एक्सप्लोरर

'बिग बॉस 11' : ये मशहूर टीवी एक्टर बन सकते हैं सलमान खान के शो का हिस्सा!

मीडिया रिपोर्ट्स ने बताया कि पिछला सीजन फेल होने के बाद बिग बॉस इस बार विवादों में रहने वाले सेलिब्रिटीज को मौका देने का मन बना रहा है.

नई दिल्ली: मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 के साथ जल्द ही छोटे पर्दे पर शुरू होने जा रहा है. ऐसे में शो में शामिल होने जा रहे कंटेस्टेंट के नामों की चर्चा तेज हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सीरियल ‘कुसुम’ के एक्टर अनुज सक्सेना और ‘कसौटी जिंदगी की’ के एक्टर सेजान खान इस सीजन में सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट बन सकते हैं.

अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक लंबे समय से ब्रेक पर चल रहे सेजान खान इस शो के जरिये वापसी कर सकते हैं. बता दें कि मशहूर सीरियल कसौटी जिंदगी से फेम हासिल करने के बाद सेजान ने कई और सीरियल्स में काम किया लेकिन वह इतने कामयाब नहीं रहे. रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि निर्माताओं ने उन्हें इस सीजन के अप्रोच किया है.

बिग बॉस 11' : ये मशहूर टीवी एक्टर बन सकते हैं सलमान खान के शो का हिस्सा!

वहीं अगर बात 'कूसुम' सीरियल के मशहूर एक्टर अनुज सक्सेना की करें तो वह अपनी निजी जिंदगी में काफी विवादों में रहे हैं. बता दें कि एक केस के सिलसिले में जेल भी जा चुके हैं और इन दिनों जमानत पर रिहा है. रिपोर्ट में निर्माताओं के उन्हें अप्रोच करने की बात भी कही जा रही है.

'बिग बॉस 11' : ये मशहूर सितारे बन सकते है शो के कंटेस्टेंट!

बिग बॉस 11' : ये मशहूर टीवी एक्टर बन सकते हैं सलमान खान के शो का हिस्सा!

बता दें कि शो के निर्माताओं ने इस बार शो की टीआरपी में और ज्यादा सुधार लाने के लिए कई बड़े बदलाव करने का फैसला किया है. हालांकि, इस सीजन में भी पिछले सीजन की तरह सेलिब्रिटज और कॉमनर्स (आम आदमी) बिग बॉस के घर का हिस्सा होंगे. साथ ही निर्माता चाहते हैं कि इस बार पिछले सीजन की तरह कंटेस्टेंट को चुनने में कोई कमी नहीं रह जानी चाहिए.

'बिग बॉस 11' : इस बड़े ट्विस्ट के साथ 1 अक्टूबर को ऑनएयर होगा सलमान खान का शो!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मशहूर टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर शो की सबसे पहली सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट बन चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शो के निर्माता मशहूर टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा को 'खतरों के खिलाड़ी 8' में उनकी दमदार परफॉर्मेंस की वजह से शो का हिस्सा बनना चाहते हैं और इसके लिए उन्हें 2 करोड़ रुपये फीस भी ऑफर की गई है.

'बिग बॉस' का मोस्ट अवेटेड सीजन 11, 1 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर शुरू होने जा रहा है. इस बार शो में बदलाव करते हुए कॉमनर्स कंटेस्टेंट को कोई फीस नहीं दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
डिज्नी ने ठुकराया था रामानंद सागर की 'रामायण' का ऑफर, ललित मोदी ने बताई हैरान कर देने वाली वजह
रामानंद सागर की 'रामायण' को डिज्नी ने क्यों किया था रिजेक्ट? ललित मोदी ने बताई वजह
शादी के दिन ही पत्नी तान्या से भिड़े मिस्टर फैजू, पिता से भी हुई बड़ी भूल, व्लॉग को मिले 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज
शादी के दिन ही पत्नी तान्या से भिड़े मिस्टर फैजू, पिता से भी हुई बड़ी भूल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget