी-मजाक करते रहते हैं. मैं एक दिन उनसे ट्रांसप्लांट की बात कर रहा था. मैंने कहा कि इतने पैसे देंगे कि नई किडनी लग जाएगी. ऐसे में उन्होंने कहा कि डॉक्टर से पूछो पुरानी किडनी कितने पैसे में दे देंगे.'

क्यों छोड़ा तारक मेहता शो?

कार्यक्रम के दौरान शैलेश लोढ़ा (Sailesh Lodha) से पूछा गया कि उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल क्यों छोड़ दिया? उन्होंने जवाब दिया, 'जो छूट गया, उसके बारे में क्या? आप मेरी बात इशारों में समझें. किताब छापने वाले पब्लिशर हीरे की अंगूठी पहनकर घूम रहे हैं और लेखक को अपनी ही किताब छपवाने के लिए पैसे देने पड़ रहे हैं. दूसरों की प्रतिभाओं से कमाने वाले व्यापारी लोग अगर खुद को प्रतिभाशाली और बड़ा समझने लगें, तब किसी को बताना चाहिए कि आप दूसरों की प्रतिभाओं से कमाने वाले लोग हैं.'

Ideas of India 2.0: 'मैंने अपनी जिंदगी में कभी करियर फॉलो नहीं किया' आइडियाज ऑफ इंडिया में शेखर कपूर

असित मोदी ने ऐसे साधा निशाना

शैलेश लोढ़ा बोले, 'शायद मैं वही हूं, जिसने आवाज उठाई. दूसरों की प्रतिभाओं से नाम कमाने वाले लोग किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति से बड़े नहीं हो सकते. दुनिया का कोई पब्लिशर किसी लेखक से बड़ा नहीं हो सकता. दुनिया का कोई प्रोड्यूसर किसी अभिनेता से बड़ा नहीं हो सकता. दुनिया का कोई निर्माता किसी निर्देशक या अभिनेता/अभिनेत्री से बड़ा नहीं हो सकता. वह व्यापारी हैं और यह हमें समझना चाहिए. मैं कवि और अभिनेता हूं. जब-जब कुछ ऐसा कुछ किया जाएगा, जो मेरे कवि या अभिनेता होने पर... मेरे विचारों पर हावी होने की कोशिश करेगा तो ज्वालामुखी फटेगा.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करवा चौथ पर फेमिनिज्म की बहस से चिढ़ीं देवोलीना, बोलीं - 'दूसरों का त्योहार क्यों खराब करना'
करवा चौथ पर फेमिनिज्म की बहस से चिढ़ीं देवोलीना, बोलीं - 'दूसरों का त्योहार क्यों खराब करना'
प्रिंस नरूला की फोटो देखकर युविका चौधरी ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत, सामने आई भावुक झलक
प्रिंस नरूला की फोटो देखकर युविका चौधरी ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत, सामने आई भावुक झलक
प्राइवेट पूल से रूफटॉप जकूजी तक, अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, देखें Inside Photos
अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, खूबसूरती देख आप भी रह जाएंगे हैरान
सलमान खान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
सलमान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget