एक्सप्लोरर

Subi Suresh Death: एक्ट्रेस सुबी सुरेश का लंबी बीमारी के बाद निधन, 41 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Subi Suresh Death: 41 साल की हास्य अभिनेत्री और प्रसिद्ध टीवी होस्ट सुबी सुरेश ने बुधवार को दुनिया को अलविदा कह दिया. सुबी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का एक चर्चित नाम थीं.

Subi Suresh Death: मलयालम हास्य अभिनेत्री और प्रसिद्ध टीवी होस्ट सुबी सुरेश (Subi Suresh) का बुधवार 22 फरवरी को निधन हो गया. वो 41 साल की थीं. रिपोर्ट की माने तो सुबी लीवर से संबंधित बीमारी से पीड़ित थीं. बुधवार सुबह कोच्चि के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका निधन हो गया. सुबी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का एक चर्चित नाम थीं, जिन्होंने तमाम फिल्म में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है. 

मलयालम एक्ट्रेस सुबी सुरेश का निधन

सुबी सुरेश ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में मिमिक्री कलाकार के रूप में अपना सफर शुरू किया था. उन्होंने अपने कॉमेडी शो 'सिनेमाला' से सुर्खियां बटोरीं. टीवी शो में कई तरह के रोल उन्होंने प्ले किए, जिसने लोगों का दिल जीत लिया. उन्हें बच्चों के शो 'कुट्टी पट्टालम' में भी देखा गया था. उनकी लोकप्रियता के कारण, उन्हें मलयालम फिल्मों में कुछ भूमिकाएं मिलीं. उन्हें 'हैप्पी हसबैंड्स', और 'कंकनासिम्हासनम' जैसी फिल्मों में कॉमेडी रोल के लिए भी जाना जाता है.

 

 

 

सितारों ने जताया शोक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉमेडियन हरीश्री अशोकन ने कहा, 'मुझे कभी नहीं पता था कि वो इस बीमारी से पीड़ित हैं. मुझे बताया गया है कि केवल दो हफ्ते में चीजें बद से बदतर हो गईं. वो एक चुलबुली शख्सियत थीं और अपनी सहजता के लिए जानी जाती थीं. एक महान व्यक्तित्व अब चला गया है.'

कॉमेडियन और अभिनेता रमेश पिशारोडी ने एशियानेट न्यूज़ को बताया, 'वो पिछले 15 दिनों से ठीक नहीं थी. हमने डोनर लेने की कोशिश की थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वो कॉमेडी क्षेत्र की अकेली महिला योद्धा थीं. उसने अपने परिवार की देखभाल के लिए 20 साल तक संघर्ष किया.'

ये भी पढ़ें: Ankita Lokhande की ऑन-स्क्रीन नातिन की हो गई ऐसी हालत कि पहचान नहीं पाएंगे आप, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटोज

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब ओटीटी पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनन्या पांडे ने एक्ट्रेस बनने के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई, अब हैं इतने करोड़ की मालकिन
अनन्या ने एक्ट्रेस बनने के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई, अब हैं इतने करोड़ की मालकिन
3-3 शादी, राजेश खन्ना से मिली हार, एक्टर बनने से पहले करते थे नौकरी, किस्से विनोद मेहरा के
विनोद मेहरा: 3 शादी, राजेश खन्ना से मिली हार, एक्टर बनने से पहले करते थे नौकरी
Box Office: थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3', जानें- कलेक्शन
थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget