एक्सप्लोरर

Kanguva Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन कितना कमा पाएगी 'कंगुवा'? जानें फ्राइडे कलेक्शन

Kanguva Box Office Collection Day 2: 'कंगुवा' 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. पहले दिन एवरेज कलेक्शन के बाद अब दूसरे दिन ही फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी हो गई है.

Kanguva Box Office Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार सूर्या और बॉबी देओल की फिल्म 'कंगुवा' लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म 14 नवंबर को पर्दे पर आई है. पहले दिन फिल्म ने अच्छे कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला. हालांकि ये कलेक्शन उम्मीद और प्रीडिक्शन से काफी कम रहा. वहीं दूसरे दिन ही 'कंगुवा' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी हो गई है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक तमिल फिल्म 'कंगुवा' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 24 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी. इस कलेक्शन के साथ 'कंगुवा' ने सूर्या के करियर की बेस्ट ओपनर का खिताब अपने नाम किया. वहीं अब दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक फिल्म ने शाम 6 बजे तक 5.54 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. दो दिन में 'कंगुवा' का कुल कलेक्शन अब 29.54 करोड़ रुपए हो गया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saregama Tamil (@saregamatamil)

'कंगुवा'- बजट और कहानी
'कंगुवा' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 300 से 350 करोड़ रुपए है. सूर्या स्टारर फिल्म 'कंगुवा' एक एक्शन-फैंटेसी फिल्म है जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. ये तमिल इतिहास की ऐतिहासिक घटनाओं और आंकड़ों से इंस्पायरड फिल्म है. हालांकि ये किसी एक कहानी पर फोकस नहीं करता है.

'कंगुवा' की स्टार कास्ट
शिवा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'कंगुवा' को के. ई. ज्ञानवेल राजा, प्रमोद उप्पलपति, वी. वामशी कृष्णा रेड्डी और वामसी प्रमोद ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में सूर्या लीड रोल में हैं. वहीं बॉबी देओल ने विलेन अवतार अपनाकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली है. दिशा पाटनी फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई दी हैं. इस फिल्म से दिशा ने तमिल डेब्यू किया है.

ये भी पढ़ें: डायमंड रिंग, सोने की चेन और ब्रांडेड घड़ी... पाकिस्तानी फैन ने मीका सिंह पर लुटाया करोड़ों का खजाना, देखें वीडियो

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खलीफा' से लेकर 'इरुमुडी' तक, इस हफ्ते थिएटर में धमाल मचाने आ रहीं 7 साउथ फिल्में
'खलीफा' से लेकर 'इरुमुडी' तक, इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हो रहीं 7 साउथ फिल्में
'बंटवारा-1947' सहित सिनेमाघरों में मौजूद 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'आवारपन 2', जानें-मंडे का कलेक्शन
मंडे को चला 'आवारपन 2' का जादू, साउथ फिल्म भी छाई, जानें- 'बंटवारा-1947' का हाल
'आवारापन 2' के बाद इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे इमरान हाशमी! चेक करें लिस्ट
अब इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे इमरान हाशमी! चेक करें लिस्ट
'आवारापन 2' की आंधी के आगे इस साउथ फिल्म का कमाल, बनी साल की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड फिल्म
'आवारापन 2' की आंधी के आगे इस साउथ फिल्म का कमाल, बनाया तगड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget