एक्सप्लोरर

बिना बुलाए बिग बी की दिवाली पार्टी में घुसे थे मीका सिंह, अमिताभ के मैसेज ने जीता दिल

मीका सिंह ने बताया कि वो बड़ी कार और काला चश्मा पहनकर बिना बुलाए अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे, लेकिन बाद में लौट गए. इसके बाद बिग बी ने उन्हें मैसेज कर अगली बार सीधे आने को कहा.

सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की दीपावली पार्टी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था, जब वह अमिताभ बच्चन की मशहूर दीपावली पार्टी में शामिल होने का सपना देखते थे. एक बार तो वह बिना न्योते के ही पार्टी में पहुंच गए थे, लेकिन फिर एक एहसास के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा.

बिना बुलाए पार्टी में पहुंचे मीका

शो में किस्सा सुनाते हुए मीका ने कहा कि वह अक्सर दीपावली के दौरान अमिताभ बच्चन के घर के सामने से गुजरते थे. उस समय बिग बी की दीपावली पार्टी काफी मशहूर हुआ करती थी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल होते थे. उनकी भी इच्छा थी कि कभी उन्हें इस पार्टी में शामिल होने का न्योता मिले.

शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से मीका ने कहा, ''मैं आपके घर के आगे से जाता था. आपकी दीपावली पार्टी बहुत मशहूर होती थी. वहां बहुत सारे सुपरस्टार आते थे और सबसे बड़े सुपरस्टार तो खुद अमिताभ बच्चन हैं. जब भी उनकी दीपावली पार्टी होती थी, मैं उनके गेट के सामने से गुजरता था. मेरी बहुत इच्छा होती थी कि कब मैं इनके घर जाऊंगा और कब मुझे वहां से बुलावा आएगा.'' इसके बाद मीका ने बताया कि एक बार उन्होंने अपनी बड़ी कार की मदद से पार्टी में एंट्री करने की कोशिश की.

उन्होंने कहा, ''मैंने घर बड़ा नहीं लिया था, लेकिन मेरी गाड़ी बहुत बड़ी थी. उसे देखकर सबको लगता था कि गाड़ी के अंदर कोई सुपरस्टार बैठा है. अमिताभ बच्चन के घर पर दीपावली पार्टी चल रही थी. वहां मीडिया और सिक्योरिटी मौजूद थी. मैं गेट के सामने गया और हॉर्न बजाया. सिक्योरिटी वालों ने गेट खोल दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि कोई बड़ा सुपरस्टार आया है. मैंने चश्मा पहन रखा था और गाड़ी के शीशे भी काले थे. इस तरह मैं अंदर घुस गया.''

करवाचौथ पर चाहती हैं रॉयल लुक, इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की रेड साड़ी से लें इंस्पिरेशन

अमिताभ ने भेजा खास मैसेज

हालांकि, मीका को जल्द ही एहसास हो गया कि वह बिना बुलाए पार्टी में पहुंच गए हैं. इसके बाद उन्होंने अपनी कार पीछे की और वहां से निकल गए. मीका ने बताया कि बाद में अमिताभ बच्चन का उन्हें मैसेज आया, जिसमें उन्होंने अगली बार सीधे मिलने आने के लिए कहा. यही उनकी महानता है. मीका की यह बात सुनने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने घर में त्योहारों के दौरान मेहमानों के स्वागत की परंपरा के बारे में बताया.

उन्होंने इसका श्रेय अपनी पत्नी और अभिनेत्री-राजनेता जया बच्चन को दिया. उन्होंने कहा, ''हमारी तरफ से जो न्योता जाता है, चाहे दीपावली का त्योहार हो, होली का हो या कोई और त्योहार, जया जी कहती हैं कि यह खुला घर है. जो भी आना चाहे, वह आ सकता है.''

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, PM मोदी-सीएम धामी तक पहुंचा मामला

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by sonytvofficial (@sonytvofficial)

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा की 'शक' में अनूप सोनी के सीन हुए कट, एक्टर ने जताई निराशा
परिणीति चोपड़ा की 'शक' में अनूप सोनी के सीन हुए कट, एक्टर ने जताई निराशा
शेफ दामू के निधन से टूटीं राम्या पांडियन, भावुक पोस्ट में याद किया उनका प्यार और आशीर्वाद
शेफ दामू के निधन से टूटीं राम्या पांडियन, भावुक पोस्ट में याद किया उनका प्यार और आशीर्वाद
Bigg Boss 20: 'तेरा टाइम आ गया...', रोहित शेट्टी ने काजी तौकीर को दिया काम, किया ये बड़ा वादा
काजी तौकीर की चमकी किस्मत, रोहित शेट्टी की रोमांटिक फिल्म में गूंजेगी आवाज
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget