एक्सप्लोरर

Stree 2 और 'पुष्पा' के लिए कोरियोग्राफ कर चुके जानी मास्टर को मिली यौन उत्पीड़न मामले में जमानत

Choreographer Jani Master Got Bail: स्त्री 2 और पुष्पा जैसी फिल्मों के लिए कोरियोग्राफ कर चुके जानी मास्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप है. उन्हें इस कथित मामले में सशर्त जमानत दी गई है.

Choreographer Jani Master Got Bail: तेलंगाना उच्च न्यायालय ने गुरुवार को टॉलीवुड कोरियोग्राफर जानी मास्टर को एक जूनियर महिला सहकर्मी के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में सशर्त जमानत दे दी. सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर एक महीने से ज्यादा समय जेल में बिताने के बाद रिहा हो जाएंगे.

रंगा रेड्डी जिला अदालत ने इससे पहले 3 अक्टूबर को जानी मास्टर को अंतरिम जमानत दी थी, ताकि वह 8 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शिरकत कर सकें. उन्हें 6 अक्टूबर से चार दिनों के लिए जमानत दी गई थी.

कोरियोग्राफर से वापस ले लिया गया अवॉर्ड

शेख जानी बाशा उर्फ ​​जानी मास्टर को फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' के गीत 'मेघम करुक्कथा' में उनकी कोरियोग्राफी के लिए पुरस्कार मिलना था. पॉक्सो के तहत मामला दर्ज होने की वजह से सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रकोष्ठ ने पुरस्कार रद्द कर दिया था. समारोह के लिए कोरियोग्राफर को दिया गया निमंत्रण भी वापस ले लिया गया था.

क्या आरोप हैं जानी मास्टर पर?

पिछले महीने 21 वर्षीय महिला कोरियोग्राफर ने जानी मास्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. पुलिस के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया कि जानी मास्टर ने 2020 में मुंबई में एक प्रोजेक्ट के तहत उनका लंबे समय तक यौन शोषण किया और किसी को न बताने की धमकी भी दी. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह 2017 में कोरियोग्राफर के संपर्क में आई और 2019 में वह उसकी सहायक बनीं.

साइबराबाद की रायदुर्गम पुलिस ने 15 सितंबर को एफआईआर दर्ज की. इसके बाद नरसिंगी पुलिस स्टेशन में मामला फिर से दर्ज किया गया. आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) (एन), 506 और 323 के तहत बलात्कार, आपराधिक धमकी और हमले का मामला दर्ज किया गया.

मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि पीड़िता का बयान दर्ज करने पर पता चला कि अपराध के समय वह नाबालिग थी. इसलिए, पॉक्सो अधिनियम की धारा 5 (एल) आर/डब्ल्यू 6 को भी आरोपों में जोड़ा गया. पीड़िता अब 21 वर्ष की है और उसने आरोप लगाया कि कोरियोग्राफर ने चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद समेत कई शहरों में उसका यौन उत्पीड़न किया.

साइबराबाद पुलिस ने 19 सितंबर को गोवा में जानी मास्टर को गिरफ्तार किया था और हैदराबाद की एक अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. पुलिस ने जानी मास्टर से चार दिनों तक पूछताछ भी की.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jani Master (@alwaysjani)

पुष्पा और स्त्री 2 के लिए भी कर चुके हैं कोरियाग्राफ

बता दें कि जानी मास्टर स्त्री 2 के गाने 'आई नहीं' और पुष्पा के गाने 'श्रीवल्ली' को भी कोरियाग्राफ किया है. ये दोनों ही गाने पॉपुलर हुए और इनके डांस मूव्स का क्रेज भी लोगों में सिर चढ़कर बोला था.

और पढ़ें: Pushpa 2 Release Date: पुष्पा 2 की नई रिलीज डेट का ऐलान, बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई के लिए मेकर्स की बड़ी चाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

426 करोड़ कमाकर भी सिर्फ 21% प्रॉफिट ही कमा पाई है 'जेलर 2', जानें 15वें दिन का कलेक्शन
426 करोड़ कमाकर भी सिर्फ 21% प्रॉफिट ही कमा पाई है 'जेलर 2', जानें 15वें दिन का कलेक्शन
3 महीने, 3 फिल्में, धमाल मचाने आ रहीं साई पल्लवी, 'रामायण' के बाद इन फिल्मों से लूटेगी महफिल
3 महीने, 3 फिल्में, 'रामायण' के बाद इन फिल्मों से धमाल मचाएंगी साई पल्लवी
'रामायण' की 'सीता' साई पल्लवी को कैसा पति चाहिए? अमिताभ बच्चन ने पूछा तो खोला राज
'रामायण' की 'सीता' साई पल्लवी को कैसा पति चाहिए? अमिताभ के सामने खोला राज
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget