एक्सप्लोरर

Bigg Boss 11 Finale Live: शिल्पा शिंदे बनीं सीजन 11 की विजेता

Bigg Boss 11 Grand Finale: 104 दिन के लंबे सफर के बाद विकास गुप्ता, पुनीश शर्मा, हिना खान और शिल्पा शिंदे फाइनलिस्ट बनने में कामयाब हुए हैं.

रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 के विजेता का नाम अब से कुछ ही घंटों के बाद सामने आ जाएगा. करीब 105 दिन चले इस सीजन को आखिरकार विनर मिलने जा रहा है. शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता, हिना खान और पुनीश शर्मा सभी मुश्किलों को पार करते हुए सीजन के टॉप 4 फाइनलिस्ट बनने में कामयाब हुए हैं.

बिग बॉस सीजन 11 की शुरुआत 1 अक्टूबर 2017 को हुई थी. सीजन की शुरुआत में 14 कंटेस्टेंट और 4 पड़ोसियों को बिग बॉस के घर में एट्री दी गई. तीन महीने से भी ज्यादा चले इस शो में ड्रामा, इमोशन, झगड़ा, दोस्ती, प्यार हर चीज देखने को मिली. टीआरपी के लिहाज से भी बिग बॉस का ये सीजन काफी कामयाब रहा.

Bigg Boss 11 Finale LIVE Update:

  • शिल्पा शिंदे सीजन 11 की विजेता बनने में कामयाब रहीं.
  • घर से बाहर आने के बाद शिल्पा शिंदे ने कहा, ''ये है बिग बॉस का सीजन 11 हमने बजा दिए सबके 12.
  • सलमान खान ने हिना खान और शिल्पा शिंदे को घर से बाहर ग्रैंड फिनाले की स्टेज पर बुला लिया है.
  • घर से बाहर आने के बाद विकास गुप्ता ने कहा है कि शिल्पा शिंदे ही इस सीजन की विजेता बनने वाली हैं, क्योंकि वो सबसे बेहतरीन प्लेयर हैं.
  • सलमान खान ने सबसे बड़े ट्विस्ट की घोषणा करते हुए कहा है कि फैंस के लिए वोटिंग लाइन्स ओपन की हैं. हालांकि ये वोटिंग लाइन्स 10 मिनट के लिए ही ओपन की जा रही हैं.
  • अक्षय कुमार ने शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता और हिना खान से मुलाकात करते हुए कहा कि आप तीनों स्टार हैं, हर कोई आपके बारे में चर्चा कर रहा है. इसके साथ ही अक्षय कुमार ने बताया कि आप तीनों में से एक कंटेस्टेंट टॉप 2 की रेस से बाहर होगा और मेरे साथ जाएगा.
  • सलमान खान ने कहा है, ''अक्षय कुमार विकास गुप्ता, शिल्पा शिंदे और हिना खान में से किसी एक कंटेस्टेंट्स को घर से बाहर लेकर आएंगे.''
  • ढिंचैक पूजा के बाद सपना चौधरी ने अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी.
  • अक्षय कुमार और सलमान खान ने इस सीजन की कंटेस्टेंट रहीं ढिंचैक पूजा को खास परफॉर्मेंस देने के लिए स्टेज पर बुलाया.
  • बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार ग्रैंड फिनाले के सेट पर अपनी आने वाली फिल्म 'पैडमैन' को प्रमोट करने के लिए पहुंचे हैं.
  • टॉप 2 की घोषणा से पहले ग्रैंड फिनाले में अर्शी खान और हितेन तेजवानी की धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देखने को मिली.
  • सलमान खान ने सीजन की पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा की लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए बताया कि इसे दुनिया देखेगी.
Paani mein aag lagane aa rahe hai #BB11 ke lovebirds, Puneesh Sharma aur @BandgiK! Catch them in the #BB11Finale, tonight at 9 PM. pic.twitter.com/wvNKayVLnc — COLORS (@ColorsTV) January 14, 2018
  • सलमान खान ने कहा है कि ''जल्द ही हम लोगों को ये मालूम चल जाएगा कि कौन हैं इस सीजन के टॉप 2 कंटेस्टेंट.
  • पुनीश शर्मा ने बिग बॉस के घर में कॉमनर के तौर पर एंट्री ली थी. पुनीश शर्मा के बेघर होते ही बिग बॉस के घर में कॉमनर्स का सफर भी खत्म हो गया है. अब हिना खान, विकास गुप्ता या फिर शिल्पा शिंदे में से एक सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट ही शो का विजेता बनेगा.
  • पुनीश शर्मा घर से बेघर होने वाले पहले फाइनलिस्ट बने. पुनीश के मां-पापा उन्हें लेने के लिए बिग बॉस के घर के अंदर पहुंचे.
  • सलमान खान ने फाइनलिस्ट को जानकारी देते हुए कहा है, ''टॉप 2 की रेस यहां से शुरू हो रही है. एक कंटेस्टेंट के घरवाले उन्हें लेने के लिए बिग बॉस के घर में आएंगे.
  • हिना खान ने भी पुनीश शर्मा का नाम लेते हुए कहा है कि वह घर से बाहर होने वाले पहले सदस्य होंगे.
  • विकास गुप्ता ने कहा, ''पुनीश शर्मा सबसे पहले घर से बाहर होंगे.''
  • आकाश ददलानी का मानना है कि ''पुनीश शर्मा और विकास गुप्ता इन चारों में से सबसे पहले बाहर होंगे, जबकि शिल्पा शिंदे विजेता बनेंगी.''
  • प्रियांक शर्मा ने विकास गुप्ता की तारीफ करते हुए उनके सफर को सबसे शानदार बताया है.
  • सलमान खान ने ढिंचैक पूजा से गुजारिश करते हुए गाना गाने को कहा.
  • बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट हितेन तेजवानी ने कहा, ''पुनीश शर्मा की जगह मुझे ग्रैंड फिनाले में होना चाहिए था.''
  • सलमान खान ने चारों फाइनलिस्ट शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता, हिना खान और पुनीश शर्मा को विजेता को मिलने वाली ट्रॉफी दिखाई.
  • सलमान खान ने चारों फाइनलिस्ट से बात करते हुए ''इस सीजन को सबसे कामयाब बताया है.'' इसके बाद सलमान खान ने कहा, ''फैसला जो भी हो मेरी नज़र में आप चारों ही विजेता हैं.''
  • बिग बॉस ने चारों कंटेस्टेंट को फाइनलिस्ट बनने की बधाई देते हुए, सेलिब्रिटी की उनके बारे में राय को जानने का मौका दिया.
 
  • बिग बॉस ने चारों फाइनलिस्ट शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता, हिना खान और पुनीश शर्मा से बात करते हुए इस सीजन को सबसे कामयाब बताया है.
  • लव त्यागी से सवाल करते हुए सलमान खान ने पूछा कि ''अब तो बता दो तुम्हें कितने वोट मिले थे.'' लव ने जवाब दिया, ''भाई मुझे लगता है मैंने अपने वोटों की गलत की.''
  • ग्रैंड फिनाले की शुुरुआत में ही सलमान खान ने कहा है, ''आप लोगों ने 105 दिन तक विजेता का इंतजार किया है, अब बस 105 मिनट और भी इंतजार किया जा सकता है.
  • सलमान खान की धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ हुई ग्रैंड फिनाले की शुरुआत.
 
  • बिग बॉस के विजेता को इनाम के तौर पर 50 लाख रुपये दिए जाते हैं. लेकिन विकास गुप्ता के कैश प्राइज टास्क में 6 लाख रुपये जीतने की वजह से विनिंग अमाउंट 44 लाख रुपये ही रह गया है.
  • कलर्स टीवी की ओर से बिग बॉस सीजन 11 की ट्रॉफी की तस्वीर को जारी कर दिया है. ये ट्रॉफी शो के फाइनलिस्ट शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता, हिना खान या फिर पुनीश शर्मा में से किसी एक को मिलेगी.
 
  • मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ग्रैंड फिनाले के दौरान सलमान खान के साथ जमकर मस्ती करते हुए नज़र आने वाले हैं. हरियाणा की डासिंग सेंसेशन सपना चौधरी भी ग्रैंड फिनाले में अपना डांस का जलवा दिखाएंगी.
— COLORS (@ColorsTV) January 14, 2018
  • मेकर्स ने ग्रैंड फिनाले में भी ट्विस्ट लाने का फैसला किया है. चैनल की ओर से जारी किए गए प्रोमो से मालूम चलता है कि एक फाइनलिस्ट ग्रैंड फिनाले से पहले ही घर से बेघर हो चुका है.
 
  • बिग बॉस सीजन 11 का ग्रैंड फिनाले रात 9 बजे से शुरू होगा. मिली जानकारी के मुताबिक रात 11 बजे तक विजेता का नाम सामने आ सकता है.
 
  • एबीपी न्यूज़ हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है.  Bigg Boss सीजन 11 के ग्रैंड फिनाले से जुड़ी हुई हर एक खबर पाने के लिए आप जुड़े रहिए हमारे साथ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज, कहा- खाना पकाने के लिए जया से लगानी पड़ती है गुहार
'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज
'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल
'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल
'मैं तारा के लिए खुद कुछ करना चाहती हूं...' तलाक के बाद माही विज ने जय भानुशाली से क्यों नहीं ली एलिमनी?
क्या माही विज ने तलाक के बाद जय भानुशाली से ली एलिमनी? खुद बताया सच
'मैं भीख नहीं मांग रही', आर्थिक तंगी की खबरों पर भड़कीं अनीता कंवल
'मैं भीख नहीं मांग रही', आर्थिक तंगी की खबरों पर भड़कीं अनीता कंवल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget