एक्सप्लोरर

Himesh Reshammiya Birthday: गर्लफ्रेंड के लिए तोड़ी 22 साल की शादी, सीरियल-फिल्मों से नहीं बनी बात तो गाने से अजमाई किस्मत

Himesh Reshammiya Unknown Facts: 23 जुलाई 2022 को हिमेशा रेशमिया का 48वां बर्थडे है. इस खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताने जा रहे हैं.

Interesting Facts About Himesh Reshammiya: 23 जुलाई 1973 को मुंबई में जन्मे हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने म्यूजिक और टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है. हिमेश रेशमिया पिछले 10 दशकों से मनोरंजन जगत पर राज कर रहे हैं और कई रियलिटी शोज को जज कर चुके हैं. 23 जुलाई 2022 को वह अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. आइए आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स के बारे में बताते हैं.

हिमेश रेशमिया का मनोरंजन जगत में आने का तो हमेशा से सपना था, लेकिन सिर्फ सिंगिंग उनका पहला लक्ष्य नहीं था. सिंगिंग में आने से पहले उन्होंने ‘अंदाज’, ‘अमन’, ‘अमर प्रेम’, ‘जान’ और ‘आशिकी’ जैसे कई टीवी सीरीज प्रोड्यूस किया था. हालांकि, जब उनका करियर नहीं बना तो उनके पिता व म्यूजिक कंपोजर विपिन रेशमिया ने सलमान खान के साथ उनकी एक फिल्म बनाने का सोचा. हालांकि, ये भी पॉसिबल न हो सका.

सलमान खान ने दिया था मौका

सलमान खान के साथ हिमेश की फिल्म तो न आ सकी, लेकिन दंबग खान ने हिमेश को अपनी फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ फिल्म के दो गानों को कंपोज करने का अवसर दिया. हिमेश ने इस फिल्म के दो गानों ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘तुम पर हम हैं अटके’ को कंपोज किया था, जो सुपरहिट साबित हुए थे. यहीं से उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की.

हिमेश रेशमिया को कब मिली पॉपुलैरिटी

म्यूजिक में डेब्यू करने के बाद यूं तो हिमेश रेशमिया ने कई फिल्मों के गानों को कंपोज किया, लेकिन 2000 के दशक में आई फिल्म ‘तेरे नाम’ के गानों ने उन्हें स्टार बना दिया था. उन्हें इसके लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के कई अवॉर्ड मिले थे. इसके बाद उन्होंने ‘ऐतराज’, ‘आशिक बनाया आपने’ और ‘मैंने प्यार क्यों किया?’ जैसे गानों से अपनी काबिलियत को साबित किया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh)

हिमेश रेशमिया की फिल्में और रियलिटी शोज

म्यूजिक के अलावा हिमेश फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. दर्शकों ने उनकी फिल्मों को नकारकर उनकी आवाज और गानों को तवज्जो दी थी. उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया और अभी तक 12 सिंगिंग रियलिटी शोज को जज कर चुके हैं.

हिमेश रेशमिया की पहली पत्नी से तलाक

हिमेश रेशमिया ने 21 साल की उम्र में कोमल नाम की लड़की से शादी की थी. कोमल के साथ वह 22 साल तक शादीशुदा रहे, लेकिन एक्ट्रेस सोनिया कपूर के आने के बाद उन्होंने कोमल संग अपना रिश्ता तोड़ दिया और साल 2018 में सोनिया से शादी कर ली थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh)

हिमेश रेशमिया का कैप लुक

हिमेश ने 2005 में इमरान हाशमी की फिल्म ‘आशिक’ बनाई और ‘आशिक बनाया आपने’ गाने से प्लबैक सिंगिंग में कदम रखा. इस दौरान सिर्फ उनके गाने की ही चर्चा नहीं हुई, बल्कि इस दौरान उनके द्वारा पहने गए कैप ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं, जो बाद में उनका सिग्नेचर स्टाइल बन गया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh)

फैट से फिट हुए हिमेश रेशमिया

हिमेश रेशमिया भले ही पहले ज्यादा मोटे नहीं थे, लेकिन वह फिट भी नहीं थे. हालांकि, अब वह अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं. उनकी पर्सनैलिटी काफी ज्यादा चेंज हो गई है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh)

यह भी पढ़ें

Anupamaa Latest Promo: पति अनुज के सारे सपने पूरे करना चाहती है अनुपमा, पर क्या किस्मत देगी साथ?

Adil Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने खोल दी Rakhi Sawant के रिश्ते की पोल! कहा- एक महिला इतने झूठ...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'तेरी जिंदगी गंदगी से बनी है', समय रैना पर भड़के सुनील पाल
'तेरी जिंदगी गंदगी से बनी है', समय रैना पर भड़के सुनील पाल
क्या श्रेया कालरा की वजह से हुआ शिवांगी-कुशाल का ब्रेकअप? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
श्रेया कालरा के आरोपों पर कुशाल का करारा जवाब, शिवांगी संग रिश्ते पर कही ये बात
TV Serial Spoilers: वसुधा के सामने आया चौहान हाउस का बड़ा राज, आर्या के बंद कमरे में पहुंची अनु
वसुधा के सामने आया चौहान हाउस का बड़ा राज, आर्या के बंद कमरे में पहुंची अनु

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget