एक्सप्लोरर

NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?

नीट पीजी के पहले राउंड के काउंसलिंग के जो आंकड़े सामने आए हैं, उनके अनुसार देश के सबसे होनहार और टॉप रैंक वाले युवा डॉक्टर के बीच अब रेडियोलॉजी के मुकाबले जनरल मेडिसिन पहली पसंद बन गया है.

देश के मेडिकल छात्रों के बीच पोस्ट ग्रेजुएट्स कोर्स को लेकर पसंद में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. नीट पीजी के पहले राउंड के काउंसलिंग के जो आंकड़े सामने आए हैं, उनके अनुसार देश के सबसे होनहार और टॉप रैंक वाले युवा डॉक्टर के बीच अब रेडियोलॉजी के मुकाबले जनरल मेडिसिन पहली पसंद बन गया है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से जारी नीट पीजी 2026 काउंसलिंग राउंड 1 की फाइनल अलॉटमेंट लिस्ट के अनुसार इस साल टॉप रैंकर्स ने जनरल मेडिसिन को बड़े पैमाने पर चुना, जिससे दोनों स्पेशलिटीज के बीच का अंतर साफ तौर पर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. 

जनरल मेडिसिन ने रेडियोलॉजी को पीछे छोड़ा 

नीट पीजी 2026 के पहले राउंड के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 63,177 एमडी-एमएस सीटों के लिए हुई. काउंसलिंग में टॉप रैंकर्स की पहली पसंद जनरल मेडिसिन रही. इसमें टॉप 100 में से 51 उम्मीदवारों ने एमडी मेडिसिन चुना, जबकि रेडियोडायग्नोसिस चुनने वाले छात्रों की संख्या 28 रही. यानी दोनों के बीच 23 सीटों का बड़ा अंतर दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल 2025 में अंतर कम था, जहां 46 ने मेडिसिन और 40 ने रेडियोलॉजी चुना था. वहीं अगर टॉप  501 अलॉटमेंट की बात की जाए तो अकेले 233 उम्मीदवारों ने जनरल मेडिकल कोर्स चुनाव. एमडी जनरल मेडिसिन के बाद दूसरा सबसे पसंदीदा कोर्स एमडी रेडियोडायग्नोसिस रहा, जिसके तहत 149 सीटें आलोट हुई. इन दोनों प्रमुख स्पेशलिटीt को मिलाकर टॉप 501 में से कुल 382 सीटें अलॉट हुई, जो कुल आवंटन का लगभग 76.2 प्रतिशत हिस्सा है. जनरल मेडिसिन में रेडियोलोजी के मुकाबले लगभग 1.6 गुना ज्यादा सीटें अलॉट हुई. 

सबसे ज्यादा चुने गए प्रमुख कोर्सेज 

अलॉटेड कोर्स                                          उम्मीदवारों की संख्या 

एमडी जनरल मेडिसिन                                   233 
एमडी रेडियोडायग्नोसिस- रेडियोलॉजी               149
एमडी डर्मेटोलॉजी                                          37 
एमएस जनरल सर्जरी                                     25 
एमएस ओब्स्टेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी            15 
(NBEMS) जनरल मेडिसिन                            10 
एमडी न्यूक्लियर मेडिसिन                               9
एमडी  पीडियाट्रिक्स                                      7 
एमडी ऑर्थोपेडिक                                        6
(NBEMS)  रेडियो डायग्नोसिस                        6

इनके अलावा बाकी बचे उम्मीदवार एनस्थिसियोलॉजी, ऑप्थल्माेलॉजी और दूसरे  कोर्स में बंटे हुए हैं. 

ये भी पढ़ें-JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?

क्यों बदल रही डॉक्टरों की पसंद?

मेडिकल शिक्षा एक्सपर्ट्स और रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी का मानना है कि युवा डॉक्टर अब पीजी कोर्स को अंतिम मंजिल नहीं मान रहे बल्कि एक लांच पैड या ट्रांजिट स्टेशन के रूप में देख रहे हैं. एमडी मेडिसिन करने के बाद छात्रों के पास कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और क्रिटिकल केयर जैसी नेरो स्पेशलिटीज में जाने के कई दरवाजे खुल जाते हैं.  यह फ्लैक्सिबिलिटी उन छात्रों को बहुत आकर्षित करती है, जो अपने करियर के शुरुआती दौर में सारे ऑप्शन खुले रखना चाहते हैं.

वही रेडियोलॉजी अपनी जगह एक लोकप्रिय विषय है, लेकिन मेडिकल इमेजिंग में एआई के तेजी से बढ़ते दखल को लेकर छात्रों के मन में फ्यूचर की असमंजस की स्थिति बनी हुई है. इसके अलावा भारी-भरकम खर्च से रेडियोलॉजी डिवाइस स्थापित करने की व्यवस्था और लंबे समय तक ऑक्यूपेशनल रेडिएशन के खतरे जैसी व्यावहारिक टेंशन भी छात्रों को प्रभावित कर रही है. इसके अलावा पूरे देश में जनरल मेडिसिन की सीटें 4000 से ज्यादा है, वहीं रेडियोलॉजी की लगभग 1200 सीटें हैं. ऐसे में छात्रों को अपनी पसंद के बेहतर और मनपसंद कॉलेज में सीट मिलने की संभावना जनरल मेडिसिन में ज्यादा होती है.

ये भी पढ़ें-NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता एबीपी नेटवर्क नोएडा के साथ बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही है. वर्तमान में कविता का मुख्य फोकस शिक्षा, करियर और नौकरी से जुड़ी खबरों पर रहता है.

करीब 3.5 साल से पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी कव‍िता एबीपी नेटवर्क से पहले राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी है. यहां  उन्होंने नेशनल एडिशन और अलग-अलग सप्लीमेंट्स के लिए काम किया. राजस्थान पत्रिका में करियर की उड़ान और सी न्यूज जैसे कॉलम वह कवर करती थी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो के साथ काम करने का अवसर मिला, जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन की बारीकियों को समझने का अनुभव दिया. वहीं पत्रकारिता के अलावा कविता की खास रुचि खेल, विशेष रूप से क्रिकेट में है. राजस्थान पत्रिका में रहते हुए कविता ने मदर्स डे स्पेशल स्पोर्ट्स एडिशन में भी काम किया है.

पढ़ाई की बात करें तो कविता ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Jamia News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
Netanyahu's Education: कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?
जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget