एक्सप्लोरर

पुष्पा के सुपरहिट सॉन्ग 'ऊ अंटावा' की शूटिंग के दौरान कांपने लगी थीं Samantha Ruth Prabhu, इन मुश्किलों का करना पड़ा सामना

Samantha Ruth Prabhu Song: सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए बताया है कि कैसे वो ऊ अंटावा गाने की शूटिंग के दौरान कांप रही थीं.

Samantha Ruth Prabhu Song : सामंथा रुथ प्रभु साउथ की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं. सामंथा को उनकी एक्टिंग के साथ ही उनकी सादगी के लिए भी जाना जाता है. एक्ट्रेस अब तक कई फिल्में कर चुकी हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आई है. लेकिन सामंथा उस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में आईं जब उन्होंने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा द राइज' में एक आइटम सॉन्ग 'ऊ अंटावा' दिया था. 

इस गाने से सामंथा की पॉपुलैरिटी में चार चांद लग गए थे. गानें में सामंथा का काफी हॉट एंड बोलड अवतार देखने को मिला था. ये गाना काफी हिट हुआ था. लेकिन सामंथा को ये गाना शूट करने के दौरान एक परेशानी का सामना करना पड़ा था जिसका खुलासा एक्ट्रेस ने अब किया है. 

ऊ अंटावा के लिए सामंथा ने क्यों कहा था हां?
सामंथा ने इंडिया टुडे संग बातचीत में बताया है कि सेक्सी बनना उनकी चीज नहीं है. एक्ट्रेस ने कहा- मुझे लगता है कि ऊ अंटावा करने का मेरा फैसला राजी ( द फैमिली मैन 2 में सामंथा का किरदार) करने के जैसा ही था. मुझे लगता है कि आपके आस-पास बहुत सारे लोग ना होना एक पॉजिटिव प्वाइंट है जो आपके कान में अपनी राय नहीं डालते हैं. 

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि- दूसरा पक्ष यह है कि मुझे गलतियां करने, उनसे सीखने की आवश्यकता है. ऊ अंटावा करने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि मुझे एक एक्टर होने के उस पहलू का पता लगाना था. मैंने हमेशा ऐसी जगह से काम किया है जैसे 'मैं बहुत अच्छी नहीं हूं, मैं सुंदर महसूस नहीं करती, मैं दूसरी लड़कियों की तरह नहीं दिखती'.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

शूटिंग के दौरान कांप रही थीं सामंथा 
सामंथा ने आगे गानें की शूटिंग को लेकर बात की है. उन्होंने कहा- मेरे लिए ये एक चेलैंज था. ऊ अंटावा का पहला शूट था और मैं कांप रही थीं. क्योंकि सेक्सी बनना मेरे बस का नहीं था. लेकिन कैसे मैंने खुद को ऐसा बनाया है कि मैं किसी भी मुश्किल से लड़ सकती हूं. 

समांथा ने बताया कि ये गाना उन्हें एक्स हसबैंड नागा चैतन्य से अलग होने के दौरान ऑफर हुआ था और कैसे उनकी फैमिली से लेकर उनके फ्रेंड्स तक ने उन्हें ये करने से मना किया था. एक्ट्रेस ने कहा- मेरे परिवार वालों ने कहा कि तुम्हें घर बैठना होगा. तुम ये आइटम सॉन्ग नहीं करोगी क्योंकि तुमने अभी भी अपने तलाक का ऐलान नहीं किया है. यहां तक कि मेरे फ्रेंड्स जो हमेशा मुझे काम के लिए प्रोत्साहित करते थे उन्होंने भी मुझे कहा कि मुझे आइटम सॉन्ग नहीं करना चाहिए. लेकिन मैंने कहा मैं तो करूंगी.

बता दें कि सामंथा के साथ इस गानें में अल्लू अर्जुन भी नजर आए थे. अल्लू अर्जुन की ये फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी. फिल्म के साथ ही इस गानें ने भी खूब तारीफ लूटी थी. 

यह भी पढ़ें: Video: एड शीरन ने पहली बार पंजाबी में दी परफॉर्मेंस, दिलजीत दोसांझ संग खूब जमाया रंग, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जरी के बाद राम चरण की अस्पताल से पहली तस्वीर आई सामने, इस हाल में दिखे एक्टर
सर्जरी के बाद राम चरण की अस्पताल से पहली तस्वीर आई सामने, इस हाल में दिखे एक्टर
'शादी के बाद करियर खत्म', काजल अग्रवाल बोलीं- इंडस्ट्री में आज भी यही सोच है
'शादी के बाद करियर खत्म', काजल अग्रवाल बोलीं- इंडस्ट्री में आज भी यही सोच है
अगले हफ्ते से बदल जाएगी विजय की 'जन नायकन', जोड़े जाएंगे 6 नए सीन
अगले हफ्ते से बदल जाएगी विजय की 'जन नायकन', जोड़े जाएंगे 6 नए सीन
नहीं रही तेलुगु सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस पावला श्यामला, 75 साल की उम्र ली अंतिम सांस
नहीं रही तेलुगु सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस पावला श्यामला, 75 साल की उम्र ली अंतिम सांस

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget