एक्सप्लोरर

आशा पारेख से डरते थे राजेश खन्ना? दिग्गज अभिनेत्री ने खुद किया था चौंकाने वाला दावा

Asha Parekh: आशा पारेख और राजेश खन्ना ने कई फिल्मों में साथ काम किया. वहीं एक इटरव्यू के दौरान दिग्गज अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि राजेश खन्ना उनसे डरते थे.

Asha Parekh On Rajesh Khanna: दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस में से एक हुआ करती थीं. उन्होंने कई हिट फ़िल्में दी और अपने समय के ए-लिस्ट अभिनेताओं के साथ काम किया. आशा पारेख की राजेश खन्ना संग ऑनस्क्रीन जोड़ी को फैंस काफी पसेंद करते थे. दोनों ने कई फिल्मों में काम किया है और कटी पतंग सहित हिट फिल्में दी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना आशा पारेख से डरते थे. ये हम नहीं कह रहे हैं ये दावा खुद दिग्गज अभिनेत्री ने किया है.

आशा पारेख से डरते थे राजेश खन्ना?
दरअसल इंडियन आइडल के एक एपिसोड में, आशा पारेख ने बताया कि उन्होंने पहली बार राजेश खन्ना के साथ फिल्म ‘बहारों के सपने’ में काम किया था. आशा ने कहा कि राजेश "इंट्रोवर्ट" थे और शुरुआती दिनों में "किसी से बात नहीं करते थे." अभिनेत्री ने कहा,“असल में वह मुझसे डरे हुए थे. क्योंकि उन्होंने अभी-अभी अपना करियर शुरू किया था इसलिए वह थोड़ा झिझक रहे होंगे. एक दिन उन्होंने मेरी तरफ देखा और अपना मुंह घुमा लिया तो मुझे बहुत बुरा लगा. मैंने कहा, 'कोई तारीख़ नहीं.' इसके बाद उसे डांटा गया. फिर उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि मेरा मतलब ऐसा नहीं था. उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए था क्योंकि वह मुझसे डरते थे.''


आशा पारेख से डरते थे राजेश खन्ना? दिग्गज अभिनेत्री ने खुद किया था चौंकाने वाला दावा

सुपरस्टार बनने के बाद बदल गया था राजेश खन्ना का रवैया
यह पूछे जाने पर कि क्या उनके साथ काम करना मुश्किल था, आशा ने इंडिया टुडे से कहा, ''जब वह सुपरस्टार बने तो थोड़ा मुश्किल था. लेकिन उनकी पहली फिल्म मेरे साथ थी जो बहारों के सपने थी. उस समय वह बहुत शांत स्वभाव के व्यक्ति थे, वह मेरे घर भी आते थे. बहुत शांत, इंट्रोवर्ट इंसान, आशा पारेख ने कहा कि सफल होने के बाद उनका रवैया बदल गया था.  "एक बार जब उन्होंने खिलना शुरू कर दिया, तो वह पूरी तरह से एक अलग व्यक्ति थे क्योंकि वह हर समय लड़कियों से घिरे रहते थे."

राजेश खन्ना की लेट लतीफी से परेशान हुई थीं आशा?
उनकी समय की पाबंदी के बारे में आशा ने कहा, "एक बार उन्होंने मुझसे पूछा 'तुम जल्दी क्यों आती हो?' मैंने कहा 'दो बजे की शिफ्ट है. मुझे वहां 2 बजे पहुंचना है.” उन्होंने कहा 'इतनी जल्दी मत आना, मैं 4 बजे आऊंगा इसलिए तुम 4 बजे आ जाना.' तो मैंने कहा 'मैं भी 4 बजे आऊंगी'. तो हम इसे मैनेज करते थे. 2-3 फिल्मों में काम करने के बाद हम दोस्त बन गए इसलिए मेरे लिए उनके साथ काम करना ज्यादा मुश्किल नहीं था.

बता दें कि राजेश खन्ना और आशा पारेख ने फिल्मों-बहारों के सपने, कटी पतंग, आन मिलो सजना और धर्म और कानून में काम किया था.  .

ये भी पढ़ें- जब राजेश खन्ना को मिला रोल तो डायरेक्टर से नाराज हो गए थे Dharmendra, पूरी रात शराब पीकर करते रहे फोन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raja Shivaji Vs Deool Band 2 BO: 'देउल बंद 2' के आगे 'राजा शिवाजी' का बिगड़ा हाल, संडे कलेक्शन के आंकड़े देख चौंक जाएंगे
'देउल बंद 2' के आगे 'राजा शिवाजी' का बिगड़ा हाल, जानें संडे को कितना किया कलेक्शन?
IPL 2026 के सनसेशन वैभव सूर्यवंशी बनेंगे एक्टर? बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर ने कास्टिंग पर कही ये बड़ी बात
IPL 2026 के सनसेशन वैभव सूर्यवंशी बनेंगे एक्टर? बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर ने कास्टिंग पर कही ये बड़ी बात
ऐश्वर्या राय को ट्रोल करने वालों पर बुरी तरह भड़कीं माधुरी दीक्षित, एक्ट्रेस को बताया ग्लोबल स्टार
ऐश्वर्या को ट्रोल करने वालों पर बुरी तरह भड़कीं माधुरी, एक्ट्रेस को बताया ग्लोबल स्टार
IPL 2026: फ्लाइंग किस से ट्रॉफी के साथ पोज देने तक, RCB की जीत का अनुष्का ने पति विराट संग मनाया जश्न, कपल के डांस का Video वायरल
फ्लाइंग किस से ट्रॉफी के साथ पोज देने तक, आरसीबी की जीत का अनुष्का ने पति विराट संग मनाया जश्न

वीडियोज

'हस्तिनापुर के वीर' में धृतराष्ट्र नहीं होंगे लाचार, Sandeep Mohan का बड़ा खुलासा
Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Encroachment

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेपाल ने भारत की जमीन पर किया कब्जा', बालेन शाह के विवादित बयान पर अब आई विदेश मंत्रालय की सफाई
'नेपाल ने भारत की जमीन पर किया कब्जा', बालेन शाह के विवादित बयान पर अब आई विदेश मंत्रालय की सफाई
'छाती कूट रुदाली करने लगे...', असद के एनकाउंटर को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना
'छाती कूट रुदाली करने लगे...', असद के एनकाउंटर को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना
कॉकरोच जनता पार्टी पर अब आया उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात
कॉकरोच जनता पार्टी पर अब आया उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात
7 Viral Moment Of IPL 2026: कोहली-हेड की लड़ाई से लेकर रियान पराग का विवादित वीडियो, देखें IPL 2026 के 7 वायरल मोमेंट
कोहली-हेड की लड़ाई से लेकर रियान पराग का विवादित वीडियो, देखें IPL 2026 के 7 वायरल मोमेंट
Chand Mera Dil BO Day 10 Worldwide: ‘चांद मेरा दिल' की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, दुनियाभर में 32 करोड़ के पार हुई अनन्या पांडे की फिल्म
‘चांद मेरा दिल' की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, दुनियाभर में 32 करोड़ के पार हुई अनन्या पांडे की फिल्म
Share Market: शेयर बाजार में बड़ा बदलाव, 10 मिनट बढ़ा ट्रेडिंग का समय, फटाफट नोट करें नया मार्केट क्लोजिंग टाइम
Share Market: शेयर बाजार में बड़ा बदलाव, 10 मिनट बढ़ा ट्रेडिंग का समय, फटाफट नोट करें नया मार्केट क्लोजिंग टाइम
Divorce: शादी के कितने साल बाद सबसे ज्यादा होते हैं तलाक? जानें रिश्तों में दरार आने की वजह
शादी के कितने साल बाद सबसे ज्यादा होते हैं तलाक? जानें रिश्तों में दरार आने की वजह
दुनिया का वो शहर जहां की 80 प्रतिशत से ज्यादा आबादी अनफिट, महिलाओं की हालत सबसे खराब
दुनिया का वो शहर जहां की 80 प्रतिशत से ज्यादा आबादी अनफिट, महिलाओं की हालत सबसे खराब
Embed widget