एक्सप्लोरर

भ्रष्टाचार के मामले में टीवी एक्टर अनुज सक्सेना को मिली जमानत

नई दिल्ली: दिल्ली की एक विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में टीवी एक्टर अनुज सक्सेना को जमानत दे दी. इस मामले के सह-आरोपी और वरिष्ठ नौकरशाह बी के बंसल और उनके परिवार ने पिछले साल कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. विशेष न्यायाधीश गुरदीप सिंह ने कहा कि सक्सेना को अब और हिरासत में रखकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है. इसके बाद उन्होंने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली.

इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने सक्सेना को 17 फरवरी तक आत्मसमर्पण करने को कहा था और वे न्यायिक हिरासत में थे. अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद उनको सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया था.

सीबीआई का आरोप है कि अपनी कंपनी के खिलाफ एसएफआईओ जांच से बचने के लिए बंसल को रिश्वत देने में सक्सेना की सीधी भागीदारी थी.

रिश्वत मामले में सीबीआई हिरासत में भेजा गया था

रिश्वत के एक मामले में विशेष अदालत ने टीवी अभिनेता अनुज सक्सेना को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया था. इस मामले में सह आरोपी और वरिष्ठ नौकरशाह बीके बंसल और उनके परिवार ने पिछले साल आत्महत्या कर ली थी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने सक्सेना को 17 फरवरी तक आत्मसमर्पण करने को कहा था. सक्सेना विशेष न्यायाधीश गुरदीप सिंह के समक्ष पेश हुए जिसके बाद उन्हें सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया था. जांच एजेंसी ने कहा था कि गहन जांच के लिए उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है.

सक्सेना के वकील ने अंतरिम जमानत की याचिका वापस ले ली थी क्योंकि अदालत ने कहा था कि अंतत: आरोपी ही अंतिम रूप से लाभान्वित रहा है इसलिए वह ‘‘राहत देने योग्य नहीं है’’. इसके बाद उच्च न्यायालय ने 13 फरवरी को यह निर्देश जारी किया.

सीबीआई ने आरोप लगाया था कि बंसल को रिश्वत देने में सक्सेना की सीधी भूमिका रही थी. उन्हें रिश्वत इसलिए दी गई थी ताकि वह उनकी कंपनी के खिलाफ एसएफआईओ जांच के आदेश नहीं दें. उनकी कंपनी 24,000 निवेशकों से अवैध रूप से 175 करोड़ रूपये जुटाने, विदेश की कंपनियों में पैसा भेजने और रिटर्न समय पर नहीं भरने के आरोपों का सामना कर रही है.

सीबीआई ने 16 जुलाई, 2016 को बंसल को गिरफ्तार कर लिया था. उन पर एक फार्मा कंपनी से कथित रूप से रिश्वत लेने का आरोप था. इसके तीन दिन बाद उनकी पत्नी सत्यबाला (58) और बेटी नेहा (28) ने पूर्वी दिल्ली के मधुविहार में नीलकंठ अपार्टमेंट स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
डिज्नी ने ठुकराया था रामानंद सागर की 'रामायण' का ऑफर, ललित मोदी ने बताई हैरान कर देने वाली वजह
रामानंद सागर की 'रामायण' को डिज्नी ने क्यों किया था रिजेक्ट? ललित मोदी ने बताई वजह
शादी के दिन ही पत्नी तान्या से भिड़े मिस्टर फैजू, पिता से भी हुई बड़ी भूल, व्लॉग को मिले 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज
शादी के दिन ही पत्नी तान्या से भिड़े मिस्टर फैजू, पिता से भी हुई बड़ी भूल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget