एक्सप्लोरर

जया बच्चन को लेकर आमिर खान ने अमिताभ बच्चन ने पूछ लिया था ऐसा सवाल, चौंक गए थे बिग बी

Aamir Khan Question: अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 16 में आमिर खान अपने बेटे के साथ आने वाले हैं. शो में वो बिग बी से एक चौंकाने वाला सवाल पूछने वाले हैं.

Aamir Khan On KBC 16: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इस महीने 82 साल के होने वाले हैं. हर साल उनके बर्थडे को खास बनाने के लिए इंडस्ट्री में कुछ अलग किया जाता है. इन दिनों अमिताभ बच्चन क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 16 को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. शो में बिग बी के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए आमिर खान और उनके बेटे जुनैद खान आने वाले हैं. शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें आमिर बिग बी से एक मजेदार सवाल पूछते नजर आ रहे हैं. वो जया बच्चन को लेकर ऐसा सवाल पूछ लेते हैं जिसे सुनकर खुद बिग बी चौंक जाते हैं.

सोनी टीवी ने कौन बनेगा करोड़पति 16 का नया प्रोमो शेयर किया है जिसमें आमिर खान बिग बी से कहते हैं- 'मेरे पास एक सुपर डुबपर सवाल है.' जिसके जवाब में बिग बी कहते है-जी जी.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

जया बच्चन को लेकर पूछा सवाल
आमिर पूछते हैं- 'जब जया जी शूटिंग पर जाती थीं, किसी और हीरो के साथ, वो कौनसा हीरो था जिसका नाम सुनकर आपको तकलीफ होती थी और जलन हो जाती थी कि हम्म, अच्छा.' आमिर का सवाल सुनकर अमिताभ बच्चन चौंक जाते हैं और आमिर का चेहरा देखने लगते हैं. वहीं आमिर स्माइल कर रहे होते हैं. अब इसका अमिताभ बच्चन क्या जवाब देते हैं ये जानने के लिए तो 11 अक्टूबर का एपिसोड देखना होगा.

चैनल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-महानायक के जन्मोत्सव पर की आमिर खान ने कुछ पुरानी यादें ताजा. देखिए कौन बनेगा करोड़पति 11 अक्टूबर को रात 9 बजे.

हाल ही में शो का एक प्रोमो शेयर किया था जिसमें आमिर और जुनैद ने बताया था कि वे अमिताभ को उनके जन्मदिन पर केबीसी के सेट पर सरप्राइज देंगे. वीडियो में वे अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकले और सेट पर एंट्री की. आमिर ने फिर कैमरे की तरफ देखा और कहा, 'शश्श्श, अमित जी को पता नहीं चलना चाहिए कि हमलोग आज शो पर हैं. बोलना नहीं है.'

ये भी पढ़ें: आशा पारेख से डरते थे राजेश खन्ना? दिग्गज अभिनेत्री ने खुद किया था चौंकाने वाला दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
'खतरों के खिलाड़ी' में गौरव खन्ना ने मुझे बहुत परेशान किया', शगुन शर्मा का दावा
'खतरों के खिलाड़ी' में गौरव खन्ना ने मुझे बहुत परेशान किया', शगुन शर्मा का दावा
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी 'मुसाफिर कैफे' की एक्ट्रेस महिमा मकवाना की जिंदगी
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी महिमा मकवाना की जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget