एक्सप्लोरर

Pushpa 2 Release Date: पुष्पा 2 की नई रिलीज डेट का ऐलान, बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई के लिए मेकर्स की बड़ी चाल

Pushpa 2 The Rule New Release Date: अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज डेट पहले 6 दिसंबर रखी गई थी. लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है. यहां जानिए फिल्म कब थिएटर्स में आएगी.

Pushpa 2 The Rule: अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की नई रिलीज डेट सामने आ गई है. फिल्म पहले 6 दिसंबर को रिलीज होनी थी, लेकिन खुद अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर नई रिलीज डेट का खुलासा किया है.

कब रिलीज होगी 'पुष्पा 2: द रूल'?

अल्लू अर्जुन ने थोड़ी ही देर पहले पुष्पा 2 का पोस्टर शेयर करते हुए नई डेट का खुलासा किया है. इस पोस्टर में अल्लू अर्जुन मुंह में सिगार और हाथ में पिस्टल लिए खड़े दिख रहे हैं.

पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने हैशटैग के इस्तेमाल के साथ लिखा है, ''पुष्पा 2 द रूल 5 दिसंबर को आ रही है''.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

पहले इस तारीख को होनी थी रिलीज

बता दें कि साल 2021 में आई पुष्पा फ्रेंचाइजी का सेकेंड पार्ट पहले 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होनी थी. हालांकि, अब इसमें बदलाव किया गया है और इसे तय रिलीज डेट से 1 दिन पहले यानी 5 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा.

मेकर्स का ये फैसला फिल्म को फायदा पहुंचा सकता है क्योंकि फिल्म अगर 6 को रिलीज होती तो वीकेंड से पहले सिर्फ एक ही दिन मिलता, लेकिन फिल्म ने शुक्रवार के बजाय गुरुवार 5 दिसंबर को रिलीज होगी. जिससे फिल्म को वीकेंड से पहले 2 दिन मिलेंगे यानी वीकेंड की सुनामी से पहले 2 दिनों में तूफान की शुरुआत हो चुकी होगी.

पुष्पा 2 द रूल की स्टारकास्ट और कहानी

पुष्पा 2 द रूल की कहानी पिछली फिल्म की कहानी जहां पर खत्म हुई थी, वहीं से शुरू होगी. फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों में क्रेज है. फिल्म में एक आम आदमी के ब्रांड बनने के आगे की कहानी गई है. 

अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना फिल्म में लीड रोल्स में दिखेंगे. इसके अलावा, फहाद फासिल भी फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. प्रियमणि, श्रीतेज और अनुसूया भारद्वाज भी फिल्म का हिस्सा हैं.

पुष्पा 2 द रूल रिलीज से पहले ही कर चुकी है बंपर कमाई

जहां 2021 में आई फिल्म पुष्पा ने खूब सारी नोटों के साथ कई अवॉर्ड्स अपनी झोली में भरे थे. वहीं पुष्पा 2 द रूल ने रिलीज से पहले ही कई सौ करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

बता दें कि फिल्म के म्यूजिक राइट्स ही अकेले 65 करोड़ में बिके हैं. वहीं सैटेलाइट राइट्स से भी मेकर्स ने 85 करोड़ कमा लिए हैं. बता दें कि फिल्म के नॉन थिएट्रिकल राइट्स से कमाई 425 करोड़ पहुंच चुकी है.

पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर करेगी धमाल

पुष्पा (2021) ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी. वहीं पुष्पा 2 के बॉक्स ऑफिस से जुड़े जो आंकड़े इसकी रिलीज के पहले से आ रहे हैं, वो दिखाते हैं कि फिल्म सुनामी लाने वाली है.

फिल्म ने रिलीज से पहले प्री-बिजनेस में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 220 करोड़ की कमाई कर ली है. नॉर्थ इंडिया में 200 करोड़, कर्नाटक में 30 करोड़, केरल में 20 करोड़, तमिलनाडु में 50 करोड़, और इंटरनेशनल मार्केट में करीब 150 करोड़ की कमाई कर ली है.

ये भी पढ़ें- सासु मां की सिफारिश पर इस एक्ट्रेस को शाहरुख खान ने दिया था अपनी फिल्म में रोल, बॉक्स ऑफिस पर छापे थे 300 करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुस्कुराए तो नजाकत, खामोश रहे तो आग,' बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा के फैंस को बड़ा तोहफा, वाराणसी फिल्म से 'मंदाकिनी' लुक हुआ रिवील
बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा के फैंस को बड़ा तोहफा, वाराणसी फिल्म से 'मंदाकिनी' का नया लुक रिवील
Friday Box Office Collection: फ्राइडे को 'द ओडिसी' ने 'धमाल 4' की कर दी छुट्टी! 'अल्फा' से 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई हुई चौपट, जानें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
फ्राइडे को 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, जानें 'धमाल 4' से 'वेलकम टू द जंगल' तक का हाल
'फौजी' के बजट का हुआ खुलासा, जानें- प्रभास की फिल्म की कास्ट, कहानी और रिलीज डेट
'फौजी' के बजट का हुआ खुलासा, जानें- प्रभास की फिल्म की कास्ट, कहानी और रिलीज डेट
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget