एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत केस: चौथे दिन CBI ने इस तरह से आगे बढ़ाई अपनी जांच

CBI ने आज एक बार फिर से कूपर अस्पताल का दौरा किया और वहां पर सुशांत की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से बातचीत भी की.

सुशांत सिंह मौत मामले में जांच के चौथे दिन सीबीआई ने एक बार फिर से उन्हीं चारों लोगों के साथ जांच को आगे बढ़ाया जिनसे वह शुरुआती 3 दिनों के दौरान लंबी पूछताछ कर चुकी है. इस बीच CBI ने आज एक बार फिर से कूपर अस्पताल का दौरा किया और वहां पर सुशांत की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से बातचीत भी की. इन सबके बीच खबर ये भी सामने आई कि सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए समन जारी किया है. लेकिन रिया चक्रवर्ती के वकील ने ऐसे किसी समन के मिलने से साफ इनकार कर दिया, लिहाज़ा उसको लेकर असमंजस बना हुआ है.

पिछले 3 दिनों की तरह चौथे दिन भी जांच एजेंसी CBI ने सुशांत की मौत के दिन घर पर मौजूद लोगों को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया. सुबह से लेकर शाम तक लगातार सीबीआई ने उनसे कई सवाल पूछे. सीबीआई का मकसद यही है कि वह पता लगा सके कि आखिर 14 जून यानी सुशांत के मौत के दिन किसने क्या देखा था. क्योंकि ये वो लोग लोग हैं जिन्होंने मौत से पहले भी सुशांत को देखा था और मौत के बाद भी.

इसके साथ ही सीबीआई ने उन डॉक्टरों से भी पूछताछ की जिन्होंने सुशांत का पोस्टमार्टम किया था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की थी. सीबीआई की डॉक्टरों से पूछताछ इस वजह से भी अहम मानी जा रही है क्योंकि पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुशांत की मौत के वक्त का जिक्र नहीं है. हालांकि मुंबई सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आई उसके मुताबिक डॉक्टरों ने एक सप्लीमेंट्री पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी तैयार की हुई है, जिसमें सुशांत की मौत के वक्त का जिक्र किया गया है. ऐसे में सीबीआई की कोशिश यही है कि वह यह पता लगा सकें कि आखिर सप्लीमेंट्री पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने की जरूरत क्यों पड़ी.

इसी बीच खबर यह भी सामने आई कि सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती को पूछताछ में शामिल होने के लिए समन जारी किया है. हालांकि यह खबर सूत्रों के हवाले से सामने आई थी लेकिन खबर सामने आने के बाद रिया के वकील ने आधिकारिक तौर पर ऐसे किसी समन से इनकार किया. रिया के वकील ने कहा कि फिलहाल ना तो सीबीआई की तरफ से रिया को और ना ही किसी परिवार वाले को कोई समन मिला है. रिया इससे पहले भी मुंबई पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय की जांच में सहयोग कर उनके सामने हाजिर हो चुकी हैं और अगर सीबीआई भी समन भेजती है तो सीबीआई के सामने भी हाजिर होंगी.

इसके साथ ही सीबीआई की टीम उस होटल में भी गई, जहां पर यूरोप दौरे से आने के बाद सुशांत और रिया रूके थे. होटल में पहुंचने के बाद सीबीआई की टीम ने वहां पर सिक्योरिटी इंचार्ज से जानकारी हासिल की और वह जानकारी हासिल करने के बाद एक बार फिर से वापस गेस्ट हाउस पहुंच गई.

इस बीच दिनभर ऐसे कई मौके आए जब सीबीआई की टीम गेस्ट हाउस से बाहर निकली और अलग-अलग जगहों पर गई. हालांकि सीबीआई की ये टीमें कहां कहां गई इस बारे में कोई ठोस जानकारी निकलकर नहीं पता चली है. लेकिन इतना जरूर है कि सुशांत मौत मामले में सीबीआई के अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं और सबका मकसद एक ही है कि यह पता लगाया जा सके कि सुशांत की मौत खुदकुशी थी या हत्या.

सलमान खान के कारण सुशांत सिंह राजपूत के फैंस कर रहे हैं 'द कपिल शर्मा शो' के बहिष्कार की मांग

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में होने वाले हैं कई बड़े बदलाव, शो छोड़ रहे हैं कई एक्टर

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunday BO Collection Live: रविवार को 'धमाल 4' ने 7 बजे तक कर ली 22 करोड़ की कमाई, 'लेनिन' का जानें हाल
रविवार को 'धमाल 4' ने 7 बजे तक कर ली 22 करोड़ की कमाई, 'लेनिन' का जानें हाल
1.80 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में फंसे एक्टर आर्या, कैमरा कंपनी ने हैदराबाद में दर्ज की शिकायत
1.80 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में फंसे एक्टर आर्या, कैमरा कंपनी ने हैदराबाद में दर्ज की शिकायत
कोविड में अलग होने वाले थे अभिनव शुक्ला-रुबीना दिलैक, इन दो लोगों ने बचाया रिश्ता, किया खुलासा
कोविड में अलग होने वाले थे अभिनव शुक्ला-रुबीना दिलैक, इन दो लोगों ने बचाया रिश्ता, किया खुलासा
'चाइना से आया मेरा दोस्त...', कोविड के शिकार हुए कुमार सानू के बेटे, हॉस्पिटल से शेयर की वीडियो
'चाइना से आया मेरा दोस्त...', कोविड के शिकार हुए कुमार सानू के बेटे, हॉस्पिटल से शेयर की वीडियो

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget