एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16 Day 89 Written Updates: 8 नॉमिनेटेड सदस्यों के बीच सेफ होने के लिए हुआ हेडलाइन टास्क, सुंबुल ने मारी बाजी, जानिए 89वें दिन का अपडेट

Bigg Boss 16 Day 89 Written Updates: बिग बॉस के घर का 89वां दिन काफी एंटरटेनिंग रहा. घर में 8 नॉमिनेटेड सदस्यों के बीच सेफ होने के लिए टास्क हुआ. लास्ट में सुंबुल ने बाजी मारी.

Bigg Boss 16 Day 89 Written Updates: घर में 89वें दिन की शुरुआत बिग बॉस एंथम से होती है. साजिद श्रीजिता से पूछते हैं कि तुम कैसे अर्चना को बददुआ दे सकती हो. इस पर श्रीजिता कहती हैं कि मैंने ये कहा था मैं गई तो दुआ तो नहीं दूंगी बददुआ दूंगी. वहीं श्रीजिता ये भी कहती हैं कि मैं ये तो बोल कर जरूर जाउंगी की तू तो नहीं जीतेगी बस.

साजिद ने स्टैन को समझाया अर्चना को चाहिए 8 मिनट की फुटेज
वहीं किचन में अर्चना और स्टैन के बीच काम करने को लेकर बहस हो जाती है. अर्चना शिव से पूछती हैं कि स्टैन ने पाउडर रूम साफ नहीं किया है. इसके बाद अर्चना कहती हैं कि अब मैं भी बाथरूम तीन दिन में एक बार साफ करूंगी. इसके बाद स्टैन और अर्चना के बीच और बहस हो जाती है. स्टैन अर्चना से कहते हैं कि मैं तेरे से बात नहीं करूंगा तू मुझसे बात मत कर. वहीं साजिद स्टैन को समझाते हैं कि उसे सुबह 8 मिनट का फुटेज चाहिए होता है उसे मत दे. वो सुधरने वाली नहीं है. साजिद कहते हैं उसे 16 मिनट वो भी मिल गए जब सब उसके बारे में बात कर रहे हैं.

नॉमिनेशन से बचने के लिए हुआ टास्क
इसके बाद बिग बॉस सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाते हैं. बिग बॉस टास्क देते हैं कि नॉमिनेटेड सदस्य अखबार की खबर बनेंगे और नॉमिनेशन में सुरक्षित सदस्य बारी-बारी से अखबार के एडिटर्स बनेंगे. घर में आठ नॉमिनेटेड सदस्यों के बीच मुकाबला होगा और नॉमिनेटेड सदस्य अपने विरोधी घरवाले के खिलाफ हेडलाइन के साथ खबर बनाएंगे. एडिटर्स किन्ही दो घरवालों की खबर अखबार में छापेंगें. टास्क में तीन राउंड होंगे. कार्य के लास्ट में जिस सदस्य पर अखबार में आर्टिकल नहीं छपेगा वो सुरक्षित हो जाएगा.

 

पहले राउंड में निमृत और विकास नॉमिनेटेड रहते हैं
पहले राउंड में अर्चना और स्टैन एडिटर्स बनकर जाते हैं और सुंबुल टीना के खिलाफ हेडलाइन देती हैं. इसके बाद निमृत प्रियंका के खिलाफ हेडलाइन के साथ खबर देती हैं. वहीं प्रियंका निमृत के खिलाफ हेडलाइन देती हैं कि निमृत अकेली कभी ना खेली. सौंदर्या शालीन भनौट के खिलाफ और श्रीजिता विकास के खिलाफ हेडलाइन देती है. टीना और शालीन निमृत के खिलाफ हेडलाइन देती हैं.विकास सुंबुल के खिलाफ हेडलाइन देती है. इसके बाद अर्चना निमृत की हेडलाइन छापती हैं और इसके बाद स्टैन विकास के खिलाफ हेडलाइन छापते हैं. इसी के साथ निमृत और विकास नॉमिनेटेड ही रहते हैं.

 

दूसरे राउंड में  शालीन और श्रीजिता नॉमिनेटेड रहते हैं
दूसरे राउंड में साजिद और अब्दु एडिटर्स बनकर जाते हैं. सुंबुल शालीन के खिलाफ हेडलाइन लेकर जाती हैं और सुबूत भी देती हैं. इसके बाद शालीन सौंदर्या के लिए और श्रीजिता टीना के खिलाफ हेडलाइन देती हैं. प्रियंका सौंदर्या के लिए और टीना श्रीजिता के लिए हेडलाइन देती हैं. राउंड पूरा होने के बाद एडिटर्स साजिद शालीन की और श्रीजिता की हेडलाइन छापते हैं. इसी के साथ दूसरे राउंड में शालीन और श्रीजिता नॉमिनेटेड रहते हैं.

सुंबुल नॉमिनेशन से हुई सेफ
तीसरे राउंड में शिव एडिटर बनते हैं और निमृत टीना के खिलाफ और सुंबुल प्रियंका के खिलाफ हेडलाइन देती हैं. वहीं श्रीजिता सौंदर्या के खिलाफ और शालीन सुंबुल के खिलाफ हेडलाइन देते हैं. वहीं प्रियंका सुंबुल के खिलाफ और टीना सौंदर्या शर्मा के खिलाफ हेडलाइन देती हैं. इसके बाद शिव सौंदर्या, प्रियंका और टीना के खिलाफ खबरें छापते हैं. लास्ट में सुंबुल के बारे में कोई खबर नहीं छपती है और वे बच जाती हैं और वे इस हफ्ते नॉमिनेशन से सेफ हो जाती है. वहीं निमृत, शालीन, सौंदर्या, श्रीजिता, प्रियंका, विकास और टीना नॉमिनेटेड रहते हैं.

सुंबुल और शालीन में हुई लड़ाई
शालीन सुंबुल की हेलाइन दी थी. उन्होंने कहा था वीक कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन में रहना चाहिए. इस प सुंबुल शालीन से लड़ती हैं कि आप कौन हो किसी को बताने वाले कि मैं वीक हूं. शालीन कहते हैं कि मुझे लगता है बिग बॉस को भी लगता है. सुंबुल कहती हैं कि किसी को ये हक नहीं है. इस पर शालीन कहते हैं कि रोओ मत इस पर सुंबुल कहती है कि मैं क्यों रोउंगी. इसके बाद सुंबुल कहती है कि किसी को इतना मत रूलाओ कि उसकी आंखो के आंसू सूख जाए. इस पर शालीन कहते है कि मैंने तुम्हे नहीं रुलाया.

 

बिग बॉस ने शालीन के गेम का किया पर्दाफाश
बिग बॉस प्रिंयका और निमृत को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं. वे निमृत और प्रियंका को कहते है कि आज के कार्य में कौन बचा है. बिग बॉस कहते है कि अभी जो शालीन शिव से बात कर रहे है कि सुंबुल वीक है और उन्हें नॉमिनेश में होना चाहिए था वहीं  शालीन दो दिन पहले सुंबुल को बचाना चाहते थे. प्रियंका कहती हैं नहीं. इस पर बिग बॉस कहते हैं कि फ्लैश बैक में चलते हैं. और बिग बॉस प्रियंका को बताते हैं कि जब आप लोगों ने साजिद का नाम कैप्टेंसी के लिए चेंज कराया तो उस दौरान टीना और शालीन के बीच बात हुई थी और शालीन चाहते थे कि साजिद कैप्टन बने. वे इसलिए ऐसा चाहते थे कि ताकि साजिद सुंबुल को बचाए. बिग बॉस कहते हैं कि पता नहीं क्यों लेकिन हमे लगता है कि आपके पास ये जानकारी होनी चाहिए. वहीं बिग बॉस विकास और शालीन की अनबन की बात भी करते हैं. इसी के साथ बिग बॉस का 89वां दिन समाप्त हो जाता है. कल शालीन का पर्दाफाश होगा और टीना एक बार फिर शालीन से नाराज हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें:-Pathaan Controversy पर CBFC चीफ प्रसून जोशी का नया बयान, कॉस्ट्यूम कलर को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट पूल से रूफटॉप जकूजी तक, अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, देखें Inside Photos
अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, खूबसूरती देख आप भी रह जाएंगे हैरान
सलमान खान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
सलमान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
हार्ट सर्जरी के 3 महीने बाद ही काम पर लौट आए थे CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह, 111 मिनट के एपिसोड से बनाया था रिकॉर्ड
सर्जरी के बाद जंगल में कैमरा लेकर दौड़े थे बीपी सिंह, CID के इस एपिसोड ने बनाया था रिकॉर्ड
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग, हाथों में रचाई मेहंदी
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget