एक्सप्लोरर

Munawar Faruqui को धमकी देने वाले BJP MLA को किया गया नजरबंद, जानें क्या है पूरा मामला

Munawar Faruqui Hyderabad Show Controversy: हाल ही में, बीजेपी विधायक ने मुनव्वर फारूकी को मारने की धमकी दी थी. अब उन्हें नज़रबंद कर दिया गया है. आइए आपको इस बारे में बताते हैं.

Munawar Faruqui Hyderabad Show: मुनव्वर फारूकी स्टैंड अप कॉमेडी की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं. उनका शायराना और मजाकिया अंदाज ही है, जो सभी को अपनी ओर खींचने में हमेशा सफल रहता है. मुनव्वर फारूकी देश के अलग-अलग कोनों में शो करते हैं और लोगों को हंसाते हैं. उनकी फैन-फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है और फैंस उन्हें लाइव शो में देखने के लिए बेताब रहते हैं. लंबे समय के बाद आखिरकार मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) हैदराबाद में एक शो करने वाले हैं, लेकिन इस पर बवाल खड़ा हो गया है.

बीजेपी विधायक किए गए नजरबंद

दरअसल, हैदराबाद में मुनव्वर फारूकी का एक लाइव शो होने वाले है. हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक टी राजा सिंह (T Raja Singh) ने इसका पुरजोर विरोध किया और यहां तक कह दिया कि, अगर वह हैदराबाद में कदम रखेंगे तो वह मुनव्वर को बुरी तरह पीट देंगे. बात यहीं नहीं रुकी. राजा सिंह ने धमकी दी कि, मुनव्वर फारूकी के द्वारा किए जाने वाले शो के वेन्यू में प्रदर्शनकारी आग लगा देंगे. मामला हाथ से निकले इससे पहले ही राजा सिंह को पुलिस ने नजरबंद कर दिया. सहायक पुलिस आयुक्त आर सतीश कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा, "वह कार्यक्रम स्थल पर जाने और हिंसा करने की योजना बना रहे थे, इसलिए हमने उन्हें हिरासत में लिया है."

BJP MLA ने मारने और वेन्यू में आग लगाने की दी थी धमकी

हाल ही में, टी राजा सिंह ने कहा था, "जहां भी कार्यक्रम होगा, हम जाएंगे और उन्हें (मुनव्वर) मारेंगे. जहां भी उनका परफॉर्मेंस होगा, उसे हम जला देंगे. अगर कुछ गलत होता है तो केटीआर (तेलंगाना मंत्री के टी रामाराव), सरकार और पुलिस जिम्मेदार होगी. अगर वह तेलंगाना आए तो हम निश्चित रूप से उनकी पिटाई करेंगे और उन्हें वापस भेज देंगे, यह एक चुनौती है." हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब मुनव्वर के शो के खिलाफ ऐसा कुछ कहा गया हो. पिछले साल भी जब कुणाल कामरा (Kunal Kamra) के साथ वह हैदराबाद में परफॉर्म करने के लिए जा रहे थे, तब भी कुछ ऐसा हुआ था. हालांकि, उस वक्त उनका शो कैंसिल कर दिया गया था. रूलिंग पार्टी के सदस्यों ने आरोप लगाया था कि, वह हिंदू बहुसंख्यकों का अपमान कर रहे थे. हालांकि, ऑर्गनाइजर्स का कहना था कि, उन्होंने शो कोरोना महामारी के कारण कैंसिल किया था.

लॉक अप से मिली पहचान

मुनव्वर फारूकी एमएक्स प्लेयर पर आने वाले शो ‘लॉक अप’ (Lock Upp) के विनर रह चुके हैं. इस शो को कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने होस्ट किया था. शो में विजेता बनने के बाद मुनव्वर की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें

Gurmeet-Debina Love Story: 19 की उम्र में देबिना बनर्जी के प्यार में पड़ गए थे गुरमीत चौधरी, फर्स्ट मीटिंग में ही कर दी थी ऐसी बात

KBC 14: कंटेस्टेंट नहीं दे पाई ‘रामायण’ से जुड़ा ये आसान जवाब, गंवाए 12 लाख 50 हजार रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget