एक्सप्लोरर

Manoj Bharathi Death: तमिल फिल्मों के एक्टर-डायरेक्टर मनोज भारती का निधन, शोक में इंडस्ट्री

Manoj Bharathi Death: दिग्गज डायरेक्टर भारती राजा के बेटे मनोज भारती का निधन हो गया है. मनोज भारती की उम्र सिर्फ 48 साल थी. दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है.

Manoj Bharathi Death: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज तमिल फिल्म डायरेक्टर भारती राजा के बेटे और एक्टर मनोज भारती का मंगलवार शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 48 वर्ष के थे.

कुछ महीनों से थे बीमार

इंडस्ट्री के सूत्रों ने बताया कि मनोज भारती का कुछ महीने पहले दिल का ऑपरेशन हुआ था और वह स्वस्थ हो रहे थे.

उनके परिवार में उनकी पत्नी नंदना और दो बेटियां अर्शिता और मथिवाधानी हैं.

मनोज ने अपने एक्टिंग की शुरुआत वर्ष 1999 में रोमांटिक ड्रामा ‘ताज महल’ से की थी, जिसे उनके पिता भारती राजा ने निर्देशित किया था. इस फिल्म में रिया सेन मुख्य भूमिका में थीं और इसे मशहूर निर्देशक मणिरत्नम ने लिखा था. इसमें ए.आर. रहमान का संगीत और बी. कन्नन तथा मधु अंबट की सिनेमैटोग्राफी थी.

मनोज भारती ने ‘ताज महल’ के बाद कई फिल्मों में एक्टिंग की. उनकी कुछ अन्य फिल्में, जिनके लिए उन्हें सबसे ज्यादा याद किया जाएगा, उनमें ‘कदल पूकल’, ‘अली अर्जुन’, ‘विरुमन’ और ‘मानाडु’ शामिल हैं.

तमिल फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 20 साल तक एक्टर रहने के बाद, 2023 में मनोज भारती ने 'मार्गाजी थिंगल' के साथ निर्देशन में कदम रखा. इस फिल्म में उनके पिता भारती राजा मुख्य भूमिका में थे. साथ ही नए कलाकार श्याम सेलवन और रक्षणा भी थे. फिल्म का संगीत इलैयाराजा ने दिया था.

कई राजनीतिक नेताओं, अभिनेताओं और फिल्म उद्योग के पेशेवरों ने अभिनेता और निर्देशक के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया है.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने अपने शोक संदेश में कहा, "एक्टर और निर्देशक मनोज भारती के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ, जो निर्देशक भारती राजा के बेटे भी हैं. मनोज भारती, जिन्हें अपने पिता की फिल्म 'ताज महल' से पहचान मिली थी, ने 'समुथिरम', 'अली अर्जुन' और 'वरुशामेलम वसंतम' जैसी कई फिल्मों में लगातार एक्टिंग करके अपनी पहचान बनाई. उन्होंने निर्देशन सहित कई काम में हाथ आजमाया. इतनी कम उम्र में उनका अप्रत्याशित निधन चौंकाने वाला है. मैं निर्देशक भारती राजा, मनोज के परिवार और फिल्म उद्योग में दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सांत्वना व्यक्त करता हूं."

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने यहां इनवेस्ट किए थे 3.68 करोड़, 8 साल बाद हुआ लगभग दोगुना फायदा, जानें कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

750 करोड़ के पार हुई 'जेलर 2', बुधवार को भी जमकर छापे नोट, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
750 करोड़ के पार हुई 'जेलर 2', जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Box Office: मंगलवार को 'जेलर 2' के आगे 'उड़ता तीर' का धमाल, थमने को नहीं तैयार 'दृश्यम 3', जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' का हाल
मंगलवार को 'जेलर 2' के आगे 'उड़ता तीर' का धमाल, 'दृश्यम 3' का भी दिखा दम
400 करोड़ की मालकिन काव्या मारन का शाही इन्विटेशन कार्ड, अनिरुद्ध रविचंदर संग इस दिन लेंगी सात फेरे
400 करोड़ की मालकिन काव्या मारन का शाही इन्विटेशन कार्ड, अनिरुद्ध रविचंदर संग लेंगी सात फेरे
400 करोड़ से ज्यादा कमाई, क्या हिट हो पाई रजनीकांत की 'जेलर 2'? जानें- 13 दिनों का कलेक्शन
400 करोड़ से ज्यादा कमाई, क्या हिट हो पाई रजनीकांत की 'जेलर 2'?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget