एक्सप्लोरर

Aadujeevitham OTT Release: The Goat Life की ओटीटी पर धाकड़ एंट्री, BO पर की थी बंपर कमाई, जानें कैसे और कहां देखें

Aadujeevitham OTT Release: मलयालम फिल्म आदुजीविथम ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. अब इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे बेहतरीन कलाकर नजर आए.

Aadujeevitham OTT Release: पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'आदुजीविथम' मार्च 2024 में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई. अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है जिसका इंतजार फैंस को काफी समय से था. इस फिल्म को आप ओटीटी पर एन्जॉय कर सकते हैं.

फिल्म 'आदुजीविथम' की कहानी बेन्यामिन के 2008 में सबसे ज्यादा बिकने वाले नोवेल पर आधारित है. ये फिल्म ओरिजनल मलयालम भाषा में थी जिसे तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया था. अब ये फिल्म ओटीटी पर आ गई है.

'आदुजीविथम' अब ओटीटी पर देखें

पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म का ओटीटी टीजर शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'इंतजार आखिरकार खत्म हुआ, नमल इल्लारुम काथिरुन्ना आदुजीविथम आ गई है. अब नेटफ्लिक्स पर मलयालम, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी में देखें.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अब आप साउथ की जबरदस्त फिल्म 'आदुजीविथम' सबस्क्रिप्शन के साथ देख सकते हैं. ये फिल्म 28 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसने ताबड़तोड़ कमाई की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'आदुजीविथम' का बजट 80 करोड़ था जबकि फिल्म ने 160 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. फिल्म का निर्देशन और निर्माण ब्लेशी ने किया था. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, अमाला पॉल, रिक अबे, संतोष कीजात्तूर जैसे कलाकार नजर आए थे. 

बता दें, फिल्म का पूरा नाम 'आदुजीविथम: द गोट लाइफ' है. इसमें एक भारतीय रिफ्यूजी की कहानी दिखाई गई है जो सऊदी अरब पैसा कमाने जाता है. लेकिन उस दौरान उसे क्या-क्या समस्या आती है ये फिल्म में दिखाया गया है. फिल्म की कहानी आपके दिल को छू जाएगी.

यह भी पढ़ें: 'जय संतोषी मां' के प्रोड्यूसर सतराम रोहरा का निधन, 'शोले' को भी टक्कर दे गई थी इनकी फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंगलवार को 'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, 'टॉक्सिक' ने भी दिखाई तेजी, जानें-'आवारापन 2'-'इरुमुडी' का हाल
मंगलवार को 'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, 'टॉक्सिक' ने भी दिखाई तेजी
'टॉक्सिक' ने ओपनिंग वीक पर किया कमाल, 'धुरंधर' से 'छावा' तक इन 10 फिल्मों को चटाई घूल
'टॉक्सिक' ने ओपनिंग वीक पर किया कमाल, 'धुरंधर' से 'छावा' तक को दी मात
सुसाइड करना चाहते थे 3-3 शादी करने वाले पवन कल्याण, जानें सिनेमा से लेकर राजनीति तक का सफर
सुसाइड करना चाहते थे 3-3 शादी करने वाले पवन कल्याण, जानें सिनेमा से लेकर राजनीति तक का सफर
सुदीप किच्चा को कैसे मिला 'किच्चा' नाम? कभी रेस्टोरेंट में करते थे डोसा बनाने का काम
सुदीप किच्चा को कैसे मिला 'किच्चा' नाम? कभी करते थे डोसा बनाने का काम

वीडियोज

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा !
घर का सपना होगा साकार! लखनऊ में 3600 प्लॉट की लॉटरी
SCO Summit में Shehbaz Sharif की 'नौटंकी'..'नॉनस्टॉप'
पिघलते ग्लेशियर से नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा?
GDP के आंकड़ों के पीछे सच क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना! बोलीं- सत्ता के लिए नहीं, 'लोगों के लिए जाऊंगी वापस'
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना! बोलीं- सत्ता के लिए नहीं, 'लोगों के लिए जाऊंगी वापस'
जौहर पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी से भड़की करणी सेना, कहा- 'हिम्मत है तो...'
जौहर पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी से भड़की करणी सेना, कहा- 'हिम्मत है तो...'
ईरान के शादी वाले घर में जाकर गिरा अमेरिकी ड्रोन, 5 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
ईरान के शादी वाले घर में जाकर गिरा अमेरिकी ड्रोन, 5 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
एमएस धोनी मानहानि केस में सामने आई 3 नहीं मांग, मद्रास हाई कोर्ट ने क्या कहा
एमएस धोनी मानहानि केस में सामने आई 3 नहीं मांग, मद्रास हाई कोर्ट ने क्या कहा
'रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा', जौहर विवाद के बाद स्वरा भास्कर ने दी सफाई
'रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा', ट्रोलिंग के बाद स्वरा भास्कर ने दी सफाई
'होर्मुज पर हमारा कब्जा', ईरान पर अमेरिकी हमलों के बीच ट्रंप का दावा
'होर्मुज पर हमारा कब्जा', ईरान पर अमेरिकी हमलों के बीच ट्रंप का दावा
पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा के आवास के सामने धंसी सड़क, हुआ खतरनाक गढ्ढा
पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा के आवास के सामने धंसी सड़क, हुआ खतरनाक गढ्ढा
घर के किचन गार्डन में भी उगाई जा सकती है मटर, ये रहा तरीका
घर के किचन गार्डन में भी उगाई जा सकती है मटर, ये रहा तरीका
Embed widget