एक्सप्लोरर

'वॉर 2' एक्टर जूनियर एनटीआर पर टीडीपी विधायक की टिप्पणी से बवाल, माफी की मांग

War 2 एक्टर जूनियर एनटीआर पर टीडीपी के एक विधायक की ओर से कथित तौर पर अपमानजनक कमेंट और 'वॉर 2' के बहिष्कार की अपील ने विवाद खड़ा कर दिया है.

टॉलीवुड सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को लेकर टीडीपी (तेलुगु देशम पार्टी) के एक विधायक द्वारा कथित अपमानजनक टिप्पणी और उनकी फिल्म के बहिष्कार की अपील ने विवाद खड़ा कर दिया है. इसके बाद एनटीआर के प्रशंसकों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए विधायक से सार्वजनिक माफी की मांग की.

विधायक पर क्या हैं आरोप?

अनंतपुर अर्बन से टीडीपी विधायक दग्गुपति वेंकटेश्वर प्रसाद पर आरोप है कि उन्होंने जूनियर एनटीआर के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उनकी आने वाली फिल्म 'वॉर 2' के बहिष्कार की अपील की. सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई, जिसमें कथित तौर पर विधायक की आवाज सुनी जा सकती है.

इस ऑडियो क्लिप के सामने आने के बाद रविवार को एनटीआर के प्रशंसकों ने अनंतपुर में विधायक के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने नारेबाजी की, पोस्टर और फ्लेक्सी फाड़ दिए और विधायक से सार्वजनिक माफी की मांग की. बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने विधायक के आवास और दफ्तर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी.

विधायक ने किया आरोपों से इनकार

विधायक प्रसाद ने एक वीडियो संदेश जारी कर इन आरोपों से इनकार किया. उन्होंने कहा कि ऑडियो क्लिप में सुनी गई आवाज उनकी नहीं है और यह उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की साजिश है. उन्होंने यह भी कहा कि वे नारा और नंदामुरी परिवारों के प्रशंसक हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यदि एनटीआर के प्रशंसकों की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वे उनसे माफी मांगते हैं, लेकिन प्रशंसकों का कहना है कि विधायक को मीडिया के सामने आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए.

इस विवाद पर वाईएसआर कांग्रेस की नेता और पूर्व मंत्री आर.के. रोजा ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राजनीति और फिल्मों को एक-दूसरे से नहीं मिलाना चाहिए. रोजा खुद भी एक अभिनेत्री हैं और उन्होंने कहा कि जूनियर एनटीआर राजनीति में सक्रिय नहीं हैं, इसलिए उनके खिलाफ इस तरह की बातें नहीं कही जानी चाहिए. उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि “एनटीआर की फिल्म के बहिष्कार की अपील करना सूरज को हथेली से ढकने जैसा है. अगर फिल्म अच्छी है तो कोई उसे रोक नहीं सकता.”

रोजा ने उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण पर भी तंज कसा और कहा कि उनके लिए विधायकों ने टिकट खरीदे थे, लेकिन फिर भी उनकी फिल्म हरी हरा वीरा मल्लु को नहीं बचा सके.

बताया जा रहा है कि टीडीपी के एक वर्ग के समर्थक जूनियर एनटीआर से नाराज हैं. हाल ही में उनकी फिल्म वार 2 के प्री-रिलीज़ इवेंट में अभिनेता ने कहा था कि जब तक उनके दादा नंदामुरी तारक रामाराव (एनटीआर) का आशीर्वाद उनके साथ है, कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

जूनियर एनटीआर हैं पूर्व सीएम के पोते

गौरतलब है कि जूनियर एनटीआर, टीडीपी संस्थापक और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटीआर के पोते हैं. एनटीआर के दामाद एन. चंद्रबाबू नायडू ने 1995 में बगावत के बाद पार्टी और सत्ता की कमान अपने हाथ में ली थी. अब मुख्यमंत्री नायडू अपने बेटे नारा लोकेश को राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में तैयार कर रहे हैं. वहीं, एनटीआर के कुछ प्रशंसकों का मानना है कि अपने दादा की राजनीतिक विरासत को जूनियर एनटीआर को आगे बढ़ाना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डायरेक्टर के तौर पर पहला सम्मान हमेशा याद रहेगा...', 'रायन' को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर इमोशनल हुए धनुष
'डायरेक्टर के तौर पर पहला सम्मान हमेशा याद रहेगा...', 'रायन' को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर इमोशनल हुए धनुष
'अच्छी फिल्मों को नजरअंदाज किया...', 'मंजुम्मेल बॉयज' को नेशनल अवॉर्ड न मिलने पर चंदू सलीम कुमार का छलका दर्द
'अच्छी फिल्मों को नजरअंदाज किया...', 'मंजुम्मेल बॉयज' को नेशनल अवॉर्ड न मिलने पर चंदू सलीम कुमार का छलका दर्द
Jana Nayagan Advance Booking: जन नायकन की इंडिया में एडवांस बुकिंग शुरू, 2500 रुपये तक बिक रहे टिकट
जन नायकन की इंडिया में एडवांस बुकिंग शुरू, 2500 रुपये तक बिक रहे टिकट
छोटे भाई अखिल अक्किनेनी की सफलता पर गदगद हुए नागा चैतन्य, 'लेनिन' को लेकर कह दी बड़ी बात
भाई अखिल अक्किनेनी की सफलता पर गदगद हुए नागा चैतन्य, 'लेनिन' को लेकर कह दी बड़ी बात

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget