एक्सप्लोरर

Bigg Boss Marathi Winner: टूटी हुई चप्पल पहन ली थी एंट्री अब बने शो के विनर, सूरज चव्हाण को मिली इतनी प्राइज मनी

Bigg Boss Marathi 5 Winner: बिग बॉस मराठी को अपना विनर मिल गया है. रविवार को शो का ग्रैंड फिनाले था. रितेश देशमुख ने शो के विनर की अनाउंसमेंट की.

Bigg Boss Marathi 5 Winner: बिग बॉस 18 शुरू हो गया  है. एक से बढ़कर कंटेस्टेंट्स ने शो में एंट्री ली. एक तरफ जहां बिग बॉस 18 के चर्चे हो रहे हैं. वहीं बिग बॉस मराठी भी खबरों में आ गया है. दरअसल, रविवार को बिग बॉस मराठी 5 का ग्रैंड फिनाले था. शो को अपना विनर मिल गया है. सूरज चव्हाण शो के विनर बने. 

सूरज चव्हाण बने विनर

सोशल मीडिया पर सूरज चव्हाण की ही चर्चा हो रही है. सूरज चव्हाण बिग बॉस मराठी के सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं. सूरज को विनर की ट्रॉफी के साथ 14.6 प्राइज मनी और 10 लाख का जूलरी वाउचर और बाइक मिली. इसी के साथ निर्देशक केदार शिंदे ने ये भी घोषणा की कि वो सूरज चव्हाण के साथ एक फिल्म बनाएंगे. 

टॉप 5 में रहे ये कंटेस्टेंट

अभिजीत सावंत फर्स्ट रनरअप रहे. वहीं निक्की तंबोली, धनंजय पवार और अंकिता वालावलकर तीसरी, चौथी और पांचवी पॉजिशन पर रहे. वहीं जाह्नवी किलेकर पैसों का बैग लेकर बाहर हुईं. उन्होंने 9 लाख रुपये लिए और फिनाले से पहले शो से बाहर का रास्ता देखा. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)


कौन हैं सूरज चव्हाण?
सूरज चव्हाण पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. वो मराठी भाषा में ज्यादातर कंटेंट बनाते हैं. उनकी यूनिक स्टाइल और फनी वीडियोज ने फैंस का ध्यान खींचा था. उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. सोशल मीडिया के अलावा सूरज ने मराठी सिनेमा में भी काम किया है. वो Masandi (2023) और राजा रानी (2024) में नजर आए थे.

बता दें कि सूरज ने शो में दो टी-शर्ट और टूटी हुई चप्पल के साथ एंट्री ली थी. फिर इसके बाद शो में वो डिजाइनर कपड़ों में दिखे तो फैंस के मन में ये सवाल था कि आखिर सूरज डिजाइनर कपड़े कैसे पहन रहे हैं. दरअसल, सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर Sumaiya Pathan उन्हें डिजाइनर कपड़े भेज रही थीं. आमतौर पर सेलिब्रिटीज को कपड़े पहनने के बाद डिजाइनर को वापस करने होते हैं लेकिन Sumaiya Pathan ने सूरज को कपड़े दे दिए थे. 

ये भी पढ़ें- कागज समझकर फूंक डाले थे पापा के पैसे, फिर सलीम खान ने जो किया वो आज तक नहीं भूल पाए सलमान खान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget