एक्सप्लोरर

Rana Daggubatti ने सुनाया हैरान कर देने वाला किस्सा, कहा- जब बॉलीवुड वाले नहीं जानते थे कौन हैं प्रभास और महेश बाबू

Rana Daggubati Talks On Popularity Of South Films: राणा दग्गुबाती की वेब सीरीज 'राणा नायडू' जल्द रिलीज होने वाली है. इन दिनों अभिनेता अपनी इस सीरीज का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं.

Rana Daggubati Talks On Popularity Of South Films: 'बाहुबली' (Bahubali) फेम राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'राणा नायडू' को लेकर चर्चा में हैं. अभिनेता अपनी इस वेब सीरीज का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. इसी दौरान एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसी बात कही तो तेलुगु फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता पर सवाल खड़े करता है. 

राणा दग्गुबाती ने सुनाया हैरान कर देने वाला किस्सा

दक्षिण फिल्मों की लोकप्रियता के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने एक घटना को याद किया जहां मुंबई के एक दोस्त को नहीं पता था कि प्रभास कौन हैं और केवल महेश बाबू को नम्रता शिरोडकर के पति के रूप में जानते थे.

जब प्रभास और महेश बाबू को नहीं जानती थे बॉलीवुड के लोग

द इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में राणा दग्गुबाती ने कहा, 'मैं बाहुबली की शूटिंग के दौरान कुछ सालों के लिए दूर था, इसलिए जब मैं इस दोस्त से मिला, तो मैंने उसे फिल्म के बारे में बताया. जब उन्होंने पूछा कि लीड रोल कौन प्ले कर रहा है, तो मैंने कहा प्रभास, और उन्होंने कहा, 'प्रभास कौन हैं?' मुझे नहीं पता था कि उन्हें कैसे समझाऊं, इसलिए उन्हें अपनी कुछ फिल्मों के नाम बताए. उन्होंने उन फिल्मों में से कोई भी नहीं देखा था और फिर उन्होंने मुझे वास्तव में पागल कहा,'

उन्होंने आगे कहा, 'उन्होंने कहा कि एकमात्र तेलुगु अभिनेता जिसे मैं जानता हूं वह चीनू का पति है. मैं सोच रहा था कि उनका क्या मतलब है और तब मुझे एहसास हुआ कि चीनू नम्रता शिरोडकर. मैं हैरान था कि वो महेश बाबू को इस तरह से जानता था. मैंने उनसे कहा कि बस इंतजार करें. चार-पांच साल के लिए, और अब हम यहां हैं.'

वर्कफ्रंट की बात करें तो, राणा दग्गुबाती की चर्चित वेब सीरीज 'राणा नायडू' जल्द रिलीज होने वाली है, जिसमें अनुभवी अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती भी हैं. इसके अलावा अभिषेक बनर्जी, सुचित्रा पिल्लई, गौरव चोपड़ा, आशीष विद्यार्थी और राजेश जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

ये भी पढ़ें:

क्या Hrithik Roshan इस साल Saba Azad से कर रहे हैं शादी? जानिए एक्टर के पिता ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DC Box Office Day 6: 'स्पाइडर मैन' के कहर के आगे तमिल फिल्म का कमाल, रिलीज के 6 दिन में कमा डाला 50% प्रॉफिट
'स्पाइडर मैन' के आगे तमिल फिल्म का कमाल, रिलीज के 6 दिन में कमा डाला 50% प्रॉफिट
Video: सूर्या का ध्यान भटकाकर डायरेक्टर वेंकी अटुरी ने छुए पैर, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल
सूर्या का ध्यान भटकाकर डायरेक्टर वेंकी अटुरी ने छुए पैर, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल
Wednesday Box Office Collection: बुधवार को फिर 'स्पाइडर मैन' ने मारी बाजी, 'ओह माय डॉग' ने तोड़ा दम, जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
बुधवार को फिर 'स्पाइडर मैन' ने मारी बाजी, 'ओह माय डॉग' ने तोड़ा दम, जानें- कलेक्शन
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget