एक्सप्लोरर

Pathaan Controversy पर CBFC चीफ प्रसून जोशी का नया बयान, कॉस्ट्यूम कलर को लेकर कही ये बात

CBFC Chief Prasoon Joshi On Pathaan Controversy: सीबीएफसी चीफ प्रसून जोशी ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान के सर्टिफिकेशन को लेकर अपना बयान जारी किया है.

CBFC Chief Prasoon Joshi On Pathaan Controversy: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को लेकर विवाद जारी है. पिछले कुछ दिनों में कई लोग फिल्म के गाने बेशर्म रंग में दीपिका के ऑरेंज कलर की बिकिनी को आपत्ति जाहिर कर चुके हैं. इस बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के चेयरमैन प्रसून जोशी ने 'पठान' के सर्टिफिकेशन और मूवी में बदलाव को लेकर एबीपी न्यूज से खास बातचीत की है.

प्रसून जोशी ने कहा, 'सीबीएफसी के लिए ऑडियंस की सेंसिबिलिटीज और क्रिएटिव एक्सप्रेशंस के बीच सही बैलेंस बनाना हमेशा से एक कठिन काम रहा है और हम फिल्म पठान के सर्टिफिकेशन में भी इस भावना को लेकर खरे रहे हैं. सही कैटेगरी के अनुसार सर्टिफिकेशन बहुत महत्वपूर्ण है और समिति ने यह सुनिश्चित किया है कि फिल्म के कैटेगरी के अंतर्गत आयु वर्ग को ध्यान में रखा गया है.

कॉस्ट्यूम के मामले में निष्पक्ष है कमेटी

उन्होंने कहा कि, 'मेकर्स को सीबीएफसी गाइडलाइंस के अनुसार, संतुलित और सभी पहलुओं के साथ फिल्म में बदलाव करने की सलाह दी गई है. जहां तक कॉस्ट्यूम के कलर की बात है, तो इस मामले में कमेटी निष्पक्ष रही है. जब फिल्म रिलीज होगी तो वो स्पष्ट तौर पर सबके सामने उपलब्ध होगी'.

सिनेमैटोग्राफ एक्ट के तहत काम करती है कमेटी 

'हमें यह समझने की जरूरत है कि सीबीएफसी सिनेमैटोग्राफ एक्ट के गाइडलाइंस तहत काम करता है, जिसके अंतर्गत सही कैटेगरी के अनुरूप फिल्मों को सर्टिफाइट किया जाता है. इसके अलावा मेकर्स के लिए ये भी प्रावधान है कि वे अपनी फिल्म में आवश्यक बदलाव करके अपडेटेड वर्जन सबमिट कर सकते हैं. हालांकि, इस प्रक्रिया को उचित रूप से लागू किया जा रहा है. मैं फिर बता रहा हूं कि हमारी संस्कृति और आस्था भव्य, जटिल और सूक्ष्म है. ऐसे में ध्यान रखना है कि हम ऐसा कुछ ना करें, जिसकी वजह से किसी विवाद में अनावश्यक रूप से घसीटा जाए. 

गलतफहमी की गुंजाइश कम रहे

प्रसून जोशी ने आखिर में कहा कि, 'जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि क्रिएटर्स और ऑडियंस के बीच विश्वास की रक्षा करना सबसे जरूरी है. क्रिएटर्स को इस दिशा में काम करते रहना चाहिए ताकि अविश्वास या गलतफहमी की गुंजाइश बहुत कम हो. बता दें कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें-Kareena Kapoor Switzerland Vacation: करीना कपूर ने स्विटज़रलैंड से शेयर की फैमिली पिक्चर, तैमूर की लॉलीपॉप ने खींचा लोगों का ध्यान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
रणबीर कपूर की 'रामायण’ की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 2 लाख से ज्यादा बिक गए टिकट, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
'रामायण’ का एडवांस बुकिंग में कहर, 2 लाख से ज्यादा बिके टिकट, जानें-कलेक्शन
सलमान संग डेब्यू, अक्षय-अजय से लड़ाया इश्क, शादी से पहले बनीं 2 बेटियों की मां, किस्से रवीना टंडन के
रवीना टंडन: अक्षय-अजय से लड़ाया इश्क, शादी से पहले बनीं 2 बेटियों की मां
रजनीकांत की 'जेलर 2' का 11वें दिन भी कहर, धमाकेदार हुई कमाई, कॉलीवुड का बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
रजनीकांत की 'जेलर 2' का 11वें दिन भी कहर, धमाकेदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
Embed widget