एक्सप्लोरर

Maalik Box Office First Day Prediction: 'मालिक' बनकर बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगे राजकुमार राव? जानें पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म

Maalik Box Office First Day Prediction: राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' को लेकर काफी बज है. ट्रेलर में राजकुमार राव के खूंखार अवतार ने दर्शकों को फिल्म के लिए एक्साइटेड कर दिया है.

Maalik Box Office First Day Prediction: राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' इसी हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है जिसने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है. ट्रेलर में राजकुमार राव का खूंखार और खौफनाक अवतार देख हर किसी की आंखें खुली रह गईं. 'मालिक' की रिलीज में अब कुछ ही दिन बचे हैं इससे पहले फिल्म के ओपनिंग डे का प्रीडिक्टिव कलेक्शन सामने आ गया है.

'मालिक' एक गैंगस्टर-ड्रामा फिल्म है जिसमें राजकुमार राव लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं. फिल्म को लेकर काफी बज है हालांकि बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन के हिसाब से ये स्लो ओपनिंग करने वाली है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'मालिक' रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.5 से 3 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)


'उदयपुर फाइल्स' से होगा 'मालिक' का क्लैश
'मालिक' का सामना बॉक्स ऑफिस पर विजय राज की फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' से होने वाला है. टेलर कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी इस फिल्म का नाम पहले 'ज्ञानवापी फाइल्स' था, विजय राज की ये फिल्म पहले 27 जून 2025 को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब 'उदयपुर फाइल्स' 11 जुलाई को राजकुमार राव की 'मालिक' के साथ थिएटर्स में दस्तक देगी.

'मालिक' का बजट
राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' को पुलकित डायरेक्ट कर रहे हैं. इंंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक फिल्म का बजट सिर्फ 30 करोड़ रुपए है. यानी 'मालिक' को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए बजट से दोगुना, 60 करोड़ रुपए का कलेक्शन करना होगा.

'मालिक' की स्टार कास्ट
'मालिक' में मानुषी छिल्लर राजकुमार राव की पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी. इसके अलावा हुमा कुरैशी अपने आइटम सॉन्ग से धमाल मचाने वाली हैं. इसके अलावा मेधा शंकर, सौरभ शुक्ला और प्रोसेनजीत चटर्जी भी फिल्म में अहम भूमिका अदा करते नजर आएंगे.

सौरव गांगुली की बायोपिक में दिखेंगे राजकुमार राव
वर्कफ्रंट पर राजकुमार राव 'मालिक' के बाद दिग्गज क्रिकेटर रहे सौरव गांगुली की बायोपिक में भी दिखेंगे. एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में राजकुमार राव ने खुद इसका खुलासा किया था. एक्टर ने कहा था- 'अब जब दादा (सौरव गांगुली) ने पहले ही कह दिया है, तो मुझे भी इसे ऑफिशियली बता देना चाहिए. हां, मैं उनकी बायोपिक में उनका रोल निभा रहा हूं.'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन दोपहर 1 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 1 बजे तक 82 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
'पीछे तो देखो...', पोज दे रहे रवि किशन, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित ने कर दिया कांड, वीडियो वायरल
'पीछे तो देखो...', पोज दे रहे रवि किशन, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित ने कर दिया कांड
इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' की रिलीज डेट कंफर्म, 20 साल बाद फिर साथ आ रही यह सुपरहिट तिकड़ी
इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' की रिलीज डेट कंफर्म, 20 साल बाद फिर साथ आ रही यह सुपरहिट तिकड़ी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget