एक्सप्लोरर

धनश्री और यजुवेंद्र का तलाक कंफर्म है! कपल के ये बयान बने बड़ा सबूत

Dhanashree-Yuzvendra Chahal Divorce Rumors: धनश्री और युजवेंद्र चहल का तलाक कंफर्म माना जा रहा है. अफवाहों के बीच दोनों ने अपने-अपने रिएक्शन दिए हैं जो इन अफवाहों के सच होने की तरफ इशारा कर रहे हैं.

Dhanashree-Yuzvendra Chahal Divorce Rumors: धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इन खबरों पर कपल की चुप्पी इन्हें और तूल दे रही है. हालांकि धनश्री और चहल ने कुछ ऐसे स्टेटमेंट जारी किए हैं जो इस ओर इशारा कर रही हैं कि कपल सच में तलाक लेकर अपनी राहें अलग करने जा रहा है.

युजवेंद्र चहल के साथ तलाक की खबरों के बीच धनश्री वर्मा का नाम कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर संग भी जोड़ा जा रहा था. ऐसे में दो दिन पहले ही धनश्री ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी की थी. इसके जरिए डांसर ने इनडायरेक्टली अपने ऊपर लग रहे एक्स्ट्री मैरिटल अफेयर के आरोपों को सिरे से खारिज किया था. धनश्री ने कहा था कि उन्होंने बहुत मेहनत से अपना नाम बनाया है और कुछ लोग उसे मिट्टी में मिलाना चाहते हैं.

Preview

धनश्री ने जारी किया ये स्टेटमेंट
धनश्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था- 'पिछले कुछ दिन मेरे परिवार और मेरे लिए बहुत मुश्किल रहे हैं. जो बात सच में परेशान करने वाली है, वो है बेसेलेस राइटिंग्स, फैक्ट चेक से रहित, और नफरत फैलाने वाले फेसलेस ट्रोल्स जिन्होंने मेरे कैरेक्टर को खराब किया. मैंने अपना नाम और ईमानदारी बनाने के लिए सालों तक कड़ी मेहनत की है. मेरी खामोशी कमजोरी की निशानी नहीं, लेकिन ताकत की है.'

तलाक और अफेयर की खबरों पर पहली बार बोलीं धनश्री वर्मा, कहा- 'नफरत फैलाने वालों ने मेरा कैरेक्टर खराब किया

'सफाई देने की जरूरत के बिना सच...'
धनश्री ने आगे लिखा था कि वे अफवाहों पर कोई सफाई नहीं देना चाहती हैं. उन्होंने लिखा था- 'नेगेटिविटी ऑनलाइन आसानी से फैलती है, दूसरों की सक्सेस के लिए हिम्मत और करुणा की जरूरत होती है. मैं अपनी सच्चाई पर ध्यान देना चाहती हूं और अपनी वैल्यूज पर कायम रहते हुए आगे बढ़ना चुनती हूं. सफाई देने की जरूरत के बिना सच सीधा खड़ा रहता है. ओम नम शिवाय.'

For Those Who...": Yuzvendra Chahal Drops Another Cryptic Post Amid Divorce Rumours With Wife Dhanashree Verma | Cricket News

युजवेंद्र चहल ने भी किया रिएक्ट
वहीं युजवेंद्र चहल ने भी एक स्टेटमेंट जारी करते हुए चल रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी थी. चहल ने एक पोस्ट करते हुए अपने एक बेटे होने, एक भाई होने और एक दोस्त होने का जिक्र किया था. इस दौरान क्रिकेटर ने अपने पति होने का जिक्र नहीं किया. इसके अलावा चहल ने ये भी कहा कि उनके बारे में चल रही अफवाहें सच हो भी सकती हैं और नहीं भी हो सकती हैं. चहल ने लिखा था- 'मैं अपने सभी फैंस का उनके अटूट प्यार और सपोर्ट के लिए आभारी हूं, जिनके बिना मैं यहां तक ​​नहीं आ पाता. लेकिन ये जर्नी अभी खत्म होने से बहुत दूर है. क्योंकि मेरे देश, मेरी टीम और मेरे फैंस के लिए अभी भी कई अविश्वसनीय ओवर देने बाकी हैं.'

धनश्री और यजुवेंद्र का तलाक कंफर्म है! कपल के ये बयान बने बड़ा सबूत

'सच हो भी सकती हैं और नहीं भी...'
युजवेंद्र चहल ने आगे लिखा- 'मुझे एक खिलाड़ी होने पर गर्व है, मैं एक बेटा, एक भाई और एक दोस्त भी हूं. मैं हाल की घटनाओं, खासकर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में जिज्ञासा को समझता हूं. हालांकि, मैंने कुछ सोशल मीडिया पोस्ट देखी हैं जिनमें ऐसे मामलों पर अटकलें लगाई जा रही हैं जो सच हो भी सकती हैं और नहीं भी. एक बेटे, एक भाई और एक दोस्त के तौर पर, मैं विनम्रतापूर्वक सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि वे इन अटकलों में शामिल न हों, क्योंकि उन्होंने मुझे और मेरे परिवार को बहुत दुख पहुंचाया है.'

Why are Yuzi Chahal and Dhanashree Verma trending? All about them, their educational qualifications, net worth etc - Times of India

'प्यार और सपोर्ट पाने की कोशिश करूंगा, हमदर्दी नहीं'
चहल ने पोस्ट के आखिर में लिखा- 'मेरे पारिवारिक मूल्यों ने मुझे सिखाया है कि हमेशा सबके लिए अच्छा चाहूं, शॉर्टकट अपनाने के बजाय डेडीकेशन और कड़ी मेहनत से सफलता हासिल करने की कोशिश करूं और मैं इन वैल्यूज को लेकर कमिटेड हूं.आशीर्वाद के साथ, मैं हमेशा आपका प्यार और सपोर्ट पाने की कोशिश करूंगा, हमदर्दी नहीं, लव ऑल.' 

ये भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल संग अफेयर रूमर्स पर भड़कीं RJ महवश, कहा- 'अपनी इज्जत बचाने के लिए मेरे नाम ना घसीटें'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget