एक्सप्लोरर

हिना खान पर कीमोथैरेपी का हुआ बुरा असर, तस्वीर शेयर कर सुनाया दर्द, ट्रोलर्स को भी दिया जवाब

Hina Khan Chemotherapy Side Effects: हिना खान को कीमोथैरेपी की वजह से बहुत से साइड इफेक्ट्स झेलने पड़ रहे हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया है कि उनके नाखूनों का रंग भी चला गया है.

Hina Khan Chemotherapy Side Effects: टीवी एक्ट्रेस हिना खान लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. एक्ट्रेस अपनी बीमारी का इलाज करा रही हैं और इसके लिए वे कीमोथैरेपी ले रही हैं. कीमोथैरेपी की वजह से हिना खान को काफी साइड इफेक्ट्स भी झेलने पड़ रहे हैं. पहले उनके सिर के बाल झड़ रहे थे जिसकी वजह से उन्हें अपना सिर मुंडवाना पड़ा था. अब एक्ट्रेस को एक और प्रॉब्लम को झेलना पड़ रहा है.

कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं. रमजान के महीने में जब एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए तो उनके नाखूनों पर लगा नेल पॉलिश देखकर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. ऐसे में अब हिना ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है और बताया है कि ये नेल पॉलिश नहीं बल्कि कीमोथैरेपी का साइड इफेक्ट है.

हिना खान पर कीमोथैरेपी का हुआ बुरा असर, तस्वीर शेयर कर सुनाया दर्द, ट्रोलर्स को भी दिया जवाब

'नाखूनों का रंग खराब होना कीमोथेरेपी के सबसे...'
हिना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने नाखूनों की एक फोटो शेयर की है. इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'आप में से बहुत से लोग मेरे नाखूनों के बारे में पूछ रहे हैं, जिनमें मेरी बिल्डिंग के कुछ लोग भी शामिल हैं, मैंने कोई नेल पॉलिश नहीं लगाई है. हाहाहाहा. मैं नेल पेंट लगाकर इबादत कैसे कर सकती हूं? थोड़ा दिमाग लगाओ मेरे प्यारे साथियों. नाखूनों का रंग खराब होना कीमोथेरेपी के सबसे आम साइड इफेक्ट में से एक है. मेरे नाखून भुरभुरे और सूख गए हैं और कभी-कभी नाखून के तल से ऊपर उठ जाते हैं. लेकिन लेकिन बट... आप जानते हैं कि अच्छी बात क्या है, ये सब टेंपरेरी है और याद रखें, हम ठीक हो रहे हैं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)

रमजान के महीने में उमराह करने पहुंचीं हिना खान
बता दें कि हिना खान रमजान के पाक महीने में अपने भाई के साथ उमराह करने मक्का गई हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी और अपने भाई के साथ फोटोज शेयर करते हुए उमराह की झलक दिखाई है.

ये भी पढ़ें: Rasha Thadani Birthday Bash: वन शोल्डर ड्रेस में राशा का ग्लैमरस अवतार, बेस्टी तमन्ना-रवीना भी लगीं गॉर्जियस, देखें तस्वीरें

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
सलमान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
हार्ट सर्जरी के 3 महीने बाद ही काम पर लौट आए थे CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह, 111 मिनट के एपिसोड से बनाया था रिकॉर्ड
सर्जरी के बाद जंगल में कैमरा लेकर दौड़े थे बीपी सिंह, CID के इस एपिसोड ने बनाया था रिकॉर्ड
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग, हाथों में रचाई मेहंदी
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget