एक्सप्लोरर

पवन कल्याण की 'हरि हर वीरा मल्लू' पर मचा बवाल, मुश्किल में फंस सकती है रिलीज, जानें क्या है मामला

Hari Hara Veera Mallu Controversy: 'हरि हर वीरा मल्लू' पर ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है. विरोधकर्ता पवन कल्याण की फिल्म को रिलीज ना होने की धमकी भी दे रहे हैं.

Hari Hara Veera Mallu Controversy: साउथ एक्टर पवन कल्याण की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है. फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होने वाली है और इससे पहले फिल्म को लेकर हंगामा मच गया है. 'हरि हर वीरा मल्लू' पर ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है. विरोध कर रहे लोग फिल्म को रिलीज ना होने की धमकी भी दे रहे हैं.

'हरि हर वीरा मल्लू' में पवन कल्याण वीरा मल्लू का किरदार निभा रहे हैं और इसी कैरेक्टर को लेकर बवाल मच गया है. 123तेलुगु की एक रिपोर्ट के मुताबिक कई पिछड़ा वर्ग (बीसी) संघों और मुदिराज समुदाय समूह फिल्म में एक्टर के भूमिका चित्रण पर विरोध जता रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?
मुदिराज समुदाय के सदस्यों का दावा है कि फिल्म का पवन कल्याण का कैरेक्टर लोक नायक पंडुगा सयाना से काफी मिलता-जुलता है. फिल्म में इस कैरेक्टर को काल्पनिक और भ्रामक कहानी के तौर पर दिखाया गया है. पंडुगा सयाना को गरीबों का चैंपियन माना जाता था जिन्होंने 19वीं शताब्दी में निजाम काल के दौरान सामंती व्यवस्था और देशमुखों, पटेलों और जमींदारों के दमनकारी शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. लेकिन फिल्म में कथित तौर पर सयाना का कोई रेफ्रेंस नहीं है जो विरोध कर रहे लोगों को नागवार गुजरी है.

फिल्म रिलीज ना होने की धमकी
हैदराबाद में मीडिया से बात करते हुए मुदिराज समुदाय के प्रतिनिधियों ने 'हरि हर वीरा मल्लू' के मेकर्स को चेतावनी भी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो वे फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे.

'हरि हर वीरा मल्लू' की स्टार कास्ट
एएम ज्योति कृष्णा के डायरेक्शन में बनी पवन कल्याण की 'हरि हर वीरा मल्लू' एक एक्शन-ड्रामा है. आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम बनने के बाद ये पवन की पहली फिल्म है. फिल्म में बॉबी देओल, निधि अग्रवाल, नरगिस फाखरी, नोरा फतेही और सत्यराज जैसे कलाकार भी अहम किरदार में दिखाई देंगे.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'राका' में प्रेग्नेंट महिला का रोल निभाएंगी दीपिका पादुकोण? जाह्नवी-रश्मिका के किरदार भी हुए लीक
'राका' में प्रेग्नेंट महिला बनेंगी दीपिका पादुकोण? जाह्नवी-रश्मिका के किरदार भी हुए लीक
'वोटर लिस्ट से कट गया नाम', बोले प्रकाश राज, प्रशासन ने कहा- 'गलत हैं एक्टर के आरोप'
'वोटर लिस्ट से कट गया नाम', बोले प्रकाश राज, प्रशासन ने कहा- 'गलत है आरोप'
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget