एक्सप्लोरर

Pushpa निर्देशक सुकुमार के साथ Prabhas ने मिलाया हाथ, 2024 में धमाकेदार फिल्म के साथ मचाएंगे धमाल

Prabhas To Sign Sukumars Next Film: साल 2023 में प्रभास की तमाम फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं. एक्टर ने 'पुष्पा' निर्देशक के साथ अगली फिल्म के लिए हाथ मिलाया है.

Prabhas To Sign Sukumars Next Pan India Film: साल 2022 प्रभास (Prabhas) के लिए अच्छा साल नहीं रहा. उनकी फिल्म 'राधे श्याम' फ्लॉप रही. इसके अलावा 'आदिपुरुष' के टीजर की भी जमकर फजीहत हुई. अब उनकी और उनके फैंस की निगाहें 2023 पर है कि प्रभास की आने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 'बाहुबली' जैसा तहलका मचाएं. 2023 में प्रभास की तमाम फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं. वहीं खबर आ रही है कि 'पुष्पा' के निर्देशक सुकुमार (Sukumar) के साथ भी प्रभास फिल्म साइन करने जा रहे हैं. ऐसे में ये फिल्म चर्चा में रहेगी ये लाजमी है. 

सुकुमार के साथ काम करेंगे प्रभास

रिपोर्ट्स की माने तो 'पुष्पा 2' के बाद सुकुमार एक और पैन इंडिया फिल्म पर काम शुरू करेंगे जिसमें प्रभास लीड रोल प्ले करेंगे. फिल्म का टाइटल, कहानी, एक्ट्रेस कौन होंगी इन सब पर अभी तक कोई अपडेट नहीं आई है. वहीं सुकुमार और प्रभास ने भी इस फिल्म को लेकर अभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है. प्रभास और सुकुमार की ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हो सकती है ऐसी खबरें भी आ रही हैं. 

2023 में रिलीज होने वाली फिल्में

सुपरस्टार प्रभास के हाथ तानाजी फेम निर्देशक ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' के अलावा, 'केजीएफ' फेम निर्देशक प्रशांत नील की 'सालार', 'कबीर सिंह' फेम निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट', महानती निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म 'प्रोजेक्ट के' और निर्देशक मारुति की फिल्म 'राजा डीलक्स' भी है. फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर कुछ महीने पहले रिलीज हुआ था जिसमें फिल्म के कलाकारों के लुक और वीएफएक्स पर जमकर विरोध हुआ. निर्देशक एक बार फिर से इस फिल्म पर काम कर रहे हैं जैसा कि रिपोर्ट सामने आई थी. 

प्रभास (Prabhas) का साल 2022 बेशक अच्छा नहीं गया हो लेकिन जिस तरह से उनकी मोटे बजट की फिल्में 2023 में रिलीज होने जा रही हैं उससे पूरी उम्मीद की जा रही है कि 2023 उनके लिए गोल्डन ईयर साबित होगा. अब देखना होगा कि सुकुमार के साथ प्रभास की जोड़ी क्या धमाल मचाती है.

ये भी पढ़ें: 

OMG!! उर्फी जावेद ने पहनी 'नाखून' से बनी ड्रेस, खुद को दिया ‘2022 की सबसे बेशर्म और नापसंद’ का अवॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 'आवारापन 2' की थर्सडे भी रही धूम, साउथ फिल्म ने भी दिखाया जलवा, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' की थर्सडे को भी रही धूम, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
सितंबर के महीने में सिनेमाघरों में आएगा तूफान, रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 धांसू नई फिल्में
सितंबर में थिएटर में रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 फिल्में, नोट कर लें तारीख
Box Office: बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी साउथ की ये फिल्म
बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget